लोकल न्यूज

शराब आत्मा और शरीर दोनों को मारती है!

गो गोरखपुर बतकही

चौराहे पर खबर तारी थी। लोग चर्चा कर रहे थे। नशे की हालत में था। यहीं बैठा था। कब लुढ़क गया, कब सांसें थम गईं। किसी को पता नहीं। पुलिस को सूचना गई।

पुलिस आई। उसने देखा। युवक के प्राणपखेरू उड़ चुके थे।

कहां का था, कौन था, कुछ पता नहीं। चर्चा थी नशे की हालत में था। धूप में देर तक पड़ा रहा। शायद जान जाने की वजह यही रही।

लोगों का अनुमान सही हो सकता है। विज्ञान भी यही कहता है। बाह्य संवेदनाओं को सबसे पहले त्वचा ग्रहण करती है। मांसपेशियां और उनसे गुजरती तांत्रिकाएं ग्रहण किए संदेश मस्तिष्क को पहुंचाना बंद कर देते हैं। कड़ाके की ठंड के दिनों में प्रायः इसके दुष्परिणाम ज्यादा दिखते हैं। मस्तिष्क और अंगों के बीच का संवाद भंग हो जाता है।

लड़खड़ाते कदम, संभलना, गिरना सधी जुबान न बोल पाना आदि। मस्तिष्क के संदेशों की वाहक तंत्रिकाओं का अंगों के साथ तालमेल का अभाव इसके सबूत हैं।

अफसोस! किसी परिवार का दीपक बुझ गया। “शराब आत्मा और शरीर दोनों को मारती है”। उन्होंने कहा था। वे फकीर थे। इसकी भयावहता समझते थे। आखिर वो राष्ट्रपिता जो थे।

मदिरा के पक्ष और विपक्ष दोनों है। हैरत है एक सात्विक ने पक्ष में एक यथार्थ का चित्रण किया। एक नामचीन साहित्यकार की जीवन शैली सुनाई। साहित्यकार विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे। विश्वविद्यालयीय पठन-पाठन, प्रशासनिक कार्य संपादित कर घर लौटते।

देर शाम दस्तरखान सजाते। खरीद कर लाते। अकेले जाम छलकाते। कभी किसी से साझा न करते। कोई साथ का हुआ तो आग्रह करने से बचते। महफिलों में गए तो खुद की साथ ले जाते। किसी की भावनाएं आहत न हों, इसका भरपूर ख्याल रखते। कभी किसी से उम्मीद नहीं की। न छिपाते, न बताते, न लड़खड़ाते, न असहज होते।

पूरी उम्र जी। जब तक जी शान से पी।



  • 'राजनीतिक ईमानदारी' विरोधियों को नहीं आई रास: बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना

    ‘राजनीतिक ईमानदारी’ विरोधियों को नहीं आई रास: बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना

  • सैंथवार मल्ल समाज की बैठक में अखिलेश यादव का हमला-2027 में भाजपा जाएगी, सपा की बनेगी सरकार

    सैंथवार मल्ल समाज की बैठक में अखिलेश यादव का हमला-2027 में भाजपा जाएगी, सपा की बनेगी सरकार

  • गोरखपुर के सोनू यादव बने 'समाजवादी छात्र सभा' के प्रदेश सचिव

    गोरखपुर के सोनू यादव बने ‘समाजवादी छात्र सभा’ के प्रदेश सचिव

  • देवरिया

    देवरिया: हाईस्कूल की लापता छात्रा का शव तालाब में मिला, हत्या का मुकदमा दर्ज

  • कुशीनगर: हिरण्यवती नदी का महासफाई अभियान शुरू, बुद्धकालीन विरासत को संवारने की पहल

    कुशीनगर: हिरण्यवती नदी का महासफाई अभियान शुरू, बुद्धकालीन विरासत को संवारने की पहल

  • उपेक्षा से लेकर उन्नति तक का सफर! गोरखपुर के इस वनटांगिया गांव में अब हर दिन होती है दिवाली

    उपेक्षा से लेकर उन्नति तक का सफर! गोरखपुर के इस वनटांगिया गांव में अब हर दिन होती है दिवाली

  • चौरीचौरा में 'बंटी बबली' का सनसनीखेज कारनामा, महिलाओं से लाखों के जेवरात लेकर दंपती फरार

    चौरीचौरा में ‘बंटी बबली’ का सनसनीखेज कारनामा, महिलाओं से लाखों के जेवरात लेकर दंपती फरार

  • गोरखपुर समाचार | गोरखपुर सिटी न्यूज़

    गोरखपुर: जाम से मुक्ति के लिए बड़ा एक्शन, अब ‘अवैध पार्किंग’ करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

  • गोरखपुर में 'धनतेरस' पर पंडालों में विराजेंगी माता लक्ष्मी, 1000 से अधिक प्रतिमाएं होंगी स्थापित

    गोरखपुर में ‘धनतेरस’ पर पंडालों में विराजेंगी माता लक्ष्मी, 1000 से अधिक प्रतिमाएं होंगी स्थापित

  • डॉ. हेमंत श्रीवास्तव को मिला 'Pride of Nation Award', स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने के लिए सम्मान

    डॉ. हेमंत श्रीवास्तव को मिला ‘Pride of Nation Award’, स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने के लिए सम्मान

Jagdish Lal

Jagdish Lal

About Author

हिंदी पत्रकारिता से करीब चार दशकों तक सक्रिय जुड़ाव. संप्रति: लेखन, पठन-पाठन.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक