क्राइम गोरखनाथ थाना

पैतृक मकान बेच रहा था पति, महिला ने तार से गला कसकर मार डाला

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Woman killed her husband by strangling him with wire: गोरखनाथ इलाके के तिलिया कुंआ विकासनगर में शुक्रवार की देर रात एक महिला ने अपने पति की तार से गला कसकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पति पत्नी के विवाद का कारण पैतृक मकान को बेचने को लेकर था. महिला को सूचना मिली थी कि उसका पति मकान को बेचने की तैयारी कर रहा है. बताया जा रहा है कि बच्चों के बेसहारा होने की चिंता में, पति से हुए विवाद के बाद महिला ने यह घातक कदम उठाया.

विकासनगर इलाके के तिलिया कुंआ निवासी अशोक निषाद (40) का अपनी पत्नी रिंकी देवी से विवाद चल रहा था. उसकी पत्नी पिछले सात महीने से अलग रह रही थी. तीन बच्चों की मां रिंकी को पता चला कि उसका पति घर बेच रहा है. शुक्रवार की रात वह अपने पति के घर गई. रात में करीब दो बजे पति के साथ उसका विवाद हुआ जिसके बाद उसने अशोक की तार से गला कसकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची गोरखनाथ पुलिस ने रिंकी को गिरफ्तार कर लिया. अशोक के भाई खूबलाल की तहरीर पर केस दर्ज करके रिंकी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया.

परिजनों ने मीडिया को बताया कि रिंकी की 20 साल पहले अशोक से शादी हुई थी. पति से विवाद के चलते वह पिछले सात महीने से अलग रहती थी. उसके तीन बच्चे हैं. इसमें एक बेटी की शादी भी हो गई है. बताया जा रहा है कि परिवारिक कलह की वजह से ही पति-पत्नी में दूरी हो गई थी. रिंकी को लग रहा था कि पति अगर अपने हिस्से का घर बेच देगा तो उसके बच्चे बेसहारा हो जाएंगे.

पत्नी ने तार से गला कसकर पति की हत्या की है. उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, उसने बताया कि पति घर बेच रहा था इसलिए विवाद हुआ और ये घटना हो गई. उसे जेल भेज दिया गया है.

-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी



  • दीपावली से पहले शहर को मिलेगी कल्याण मंडपम की सौगात

    दीपावली से पहले शहर को मिलेगी कल्याण मंडपम की सौगात

  • सनक: शादी से इनकार करने पर युवती को कार से रौंदा, मौत

    सनक: शादी से इनकार करने पर युवती को कार से रौंदा, मौत

  • शहर को आज फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का तोहफ़ा देंगे सीएम

    शहर को आज फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का तोहफ़ा देंगे सीएम

  • योगी सरकार बनाने जा रही 22 जिलों को कनेक्ट करने वाला नया एक्सप्रेस-वे, गोरखपुर से हरियाणा तक जाएगा

    योगी सरकार बनाने जा रही 22 जिलों को कनेक्ट करने वाला नया एक्सप्रेस-वे, गोरखपुर से हरियाणा तक जाएगा

  • धर्मशाला बाजार में अवैध कब्जे पर बुलडोजर एक्शन की तैयारी में नगर निगम

    धर्मशाला बाजार में अवैध कब्जे पर बुलडोजर एक्शन की तैयारी में नगर निगम

  • सोशल मीडिया पर रेल अधिकारियों की लापरवाही उजागर करने वाला कर्मी बर्खास्त

    सोशल मीडिया पर रेल अधिकारियों की लापरवाही उजागर करने वाला कर्मी बर्खास्त

  • खुद ही को जलाकर, खुद को रोशन किया हमने…

    खुद ही को जलाकर, खुद को रोशन किया हमने…

  • गोरखपुर शहर के पार्षदों के नाम और नंबर की अपडेटेड सूची यहां देखें

    गोरखपुर शहर के पार्षदों के नाम और नंबर की अपडेटेड सूची यहां देखें

  • राहत: त्योहारों पर गोरखपुर-आगरा के बीच ट्रेन

    राहत: त्योहारों पर गोरखपुर-आगरा के बीच ट्रेन

  • रामकोला गैंगरेप: दूसरे दिन भी पांच गिरफ्तारी, गोरखपुर सिटी का भौकाली डॉक्टर मुख्य आरोपियों में शामिल

    रामकोला गैंगरेप: दूसरे दिन भी पांच गिरफ्तारी, गोरखपुर सिटी का भौकाली डॉक्टर मुख्य आरोपियों में शामिल

  • …क्योंकि प्रेम है भक्ति की पहली सीढ़ी

    …क्योंकि प्रेम है भक्ति की पहली सीढ़ी

  • लापरवाही के स्पीड ब्रेकर ने रोकी तीन फोरलेनों की रफ्तार

    लापरवाही के स्पीड ब्रेकर ने रोकी तीन फोरलेनों की रफ्तार

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक