लोकल न्यूज

शराब आत्मा और शरीर दोनों को मारती है!

गो गोरखपुर बतकही

चौराहे पर खबर तारी थी। लोग चर्चा कर रहे थे। नशे की हालत में था। यहीं बैठा था। कब लुढ़क गया, कब सांसें थम गईं। किसी को पता नहीं। पुलिस को सूचना गई।

पुलिस आई। उसने देखा। युवक के प्राणपखेरू उड़ चुके थे।

कहां का था, कौन था, कुछ पता नहीं। चर्चा थी नशे की हालत में था। धूप में देर तक पड़ा रहा। शायद जान जाने की वजह यही रही।

लोगों का अनुमान सही हो सकता है। विज्ञान भी यही कहता है। बाह्य संवेदनाओं को सबसे पहले त्वचा ग्रहण करती है। मांसपेशियां और उनसे गुजरती तांत्रिकाएं ग्रहण किए संदेश मस्तिष्क को पहुंचाना बंद कर देते हैं। कड़ाके की ठंड के दिनों में प्रायः इसके दुष्परिणाम ज्यादा दिखते हैं। मस्तिष्क और अंगों के बीच का संवाद भंग हो जाता है।

लड़खड़ाते कदम, संभलना, गिरना सधी जुबान न बोल पाना आदि। मस्तिष्क के संदेशों की वाहक तंत्रिकाओं का अंगों के साथ तालमेल का अभाव इसके सबूत हैं।

अफसोस! किसी परिवार का दीपक बुझ गया। “शराब आत्मा और शरीर दोनों को मारती है”। उन्होंने कहा था। वे फकीर थे। इसकी भयावहता समझते थे। आखिर वो राष्ट्रपिता जो थे।

मदिरा के पक्ष और विपक्ष दोनों है। हैरत है एक सात्विक ने पक्ष में एक यथार्थ का चित्रण किया। एक नामचीन साहित्यकार की जीवन शैली सुनाई। साहित्यकार विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे। विश्वविद्यालयीय पठन-पाठन, प्रशासनिक कार्य संपादित कर घर लौटते।

देर शाम दस्तरखान सजाते। खरीद कर लाते। अकेले जाम छलकाते। कभी किसी से साझा न करते। कोई साथ का हुआ तो आग्रह करने से बचते। महफिलों में गए तो खुद की साथ ले जाते। किसी की भावनाएं आहत न हों, इसका भरपूर ख्याल रखते। कभी किसी से उम्मीद नहीं की। न छिपाते, न बताते, न लड़खड़ाते, न असहज होते।

पूरी उम्र जी। जब तक जी शान से पी।



  • life history of famous actress Meena Kumari

    मीना कुमारी की आखिरी ख़्वाहिश क्या थी जिसे गुलज़ार ने किया पूरा

  • किचन के लेफ्टओवर का ऐसे करें इस्तेमाल, स्वाद और से​हत दोनों रहेंगे दुरुस्त

    किचन के लेफ्टओवर का ऐसे करें इस्तेमाल, स्वाद और से​हत दोनों रहेंगे दुरुस्त

  • प्रथम राष्ट्रीय आपातकालीन चिकित्सा एवं गहन चिकित्सा सम्मेलन (नेमिकॉन) 2024

    गोरखपुर एम्स निदेशक ने ‘एक राज्य, एक स्वास्थ्य, एक इमरजेंसी’ का दिया कॉन्सेप्ट

  • गो यूपी न्यूज़

    काला नमक चावल के लिए गोरखपुर, सिद्धार्थनगर में एसईजेड बनाएगी प्रदेश सरकार

  • कॉलम - ठोंक बजा के

    बाउंसर रखकर ​मरीज़ की पीड़ा का गला मत घोटिये!

  • गो यूपी न्यूज़

    देवरिया, कुशीनगर में खुलेंगे नर्सिंग कॉलेज

  • खरीदारी का सीजन शुरू, अगर ग्राहक के साथ हो जाए धोखा तो वह क्या करे? यहां दर्ज कराएं शिकायत

    खरीदारी का सीजन शुरू, अगर ग्राहक के साथ हो जाए धोखा तो वह क्या करे? यहां दर्ज कराएं शिकायत

  • Gorakhpur Railway Station

    स्वच्छता पखवाड़ा: एनईआर के स्टेशनों को चमकाने में जुटे अधिकारी-कर्मचारी

  • DDUGU news

    गणतंत्र दिवस परेड: विश्वविद्यालय के 8 एनएसएस वॉलंटियर्स अंतिम राउंड के लिए चुने गए

  • Go Gorakhpur News - Bandicot robot in nagar nigam gorakhpur

    अब बैं​डीकोट रोबोट करेगा शहर के मैनहोल की सफाई

Jagdish Lal

Jagdish Lal

About Author

हिंदी पत्रकारिता से करीब चार दशकों तक सक्रिय जुड़ाव. संप्रति: लेखन, पठन-पाठन.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक