लोकल न्यूज

शराब आत्मा और शरीर दोनों को मारती है!

गो गोरखपुर बतकही

चौराहे पर खबर तारी थी। लोग चर्चा कर रहे थे। नशे की हालत में था। यहीं बैठा था। कब लुढ़क गया, कब सांसें थम गईं। किसी को पता नहीं। पुलिस को सूचना गई।

पुलिस आई। उसने देखा। युवक के प्राणपखेरू उड़ चुके थे।

कहां का था, कौन था, कुछ पता नहीं। चर्चा थी नशे की हालत में था। धूप में देर तक पड़ा रहा। शायद जान जाने की वजह यही रही।

लोगों का अनुमान सही हो सकता है। विज्ञान भी यही कहता है। बाह्य संवेदनाओं को सबसे पहले त्वचा ग्रहण करती है। मांसपेशियां और उनसे गुजरती तांत्रिकाएं ग्रहण किए संदेश मस्तिष्क को पहुंचाना बंद कर देते हैं। कड़ाके की ठंड के दिनों में प्रायः इसके दुष्परिणाम ज्यादा दिखते हैं। मस्तिष्क और अंगों के बीच का संवाद भंग हो जाता है।

लड़खड़ाते कदम, संभलना, गिरना सधी जुबान न बोल पाना आदि। मस्तिष्क के संदेशों की वाहक तंत्रिकाओं का अंगों के साथ तालमेल का अभाव इसके सबूत हैं।

अफसोस! किसी परिवार का दीपक बुझ गया। “शराब आत्मा और शरीर दोनों को मारती है”। उन्होंने कहा था। वे फकीर थे। इसकी भयावहता समझते थे। आखिर वो राष्ट्रपिता जो थे।

मदिरा के पक्ष और विपक्ष दोनों है। हैरत है एक सात्विक ने पक्ष में एक यथार्थ का चित्रण किया। एक नामचीन साहित्यकार की जीवन शैली सुनाई। साहित्यकार विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे। विश्वविद्यालयीय पठन-पाठन, प्रशासनिक कार्य संपादित कर घर लौटते।

देर शाम दस्तरखान सजाते। खरीद कर लाते। अकेले जाम छलकाते। कभी किसी से साझा न करते। कोई साथ का हुआ तो आग्रह करने से बचते। महफिलों में गए तो खुद की साथ ले जाते। किसी की भावनाएं आहत न हों, इसका भरपूर ख्याल रखते। कभी किसी से उम्मीद नहीं की। न छिपाते, न बताते, न लड़खड़ाते, न असहज होते।

पूरी उम्र जी। जब तक जी शान से पी।



  • गोरखपुर समाचार | गोरखपुर सिटी न्यूज़

    गोरखपुर जंक्शन से लेकर चटोरी गली तक बहुत कुछ बदल रहा, जानें शहर की अच्छी खबरें

  • गोरखपुर एयरपोर्ट

    गोरखपुर एयरपोर्ट पर ड्यूटी पर तैनात DSC जवान ने अपनी सर्विस राइफल से की आत्महत्या

  • डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय

    DDUGU में प्रवेश का दूसरा चरण शुरू, पूर्व विभागाध्यक्ष बने नेपाल आयोग के अध्यक्ष; संस्कृत और विज्ञान का संगम

  • गोरखपुर समाचार | गोरखपुर सिटी न्यूज़

    हज 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 7 अगस्त तक करें अप्लाई

  • गो गोरखपुर सिटी न्यूज़

    गोरखपुर: जर्जर स्कूल में प्लास्टर गिरा, छात्र घायल, प्रधानाध्यापिका निलंबित, जानें पूरा मामला

  • गोरखपुर शिक्षा जगत समाचार

    गोरखपुर शिक्षा समाचार: डीडीयू में एसी दान से लेकर एम्स में ₹10 नाइट शेल्टर तक, जानें सभी बड़ी खबरें!

  • अपराध समाचार

    अपराध समाचार: एनआईए अधिकारी बनकर बुजुर्ग से 14 लाख की साइबर ठगी, नाबालिग छात्रा का अपहरण

  • टकराव: मजदूर-अधिवक्ता, पेशकार और तहसीलदार — शुक्रवार को क्यों खट्टा हो गया दो दफ्तरों का माहौल?

    टकराव: मजदूर-अधिवक्ता, पेशकार और तहसीलदार — शुक्रवार को क्यों खट्टा हो गया दो दफ्तरों का माहौल?

  • डीडीयू में 'तरंग' का आगाज, संस्कृति को मिलेगा नया मंच, स्तनपान पर जागरूकता और प्रवेश काउंसलिंग की अहम खबरें

    डीडीयू में ‘तरंग’ का आगाज, संस्कृति को मिलेगा नया मंच, स्तनपान पर जागरूकता और प्रवेश काउंसलिंग की अहम खबरें

  • प्रोफेसर अनिल राय ने गोरखपुर विश्वविद्यालय को दिया 'अनमोल' उपहार, सफाई कर्मचारी ने किया शुभारंभ

    प्रोफेसर अनिल राय ने गोरखपुर विश्वविद्यालय को दिया ‘अनमोल’ उपहार, सफाई कर्मचारी ने किया शुभारंभ

Jagdish Lal

Jagdish Lal

About Author

हिंदी पत्रकारिता से करीब चार दशकों तक सक्रिय जुड़ाव. संप्रति: लेखन, पठन-पाठन.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक