लोकल न्यूज

शराब आत्मा और शरीर दोनों को मारती है!

गो गोरखपुर बतकही

चौराहे पर खबर तारी थी। लोग चर्चा कर रहे थे। नशे की हालत में था। यहीं बैठा था। कब लुढ़क गया, कब सांसें थम गईं। किसी को पता नहीं। पुलिस को सूचना गई।

पुलिस आई। उसने देखा। युवक के प्राणपखेरू उड़ चुके थे।

कहां का था, कौन था, कुछ पता नहीं। चर्चा थी नशे की हालत में था। धूप में देर तक पड़ा रहा। शायद जान जाने की वजह यही रही।

लोगों का अनुमान सही हो सकता है। विज्ञान भी यही कहता है। बाह्य संवेदनाओं को सबसे पहले त्वचा ग्रहण करती है। मांसपेशियां और उनसे गुजरती तांत्रिकाएं ग्रहण किए संदेश मस्तिष्क को पहुंचाना बंद कर देते हैं। कड़ाके की ठंड के दिनों में प्रायः इसके दुष्परिणाम ज्यादा दिखते हैं। मस्तिष्क और अंगों के बीच का संवाद भंग हो जाता है।

लड़खड़ाते कदम, संभलना, गिरना सधी जुबान न बोल पाना आदि। मस्तिष्क के संदेशों की वाहक तंत्रिकाओं का अंगों के साथ तालमेल का अभाव इसके सबूत हैं।

अफसोस! किसी परिवार का दीपक बुझ गया। “शराब आत्मा और शरीर दोनों को मारती है”। उन्होंने कहा था। वे फकीर थे। इसकी भयावहता समझते थे। आखिर वो राष्ट्रपिता जो थे।

मदिरा के पक्ष और विपक्ष दोनों है। हैरत है एक सात्विक ने पक्ष में एक यथार्थ का चित्रण किया। एक नामचीन साहित्यकार की जीवन शैली सुनाई। साहित्यकार विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे। विश्वविद्यालयीय पठन-पाठन, प्रशासनिक कार्य संपादित कर घर लौटते।

देर शाम दस्तरखान सजाते। खरीद कर लाते। अकेले जाम छलकाते। कभी किसी से साझा न करते। कोई साथ का हुआ तो आग्रह करने से बचते। महफिलों में गए तो खुद की साथ ले जाते। किसी की भावनाएं आहत न हों, इसका भरपूर ख्याल रखते। कभी किसी से उम्मीद नहीं की। न छिपाते, न बताते, न लड़खड़ाते, न असहज होते।

पूरी उम्र जी। जब तक जी शान से पी।



  • 90-70-90 से बचेगी हर महिला की जान! सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए एम्स गोरखपुर ने की बड़ी पहल

    90-70-90 से बचेगी हर महिला की जान! सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए एम्स गोरखपुर ने की बड़ी पहल

  • सुखद मातृत्व की राह: महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष उपचार

    सुखद मातृत्व की राह: महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष उपचार

  • UP के पशुपालकों को तोहफा: अच्छी नस्ल की गाय पर ₹40 हजार का अनुदान, मिलेगी मोबाइल पशु चिकित्सा वैन

    UP के पशुपालकों को तोहफा: अच्छी नस्ल की गाय पर ₹40 हजार का अनुदान, मिलेगी मोबाइल पशु चिकित्सा वैन

  • गोरखपुर समाचार | गोरखपुर सिटी न्यूज़

    गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

  • सावधान! आपका 'नॉर्मल' सिरदर्द भी हो सकता है बड़ी बीमारी का संकेत, एम्स विशेषज्ञ ने बताए चौंकाने वाले कारण

    सावधान! आपका ‘नॉर्मल’ सिरदर्द भी हो सकता है बड़ी बीमारी का संकेत, एम्स विशेषज्ञ ने बताए चौंकाने वाले कारण

  • गोरखपुर में संचालित ई-बस सेवा

    गोरखपुर में शादी-बरात के लिए इलेक्ट्रिक बस बुकिंग शुरू, जानें किराया और ऑफर

  • साहित्य से संगीत तक: मालिनी अवस्थी की प्रस्तुति ने महोत्सव को दिया सुरमयी समापन

    साहित्य से संगीत तक: मालिनी अवस्थी की प्रस्तुति ने महोत्सव को दिया सुरमयी समापन

  • गोरखपुर यातायात डायवर्जन, दुर्गा पूजा और दशहरा मेले के लिए दो दिन बदलेगा रूट, आज शाम 5 बजे से लागू

    गोरखपुर ट्रैफिक अलर्ट: आज सुबह 7 बजे से कई मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध, जानें वैकल्पिक रूट

  • प्रोफेसर परमानंद श्रीवास्तव: जीवन परिचय

    प्रोफेसर परमानंद श्रीवास्तव: जीवन परिचय

  • एम्स गोरखपुर के शोध ने चिकित्सा जगत में खोले नये द्वार, अब हड्डी की सर्जरी में भी बेहोशी की जरूरत नहीं

    एम्स गोरखपुर के शोध ने चिकित्सा जगत में खोले नये द्वार, अब हड्डी की सर्जरी में भी बेहोशी की जरूरत नहीं

Jagdish Lal

Jagdish Lal

About Author

हिंदी पत्रकारिता से करीब चार दशकों तक सक्रिय जुड़ाव. संप्रति: लेखन, पठन-पाठन.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक