लोकल न्यूज

शराब आत्मा और शरीर दोनों को मारती है!

गो गोरखपुर बतकही

चौराहे पर खबर तारी थी। लोग चर्चा कर रहे थे। नशे की हालत में था। यहीं बैठा था। कब लुढ़क गया, कब सांसें थम गईं। किसी को पता नहीं। पुलिस को सूचना गई।

पुलिस आई। उसने देखा। युवक के प्राणपखेरू उड़ चुके थे।

कहां का था, कौन था, कुछ पता नहीं। चर्चा थी नशे की हालत में था। धूप में देर तक पड़ा रहा। शायद जान जाने की वजह यही रही।

लोगों का अनुमान सही हो सकता है। विज्ञान भी यही कहता है। बाह्य संवेदनाओं को सबसे पहले त्वचा ग्रहण करती है। मांसपेशियां और उनसे गुजरती तांत्रिकाएं ग्रहण किए संदेश मस्तिष्क को पहुंचाना बंद कर देते हैं। कड़ाके की ठंड के दिनों में प्रायः इसके दुष्परिणाम ज्यादा दिखते हैं। मस्तिष्क और अंगों के बीच का संवाद भंग हो जाता है।

लड़खड़ाते कदम, संभलना, गिरना सधी जुबान न बोल पाना आदि। मस्तिष्क के संदेशों की वाहक तंत्रिकाओं का अंगों के साथ तालमेल का अभाव इसके सबूत हैं।

अफसोस! किसी परिवार का दीपक बुझ गया। “शराब आत्मा और शरीर दोनों को मारती है”। उन्होंने कहा था। वे फकीर थे। इसकी भयावहता समझते थे। आखिर वो राष्ट्रपिता जो थे।

मदिरा के पक्ष और विपक्ष दोनों है। हैरत है एक सात्विक ने पक्ष में एक यथार्थ का चित्रण किया। एक नामचीन साहित्यकार की जीवन शैली सुनाई। साहित्यकार विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे। विश्वविद्यालयीय पठन-पाठन, प्रशासनिक कार्य संपादित कर घर लौटते।

देर शाम दस्तरखान सजाते। खरीद कर लाते। अकेले जाम छलकाते। कभी किसी से साझा न करते। कोई साथ का हुआ तो आग्रह करने से बचते। महफिलों में गए तो खुद की साथ ले जाते। किसी की भावनाएं आहत न हों, इसका भरपूर ख्याल रखते। कभी किसी से उम्मीद नहीं की। न छिपाते, न बताते, न लड़खड़ाते, न असहज होते।

पूरी उम्र जी। जब तक जी शान से पी।



  • गोरखपुर समाचार | गोरखपुर सिटी न्यूज़

    गोरखपुर समाचार: जिले में 368 नए बूथों को मिली हरी झंडी, अब 4047 केंद्रों पर डलेंगे वोट

  • पूर्वोत्तर रेलवे ने जीता 'रेल मंत्री राजभाषा ट्रॉफी' का खिताब, वाराणसी मंडल 'आदर्श' घोषित

    पूर्वोत्तर रेलवे ने जीता ‘रेल मंत्री राजभाषा ट्रॉफी’ का खिताब, वाराणसी मंडल ‘आदर्श’ घोषित

  • गोरखपुर विश्वविद्यालय का बड़ा फैसला: अब संविदा शिक्षक भी कराएंगे पीएचडी, इंजीनियरिंग और फार्मेसी में शुरू होंगे नए कोर्स

    गोरखपुर विश्वविद्यालय का बड़ा फैसला: अब संविदा शिक्षक भी कराएंगे पीएचडी, इंजीनियरिंग और फार्मेसी में शुरू होंगे नए कोर्स

  • गोरखपुर सिंधी प्रीमियर लीग में महावस्तु और सानवी ज्वेलर्स ने दर्ज की धमाकेदार जीत

    गोरखपुर सिंधी प्रीमियर लीग में महावस्तु और सानवी ज्वेलर्स ने दर्ज की धमाकेदार जीत

  • गोरखपुर में सीएम योगी ने दिया 'खेल मंत्र', वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रतिभाओं को किया सम्मानित

    सीएम योगी का बड़ा तोहफा: यूपी के हर मंडल में खुलेगा स्पोर्ट्स कॉलेज, गोरखपुर में बनेगा इंटरनेशनल स्टेडियम

  • गोरखपुर: दिग्गज खेल हस्ती सुशील यादव को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, बुढ़िया बारी में परिजनों को बंधाया ढांढस

    गोरखपुर: दिग्गज खेल हस्ती सुशील यादव को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, बुढ़िया बारी में परिजनों को बंधाया ढांढस

  • यूपी न्यूज़: नौकरों ने पिता-पुत्री को 5 साल घर में बनाया बंधक, बुजुर्ग की मौत, बेटी बनी 'कंकाल'

    यूपी न्यूज़: नौकरों ने पिता-पुत्री को 5 साल घर में बनाया बंधक, बुजुर्ग की मौत, बेटी बनी ‘कंकाल’

  • यूपी लेखपाल भर्ती: ओबीसी को मिली बड़ी राहत, 2158 पदों पर बंपर वैकेंसी, जनरल कोटे में भारी कटौती

    यूपी लेखपाल भर्ती: ओबीसी को मिली बड़ी राहत, 2158 पदों पर बंपर वैकेंसी, जनरल कोटे में भारी कटौती

  • गोरखपुर न्यूज़: मेडिकल कॉलेज से बाइक उड़ाने वाले 'मास्टरमाइंड' पर गैंगस्टर एक्ट, सरगना गिरफ्तार

    गोरखपुर न्यूज़: मेडिकल कॉलेज से बाइक उड़ाने वाले ‘मास्टरमाइंड’ पर गैंगस्टर एक्ट, सरगना गिरफ्तार

  • गोरखपुर: बेटियों को 'फौलाद' बनने की ट्रेनिंग देने वाले सनी सिंह का सम्मान, सांसद रवि किशन ने दी शाबाशी

    गोरखपुर: बेटियों को ‘फौलाद’ बनने की ट्रेनिंग देने वाले सनी सिंह का सम्मान, सांसद रवि किशन ने दी शाबाशी

Jagdish Lal

Jagdish Lal

About Author

हिंदी पत्रकारिता से करीब चार दशकों तक सक्रिय जुड़ाव. संप्रति: लेखन, पठन-पाठन.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक