चौराहे पर खबर तारी थी। लोग चर्चा कर रहे थे। नशे की हालत में था। यहीं बैठा था। कब लुढ़क गया, कब सांसें थम गईं। किसी को पता नहीं। पुलिस को सूचना गई।
पुलिस आई। उसने देखा। युवक के प्राणपखेरू उड़ चुके थे।
कहां का था, कौन था, कुछ पता नहीं। चर्चा थी नशे की हालत में था। धूप में देर तक पड़ा रहा। शायद जान जाने की वजह यही रही।
लोगों का अनुमान सही हो सकता है। विज्ञान भी यही कहता है। बाह्य संवेदनाओं को सबसे पहले त्वचा ग्रहण करती है। मांसपेशियां और उनसे गुजरती तांत्रिकाएं ग्रहण किए संदेश मस्तिष्क को पहुंचाना बंद कर देते हैं। कड़ाके की ठंड के दिनों में प्रायः इसके दुष्परिणाम ज्यादा दिखते हैं। मस्तिष्क और अंगों के बीच का संवाद भंग हो जाता है।
लड़खड़ाते कदम, संभलना, गिरना सधी जुबान न बोल पाना आदि। मस्तिष्क के संदेशों की वाहक तंत्रिकाओं का अंगों के साथ तालमेल का अभाव इसके सबूत हैं।
अफसोस! किसी परिवार का दीपक बुझ गया। “शराब आत्मा और शरीर दोनों को मारती है”। उन्होंने कहा था। वे फकीर थे। इसकी भयावहता समझते थे। आखिर वो राष्ट्रपिता जो थे।
मदिरा के पक्ष और विपक्ष दोनों है। हैरत है एक सात्विक ने पक्ष में एक यथार्थ का चित्रण किया। एक नामचीन साहित्यकार की जीवन शैली सुनाई। साहित्यकार विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे। विश्वविद्यालयीय पठन-पाठन, प्रशासनिक कार्य संपादित कर घर लौटते।
देर शाम दस्तरखान सजाते। खरीद कर लाते। अकेले जाम छलकाते। कभी किसी से साझा न करते। कोई साथ का हुआ तो आग्रह करने से बचते। महफिलों में गए तो खुद की साथ ले जाते। किसी की भावनाएं आहत न हों, इसका भरपूर ख्याल रखते। कभी किसी से उम्मीद नहीं की। न छिपाते, न बताते, न लड़खड़ाते, न असहज होते।
पूरी उम्र जी। जब तक जी शान से पी।
-
VIVO T4 Pro 5G भारत में लॉन्च, 50MP पेरिस्कोप कैमरा और 6500mAh की दमदार बैटरी; जानें कीमत और फीचर्स
-
भारत में एपल का विस्तार, पुणे में खुल रहा चौथा स्टोर; जानें कब लॉन्च हो रही है iPhone 17 सीरीज
-
20 दिन में भर लें ITR, नहीं तो देना पड़ेगा भारी जुर्माना, जानें इसके 4 बड़े फायदे
-
‘परम सुंदरी’ ने एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल, रिलीज से पहले बिके 10 हजार से ज्यादा टिकट
-
आजमगढ़: किराए के लॉज में नहाती छात्राओं का वीडियो बनाने वाला युवक गिरफ्तार, 40 से अधिक वीडियो मिले
-
काशी से मेरठ सिर्फ 12 घंटे में! आज से वंदेभारत एक्सप्रेस की शुरुआत, अयोध्या में भी होगा स्टॉपेज, जानें टाइमटेबल
-
शाहजहांपुर: करोड़पति कारोबारी ने पत्नी और 4 साल के बेटे के साथ की आत्महत्या, व्यापार में घाटा बना वजह
-
यूपी के इन दो शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार! एक ने बेटे को सरकारी स्कूल में पढ़ाया, तो दूसरे ने ‘स्मार्ट क्लास’ बनाकर बदली बच्चों की किस्मत
-
आप नेता की मौत पर उग्र हुई भीड़, पुलिस पर पथराव, SHO समेत 6 घायल, महिलाओं ने दिखाई चप्पल
-
गोरखपुर: छह करोड़ की ठगी का आरोपी अजीत सिंह महाराजगंज जेल से लाया जाएगा गोरखपुर