चौराहे पर खबर तारी थी। लोग चर्चा कर रहे थे। नशे की हालत में था। यहीं बैठा था। कब लुढ़क गया, कब सांसें थम गईं। किसी को पता नहीं। पुलिस को सूचना गई।
पुलिस आई। उसने देखा। युवक के प्राणपखेरू उड़ चुके थे।
कहां का था, कौन था, कुछ पता नहीं। चर्चा थी नशे की हालत में था। धूप में देर तक पड़ा रहा। शायद जान जाने की वजह यही रही।
लोगों का अनुमान सही हो सकता है। विज्ञान भी यही कहता है। बाह्य संवेदनाओं को सबसे पहले त्वचा ग्रहण करती है। मांसपेशियां और उनसे गुजरती तांत्रिकाएं ग्रहण किए संदेश मस्तिष्क को पहुंचाना बंद कर देते हैं। कड़ाके की ठंड के दिनों में प्रायः इसके दुष्परिणाम ज्यादा दिखते हैं। मस्तिष्क और अंगों के बीच का संवाद भंग हो जाता है।
लड़खड़ाते कदम, संभलना, गिरना सधी जुबान न बोल पाना आदि। मस्तिष्क के संदेशों की वाहक तंत्रिकाओं का अंगों के साथ तालमेल का अभाव इसके सबूत हैं।
अफसोस! किसी परिवार का दीपक बुझ गया। “शराब आत्मा और शरीर दोनों को मारती है”। उन्होंने कहा था। वे फकीर थे। इसकी भयावहता समझते थे। आखिर वो राष्ट्रपिता जो थे।
मदिरा के पक्ष और विपक्ष दोनों है। हैरत है एक सात्विक ने पक्ष में एक यथार्थ का चित्रण किया। एक नामचीन साहित्यकार की जीवन शैली सुनाई। साहित्यकार विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे। विश्वविद्यालयीय पठन-पाठन, प्रशासनिक कार्य संपादित कर घर लौटते।
देर शाम दस्तरखान सजाते। खरीद कर लाते। अकेले जाम छलकाते। कभी किसी से साझा न करते। कोई साथ का हुआ तो आग्रह करने से बचते। महफिलों में गए तो खुद की साथ ले जाते। किसी की भावनाएं आहत न हों, इसका भरपूर ख्याल रखते। कभी किसी से उम्मीद नहीं की। न छिपाते, न बताते, न लड़खड़ाते, न असहज होते।
पूरी उम्र जी। जब तक जी शान से पी।
-
गलत बिलों के सुधार के लिए ‘विद्युत सेवा महा अभियान’ शुरू, शिकायत करें-एक हफ्ते में होगा समाधान
-
बिजली कर्मचारियों का बड़ा ऐलान: 233 दिनों से जारी विरोध, 22 जुलाई को होगा व्यापक प्रदर्शन
-
स्वच्छता की कसौटी पर कीर्तिमान, सीएम से मिले महापौर और नगर आयुक्त
-
ऑनलाइन नक्शा पास कराने वालों के लिए बड़ी खबर, 30 सितंबर तक होगी मैन्युअल जांच, जानें क्या है वजह?
-
खुशखबरी: गोरखपुर में GDA के 120 नए फ्लैटों का पंजीकरण सोमवार से, जानिए पूरी प्रक्रिया और कीमतें
-
गोरखपुर शहर में ट्रैफिक जाम से अब यूं मिलेगी मुक्ति, कमिश्नर ने दिए सख्त निर्देश, जानें क्या बदलेगा
-
न्यायपालिका में महाभियोग, TRF वैश्विक आतंकी घोषित, और बिहार में PM मोदी का हमला: जानें देश की बड़ी खबरें
-
यूपी में मॉनसून का कहर, कांवड़ यात्रा में सद्भाव और विवाद, कानून-व्यवस्था पर बड़ी खबरें
-
भारतीय सेना में अफसर बनने का सुनहरा मौका, इंजीनियर्स के लिए शॉर्ट सर्विस कमीशन भर्ती
-
DDU: प्रवेश परीक्षाओं में शानदार उपस्थिति, कई सेमेस्टर के रिजल्ट घोषित, PhD दाखिले से जुड़ी ज़रूरी सूचना