चौराहे पर खबर तारी थी। लोग चर्चा कर रहे थे। नशे की हालत में था। यहीं बैठा था। कब लुढ़क गया, कब सांसें थम गईं। किसी को पता नहीं। पुलिस को सूचना गई।
पुलिस आई। उसने देखा। युवक के प्राणपखेरू उड़ चुके थे।
कहां का था, कौन था, कुछ पता नहीं। चर्चा थी नशे की हालत में था। धूप में देर तक पड़ा रहा। शायद जान जाने की वजह यही रही।
लोगों का अनुमान सही हो सकता है। विज्ञान भी यही कहता है। बाह्य संवेदनाओं को सबसे पहले त्वचा ग्रहण करती है। मांसपेशियां और उनसे गुजरती तांत्रिकाएं ग्रहण किए संदेश मस्तिष्क को पहुंचाना बंद कर देते हैं। कड़ाके की ठंड के दिनों में प्रायः इसके दुष्परिणाम ज्यादा दिखते हैं। मस्तिष्क और अंगों के बीच का संवाद भंग हो जाता है।
लड़खड़ाते कदम, संभलना, गिरना सधी जुबान न बोल पाना आदि। मस्तिष्क के संदेशों की वाहक तंत्रिकाओं का अंगों के साथ तालमेल का अभाव इसके सबूत हैं।
अफसोस! किसी परिवार का दीपक बुझ गया। “शराब आत्मा और शरीर दोनों को मारती है”। उन्होंने कहा था। वे फकीर थे। इसकी भयावहता समझते थे। आखिर वो राष्ट्रपिता जो थे।
मदिरा के पक्ष और विपक्ष दोनों है। हैरत है एक सात्विक ने पक्ष में एक यथार्थ का चित्रण किया। एक नामचीन साहित्यकार की जीवन शैली सुनाई। साहित्यकार विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे। विश्वविद्यालयीय पठन-पाठन, प्रशासनिक कार्य संपादित कर घर लौटते।
देर शाम दस्तरखान सजाते। खरीद कर लाते। अकेले जाम छलकाते। कभी किसी से साझा न करते। कोई साथ का हुआ तो आग्रह करने से बचते। महफिलों में गए तो खुद की साथ ले जाते। किसी की भावनाएं आहत न हों, इसका भरपूर ख्याल रखते। कभी किसी से उम्मीद नहीं की। न छिपाते, न बताते, न लड़खड़ाते, न असहज होते।
पूरी उम्र जी। जब तक जी शान से पी।
-
गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
-
गोरखपुर न्यूज़: लिफ्ट देने के बहाने युवती से दुष्कर्म की कोशिश, सूनसान पुल के नीचे घसीटा
-
गोरखपुर में क्रिकेट का महाकुंभ: सिंधी प्रीमियर लीग का भव्य आगाज, 30 दिसंबर तक जमेगा रंग
-
डीडीयू के छात्रों के लिए सुनहरा मौका: नवाचार को मिला बड़ा मंच, ‘इनोवेशन अवार्ड’ के लिए आवेदन शुरू
-
साहिबजादों के बलिदान को नमन: वीर बाल दिवस पर पिपराइच में गूंजी देशभक्ति, छात्राओं को मिली सौगातें
-
गोरखपुर में संघ प्रमुख मोहन भागवत का तीन दिवसीय दौरा 14 फरवरी से, शताब्दी वर्ष पर होगा महामंथन
-
पिपराइच: स्कूल परिसर में 11वीं के छात्र की सरेआम गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात
-
Gold-Silver Price: सोना 13 हजार के पार, चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, देखें 26 दिसंबर के ताज़ा भाव
-
गोरखनाथ खिचड़ी मेला: श्रद्धालुओं के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, गोरखनाथ मंदिर पहुंचना हुआ आसान
-
मौसम का बिगड़ा मिजाज: गोरखपुर एयरपोर्ट पर मुंबई की फ्लाइट कैंसिल, दिल्ली-कोलकाता की उड़ानों में भारी देरी