लोकल न्यूज

शराब आत्मा और शरीर दोनों को मारती है!

गो गोरखपुर बतकही

चौराहे पर खबर तारी थी। लोग चर्चा कर रहे थे। नशे की हालत में था। यहीं बैठा था। कब लुढ़क गया, कब सांसें थम गईं। किसी को पता नहीं। पुलिस को सूचना गई।

पुलिस आई। उसने देखा। युवक के प्राणपखेरू उड़ चुके थे।

कहां का था, कौन था, कुछ पता नहीं। चर्चा थी नशे की हालत में था। धूप में देर तक पड़ा रहा। शायद जान जाने की वजह यही रही।

लोगों का अनुमान सही हो सकता है। विज्ञान भी यही कहता है। बाह्य संवेदनाओं को सबसे पहले त्वचा ग्रहण करती है। मांसपेशियां और उनसे गुजरती तांत्रिकाएं ग्रहण किए संदेश मस्तिष्क को पहुंचाना बंद कर देते हैं। कड़ाके की ठंड के दिनों में प्रायः इसके दुष्परिणाम ज्यादा दिखते हैं। मस्तिष्क और अंगों के बीच का संवाद भंग हो जाता है।

लड़खड़ाते कदम, संभलना, गिरना सधी जुबान न बोल पाना आदि। मस्तिष्क के संदेशों की वाहक तंत्रिकाओं का अंगों के साथ तालमेल का अभाव इसके सबूत हैं।

अफसोस! किसी परिवार का दीपक बुझ गया। “शराब आत्मा और शरीर दोनों को मारती है”। उन्होंने कहा था। वे फकीर थे। इसकी भयावहता समझते थे। आखिर वो राष्ट्रपिता जो थे।

मदिरा के पक्ष और विपक्ष दोनों है। हैरत है एक सात्विक ने पक्ष में एक यथार्थ का चित्रण किया। एक नामचीन साहित्यकार की जीवन शैली सुनाई। साहित्यकार विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे। विश्वविद्यालयीय पठन-पाठन, प्रशासनिक कार्य संपादित कर घर लौटते।

देर शाम दस्तरखान सजाते। खरीद कर लाते। अकेले जाम छलकाते। कभी किसी से साझा न करते। कोई साथ का हुआ तो आग्रह करने से बचते। महफिलों में गए तो खुद की साथ ले जाते। किसी की भावनाएं आहत न हों, इसका भरपूर ख्याल रखते। कभी किसी से उम्मीद नहीं की। न छिपाते, न बताते, न लड़खड़ाते, न असहज होते।

पूरी उम्र जी। जब तक जी शान से पी।



  • Go Gorakhpur - Google Healthcare AI

    गूगल ला रहा धमाकेदार एआई, एक्सरे देखकर बता देगा बीमारी

  • Go Gorakhpur - Phone Security Threat

    आईफोन, आईपैड इस्तेमाल कर रहे तो हो जाएं सावधान, अचूक नहीं है एप्पल की सुरक्षा गारंटी

  • सम्पत्ति कुर्क करने के आदेश के खिलाफ अमरमणि की याचिका पर निर्णय सुरक्षित

    सम्पत्ति कुर्क करने के आदेश के खिलाफ अमरमणि की याचिका पर निर्णय सुरक्षित

  • bus station gorakhpur

    दिल्ली, लखनऊ, बनारस, प्रयागराज के लिए आज से शुरू होंगी तीन सौ से अधिक बसें, होली पर सफर रहेगा सुगम

  • Election commission of India

    लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अधिसूचना जारी

  • Gorakhpur zoo

    गोरखपुर चिड़ियाघर में ‘राजा’ से लेकर ‘प्रजा’ तक के आहार में हुआ बदलाव, जानिए कौन क्या खा रहा

  • Amla Ekadashi

    साल में दो बार क्यों पूजा जाता है आंवला, आज भी है आंवले का खास दिन

  • SIM

    क्या है सिम स्वैपिंग, क्यों ट्राई ने मोबाइल नंबर पोर्ट करने पर लगाई यह शर्त

  • एमबीए और बीटेक पास युवकों ने ठगी का जो तरीका अपनाया वह कर देगा हैरान

    एमबीए और बीटेक पास युवकों ने ठगी का जो तरीका अपनाया वह कर देगा हैरान

  • Bagaha railway station

    बगहा में सैनिक स्पेशल ट्रेन का डिब्बा डिरेल, जानिए फिर क्या हुआ

Jagdish Lal

Jagdish Lal

About Author

हिंदी पत्रकारिता से करीब चार दशकों तक सक्रिय जुड़ाव. संप्रति: लेखन, पठन-पाठन.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक