क्राइम गोरखनाथ थाना

पैतृक मकान बेच रहा था पति, महिला ने तार से गला कसकर मार डाला

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Woman killed her husband by strangling him with wire: गोरखनाथ इलाके के तिलिया कुंआ विकासनगर में शुक्रवार की देर रात एक महिला ने अपने पति की तार से गला कसकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पति पत्नी के विवाद का कारण पैतृक मकान को बेचने को लेकर था. महिला को सूचना मिली थी कि उसका पति मकान को बेचने की तैयारी कर रहा है. बताया जा रहा है कि बच्चों के बेसहारा होने की चिंता में, पति से हुए विवाद के बाद महिला ने यह घातक कदम उठाया.

विकासनगर इलाके के तिलिया कुंआ निवासी अशोक निषाद (40) का अपनी पत्नी रिंकी देवी से विवाद चल रहा था. उसकी पत्नी पिछले सात महीने से अलग रह रही थी. तीन बच्चों की मां रिंकी को पता चला कि उसका पति घर बेच रहा है. शुक्रवार की रात वह अपने पति के घर गई. रात में करीब दो बजे पति के साथ उसका विवाद हुआ जिसके बाद उसने अशोक की तार से गला कसकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची गोरखनाथ पुलिस ने रिंकी को गिरफ्तार कर लिया. अशोक के भाई खूबलाल की तहरीर पर केस दर्ज करके रिंकी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया.

परिजनों ने मीडिया को बताया कि रिंकी की 20 साल पहले अशोक से शादी हुई थी. पति से विवाद के चलते वह पिछले सात महीने से अलग रहती थी. उसके तीन बच्चे हैं. इसमें एक बेटी की शादी भी हो गई है. बताया जा रहा है कि परिवारिक कलह की वजह से ही पति-पत्नी में दूरी हो गई थी. रिंकी को लग रहा था कि पति अगर अपने हिस्से का घर बेच देगा तो उसके बच्चे बेसहारा हो जाएंगे.

पत्नी ने तार से गला कसकर पति की हत्या की है. उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, उसने बताया कि पति घर बेच रहा था इसलिए विवाद हुआ और ये घटना हो गई. उसे जेल भेज दिया गया है.

-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी



  • मथुरा बृंदावन में कल खेली जाएगी जगत प्रसिद्ध लड्डू होली

    मथुरा बृंदावन में कल खेली जाएगी जगत प्रसिद्ध लड्डू होली

  • भुज में ‘नवनाथ एवं नाथ परंपरा’ पर राष्ट्रीय चित्रांकन शिविर का शुभारंभ

    भुज में ‘नवनाथ एवं नाथ परंपरा’ पर राष्ट्रीय चित्रांकन शिविर का शुभारंभ

  • सामर्थ्य व ऊर्जा से दुनिया को अपना अनुगामी बनाता है भारत

    सामर्थ्य व ऊर्जा से दुनिया को अपना अनुगामी बनाता है भारत

  • प्रदेश में 10 लाख नए युवा उद्यमी तैयार करेगी यूपी सरकार

    प्रदेश में 10 लाख नए युवा उद्यमी तैयार करेगी यूपी सरकार

  • इलाज के लिए एस्टिमेट मंगा लें, सरकार करेगी मददः मुख्यमंत्री

    इलाज के लिए एस्टिमेट मंगा लें, सरकार करेगी मददः मुख्यमंत्री

  • अर्थव्य’25: रोमांचक प्रतिस्पर्धाओं के साथ हुआ समापन

    अर्थव्य’25: रोमांचक प्रतिस्पर्धाओं के साथ हुआ समापन

  • वायरल हेपेटाइटिस के उन्मूलन पर एम्स में तीन दिन चला मंथन

    वायरल हेपेटाइटिस के उन्मूलन पर एम्स में तीन दिन चला मंथन

  • 5 अप्रैल से शुरू होंगी डीडीयू की वार्षिक परीक्षाएं, 15 से सेमेस्टर एग्जाम

    5 अप्रैल से शुरू होंगी डीडीयू की वार्षिक परीक्षाएं, 15 से सेमेस्टर एग्जाम

  • पाताल से भी खोज लाएंगे अंसल ग्रुप के दोषियों को: योगी

    पाताल से भी खोज लाएंगे अंसल ग्रुप के दोषियों को: योगी

  • यूपी के इस जिले में नकल पर सख्ती ने अकल लगा दी ठिकाने

    यूपी के इस जिले में नकल पर सख्ती ने अकल लगा दी ठिकाने

  • विरासत गलियारे की राह रोक रहे 150 लोग, अब सख्त कदम की तैयारी

    विरासत गलियारे की राह रोक रहे 150 लोग, अब सख्त कदम की तैयारी

  • विधवा पेंशन बनवाने के नाम पर खाते से 77 हजार उड़ाए

    विधवा पेंशन बनवाने के नाम पर खाते से 77 हजार उड़ाए

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक