लोकल न्यूज

शराब आत्मा और शरीर दोनों को मारती है!

गो गोरखपुर बतकही

चौराहे पर खबर तारी थी। लोग चर्चा कर रहे थे। नशे की हालत में था। यहीं बैठा था। कब लुढ़क गया, कब सांसें थम गईं। किसी को पता नहीं। पुलिस को सूचना गई।

पुलिस आई। उसने देखा। युवक के प्राणपखेरू उड़ चुके थे।

कहां का था, कौन था, कुछ पता नहीं। चर्चा थी नशे की हालत में था। धूप में देर तक पड़ा रहा। शायद जान जाने की वजह यही रही।

लोगों का अनुमान सही हो सकता है। विज्ञान भी यही कहता है। बाह्य संवेदनाओं को सबसे पहले त्वचा ग्रहण करती है। मांसपेशियां और उनसे गुजरती तांत्रिकाएं ग्रहण किए संदेश मस्तिष्क को पहुंचाना बंद कर देते हैं। कड़ाके की ठंड के दिनों में प्रायः इसके दुष्परिणाम ज्यादा दिखते हैं। मस्तिष्क और अंगों के बीच का संवाद भंग हो जाता है।

लड़खड़ाते कदम, संभलना, गिरना सधी जुबान न बोल पाना आदि। मस्तिष्क के संदेशों की वाहक तंत्रिकाओं का अंगों के साथ तालमेल का अभाव इसके सबूत हैं।

अफसोस! किसी परिवार का दीपक बुझ गया। “शराब आत्मा और शरीर दोनों को मारती है”। उन्होंने कहा था। वे फकीर थे। इसकी भयावहता समझते थे। आखिर वो राष्ट्रपिता जो थे।

मदिरा के पक्ष और विपक्ष दोनों है। हैरत है एक सात्विक ने पक्ष में एक यथार्थ का चित्रण किया। एक नामचीन साहित्यकार की जीवन शैली सुनाई। साहित्यकार विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे। विश्वविद्यालयीय पठन-पाठन, प्रशासनिक कार्य संपादित कर घर लौटते।

देर शाम दस्तरखान सजाते। खरीद कर लाते। अकेले जाम छलकाते। कभी किसी से साझा न करते। कोई साथ का हुआ तो आग्रह करने से बचते। महफिलों में गए तो खुद की साथ ले जाते। किसी की भावनाएं आहत न हों, इसका भरपूर ख्याल रखते। कभी किसी से उम्मीद नहीं की। न छिपाते, न बताते, न लड़खड़ाते, न असहज होते।

पूरी उम्र जी। जब तक जी शान से पी।



  • गोरखपुर समाचार | गोरखपुर सिटी न्यूज़

    गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज गाजियाबाद के इंदिरापुरम पहुंचेंगी, सीएम भी होंगे मौजूद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज गाजियाबाद के इंदिरापुरम पहुंचेंगी, सीएम भी होंगे मौजूद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  • संतकबीर नगर समाचार

    डीएम आवास पर ड्यूटी कर रहे होमगार्ड की करंट लगने से दर्दनाक मौत, हाईटेंशन तार की चपेट में आया सोलर लाइट का खंभा

  • गोरखपुर विकास प्राधिकरण जीडीए मुख्यालय

    नया गोरखपुर: बालापार समेत 3 नए गांवों में 400 एकड़ ज़मीन अनिवार्य अधिग्रहण की तैयारी में जीडीए

  • नगर निगम गोरखपुर

    एक कदम और बढ़ा म्यूनिसिपल बॉन्ड, प्री-बिड मीटिंग में 20 बड़ी एजेंसियों ने लिया हिस्सा

  • गोरखपुर समाचार | गोरखपुर सिटी न्यूज़

    छठ पर नहीं कटेगी बिजली: निर्बाध आपूर्ति के लिए गोरखपुर बिजली निगम की फूल प्रूफ तैयारी

  • गोरखपुर समाचार | गोरखपुर सिटी न्यूज़

    यातायात सुधार पर GDA की सख्ती: पार्किंग में व्यवसाय मिलने पर सील होंगे भवन

  • गोरखपुर समाचार | गोरखपुर सिटी न्यूज़

    पतंजलि तेल और अमूल दही इम्तहान में हुए फेल, जानिए क्या है पूरा ‘खेल’

  • गोरखपुर: गोर्रा नदी में नाव पलटी, भतीजे का हाथ खींच बाहर निकाला, लेकिन आंखों के सामने डूब गया बेटा

    गोरखपुर: गोर्रा नदी में नाव पलटी, भतीजे का हाथ खींच बाहर निकाला, लेकिन आंखों के सामने डूब गया बेटा

  • बस्ती न्यूज़

    पोटाश गन से फायरिंग करने वाले बिहार के दो यात्री अरेस्ट, धमाके से सहमे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत

Jagdish Lal

Jagdish Lal

About Author

हिंदी पत्रकारिता से करीब चार दशकों तक सक्रिय जुड़ाव. संप्रति: लेखन, पठन-पाठन.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक