क्राइम गोरखनाथ थाना

पैतृक मकान बेच रहा था पति, महिला ने तार से गला कसकर मार डाला

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Woman killed her husband by strangling him with wire: गोरखनाथ इलाके के तिलिया कुंआ विकासनगर में शुक्रवार की देर रात एक महिला ने अपने पति की तार से गला कसकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पति पत्नी के विवाद का कारण पैतृक मकान को बेचने को लेकर था. महिला को सूचना मिली थी कि उसका पति मकान को बेचने की तैयारी कर रहा है. बताया जा रहा है कि बच्चों के बेसहारा होने की चिंता में, पति से हुए विवाद के बाद महिला ने यह घातक कदम उठाया.

विकासनगर इलाके के तिलिया कुंआ निवासी अशोक निषाद (40) का अपनी पत्नी रिंकी देवी से विवाद चल रहा था. उसकी पत्नी पिछले सात महीने से अलग रह रही थी. तीन बच्चों की मां रिंकी को पता चला कि उसका पति घर बेच रहा है. शुक्रवार की रात वह अपने पति के घर गई. रात में करीब दो बजे पति के साथ उसका विवाद हुआ जिसके बाद उसने अशोक की तार से गला कसकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची गोरखनाथ पुलिस ने रिंकी को गिरफ्तार कर लिया. अशोक के भाई खूबलाल की तहरीर पर केस दर्ज करके रिंकी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया.

परिजनों ने मीडिया को बताया कि रिंकी की 20 साल पहले अशोक से शादी हुई थी. पति से विवाद के चलते वह पिछले सात महीने से अलग रहती थी. उसके तीन बच्चे हैं. इसमें एक बेटी की शादी भी हो गई है. बताया जा रहा है कि परिवारिक कलह की वजह से ही पति-पत्नी में दूरी हो गई थी. रिंकी को लग रहा था कि पति अगर अपने हिस्से का घर बेच देगा तो उसके बच्चे बेसहारा हो जाएंगे.

पत्नी ने तार से गला कसकर पति की हत्या की है. उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, उसने बताया कि पति घर बेच रहा था इसलिए विवाद हुआ और ये घटना हो गई. उसे जेल भेज दिया गया है.

-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी



  • गोरखपुर: सहजनवां अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश शुरू, लिखित परीक्षा से होगा इन छात्रों का चयन

    गोरखपुर: सहजनवां अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश शुरू, लिखित परीक्षा से होगा इन छात्रों का चयन

  • गोरखपुर: किसानों के लिए बड़ी खबर, ‘फार्मर रजिस्ट्री’ पर आया सख्त फरमान, लापरवाही पर नपेंगे अधिकारी

    गोरखपुर: किसानों के लिए बड़ी खबर, ‘फार्मर रजिस्ट्री’ पर आया सख्त फरमान, लापरवाही पर नपेंगे अधिकारी

  • माघ मेला स्पेशल: गोरखपुर के रास्ते बढ़नी से प्रयागराज तक चलेगी सीधी ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल

  • रेल यात्रियों को मकर संक्रांति का तोहफा: ‘रेलवन’ एप से जनरल टिकट बुक करने पर मिलेगी 3% की छूट

    रेल यात्रियों को मकर संक्रांति का तोहफा: ‘रेलवन’ एप से जनरल टिकट बुक करने पर मिलेगी 3% की छूट

  • गांव-गांव तक दवा पहुंचाने वाले पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राजनारायण को सपाइयों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    गांव-गांव तक दवा पहुंचाने वाले पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राजनारायण को सपाइयों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

  • डीडीयू: 22 जनवरी को लॉन्च होंगी भारतीय भाषाओं के ‘DNA’ को डीकोड करने वाली 2 खास किताबें

    डीडीयू: 22 जनवरी को लॉन्च होंगी भारतीय भाषाओं के ‘DNA’ को डीकोड करने वाली 2 खास किताबें

  • Traffic Diversion: 1 जनवरी को घर से निकलने से पहले पढ़ लें नया ट्रैफिक प्लान, इन रास्तों पर रहेगी पाबंदी

    Traffic Diversion: 1 जनवरी को घर से निकलने से पहले पढ़ लें नया ट्रैफिक प्लान, इन रास्तों पर रहेगी पाबंदी

  • BRD Medical College: फर्श पर मासूम का इलाज, खूंटी पर लटकाई ड्रिप, ‘सिस्टम’ अपनी बदइंतजामी से बेखबर

    BRD Medical College: फर्श पर मासूम का इलाज, खूंटी पर लटकाई ड्रिप, ‘सिस्टम’ अपनी बदइंतजामी से बेखबर

  • गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

    गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

  • खजांची फ्लाईओवर के पास ‘दलदल’ में धंसा ट्रक, ढाई घंटे तक लगा रहा भीषण जाम

    खजांची फ्लाईओवर के पास ‘दलदल’ में धंसा ट्रक, ढाई घंटे तक लगा रहा भीषण जाम

  • गोरखपुर पुलिस ने पशु तस्कर हनीफ गिरोह पर लगाया गैंगस्टर एक्ट, चार शातिर अपराधियों की बढ़ी मुश्किलें

    गोरखपुर पुलिस ने पशु तस्कर हनीफ गिरोह पर लगाया गैंगस्टर एक्ट, चार शातिर अपराधियों की बढ़ी मुश्किलें

  • पिपराइच हत्याकांड का पर्दाफाश, सोशल मीडिया स्टेटस बना मौत की वजह, पुलिस ने 4 आरोपितों को दबोचा

    पिपराइच हत्याकांड का पर्दाफाश, सोशल मीडिया स्टेटस बना मौत की वजह, पुलिस ने 4 आरोपितों को दबोचा

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक