लोकल न्यूज

शराब आत्मा और शरीर दोनों को मारती है!

गो गोरखपुर बतकही

चौराहे पर खबर तारी थी। लोग चर्चा कर रहे थे। नशे की हालत में था। यहीं बैठा था। कब लुढ़क गया, कब सांसें थम गईं। किसी को पता नहीं। पुलिस को सूचना गई।

पुलिस आई। उसने देखा। युवक के प्राणपखेरू उड़ चुके थे।

कहां का था, कौन था, कुछ पता नहीं। चर्चा थी नशे की हालत में था। धूप में देर तक पड़ा रहा। शायद जान जाने की वजह यही रही।

लोगों का अनुमान सही हो सकता है। विज्ञान भी यही कहता है। बाह्य संवेदनाओं को सबसे पहले त्वचा ग्रहण करती है। मांसपेशियां और उनसे गुजरती तांत्रिकाएं ग्रहण किए संदेश मस्तिष्क को पहुंचाना बंद कर देते हैं। कड़ाके की ठंड के दिनों में प्रायः इसके दुष्परिणाम ज्यादा दिखते हैं। मस्तिष्क और अंगों के बीच का संवाद भंग हो जाता है।

लड़खड़ाते कदम, संभलना, गिरना सधी जुबान न बोल पाना आदि। मस्तिष्क के संदेशों की वाहक तंत्रिकाओं का अंगों के साथ तालमेल का अभाव इसके सबूत हैं।

अफसोस! किसी परिवार का दीपक बुझ गया। “शराब आत्मा और शरीर दोनों को मारती है”। उन्होंने कहा था। वे फकीर थे। इसकी भयावहता समझते थे। आखिर वो राष्ट्रपिता जो थे।

मदिरा के पक्ष और विपक्ष दोनों है। हैरत है एक सात्विक ने पक्ष में एक यथार्थ का चित्रण किया। एक नामचीन साहित्यकार की जीवन शैली सुनाई। साहित्यकार विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे। विश्वविद्यालयीय पठन-पाठन, प्रशासनिक कार्य संपादित कर घर लौटते।

देर शाम दस्तरखान सजाते। खरीद कर लाते। अकेले जाम छलकाते। कभी किसी से साझा न करते। कोई साथ का हुआ तो आग्रह करने से बचते। महफिलों में गए तो खुद की साथ ले जाते। किसी की भावनाएं आहत न हों, इसका भरपूर ख्याल रखते। कभी किसी से उम्मीद नहीं की। न छिपाते, न बताते, न लड़खड़ाते, न असहज होते।

पूरी उम्र जी। जब तक जी शान से पी।



  • sunil pal recounts the kidnapping

    ‘जहर का इंजेक्शन लगाने और टॉर्चर करने की धमकी दी’

  • राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करा रही भाजपा : अखिलेश

    राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करा रही भाजपा : अखिलेश

  • साहित्यिक-सांस्कृतिक उत्सव में जुटेंगी साहित्य, कला, संस्कृति, पत्रकारिता जगत की नामचीन हस्तियां

    साहित्यिक-सांस्कृतिक उत्सव में जुटेंगी साहित्य, कला, संस्कृति, पत्रकारिता जगत की नामचीन हस्तियां

  • Go Gorakhpur

    मां के जेवर गिरवी रखकर नौकरी के लिए दिए पांच लाख रुपये, मिला फर्जी नियुक्ति पत्र

  • Gorakhpur Crime News

    पेट्रोल पंप पर फायरिंग करने वाला बदमाश एनकाउंटर में दबोचा गया

  • स्पाइसजेट की गोरखपुर से दिल्ली और मुंबई के लिए उड़ानें शुरू

    स्पाइसजेट की गोरखपुर से दिल्ली-मुंबई की फ्लाइट सेवा फिर से शुरू

  • गो यूपी न्यूज़

    अच्छी पहल: घर बैठे रामलला की पांचों आरती में शामिल हो सकेंगे श्रद्धालु

  • लॉकर रूम से गेट तक 30 सेकेंड में पहुंची थी पूजा, शक ने पहुंचाया हवालात

    लॉकर रूम से गेट तक 30 सेकेंड में पहुंची थी, शक ने पहुंचाया हवालात

  • गो यूपी न्यूज़

    हाशिम बाबा गैंग का शार्प शूटर सोनू मटका एनकाउंटर में ढेर

  • गो यूपी न्यूज़

    चार मस्जिदों में बिना कनेक्शन जल रही थी बिजली, 49 कटिया कनेक्शन पकड़े

Jagdish Lal

Jagdish Lal

About Author

हिंदी पत्रकारिता से करीब चार दशकों तक सक्रिय जुड़ाव. संप्रति: लेखन, पठन-पाठन.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक