लोकल न्यूज

शराब आत्मा और शरीर दोनों को मारती है!

गो गोरखपुर बतकही

चौराहे पर खबर तारी थी। लोग चर्चा कर रहे थे। नशे की हालत में था। यहीं बैठा था। कब लुढ़क गया, कब सांसें थम गईं। किसी को पता नहीं। पुलिस को सूचना गई।

पुलिस आई। उसने देखा। युवक के प्राणपखेरू उड़ चुके थे।

कहां का था, कौन था, कुछ पता नहीं। चर्चा थी नशे की हालत में था। धूप में देर तक पड़ा रहा। शायद जान जाने की वजह यही रही।

लोगों का अनुमान सही हो सकता है। विज्ञान भी यही कहता है। बाह्य संवेदनाओं को सबसे पहले त्वचा ग्रहण करती है। मांसपेशियां और उनसे गुजरती तांत्रिकाएं ग्रहण किए संदेश मस्तिष्क को पहुंचाना बंद कर देते हैं। कड़ाके की ठंड के दिनों में प्रायः इसके दुष्परिणाम ज्यादा दिखते हैं। मस्तिष्क और अंगों के बीच का संवाद भंग हो जाता है।

लड़खड़ाते कदम, संभलना, गिरना सधी जुबान न बोल पाना आदि। मस्तिष्क के संदेशों की वाहक तंत्रिकाओं का अंगों के साथ तालमेल का अभाव इसके सबूत हैं।

अफसोस! किसी परिवार का दीपक बुझ गया। “शराब आत्मा और शरीर दोनों को मारती है”। उन्होंने कहा था। वे फकीर थे। इसकी भयावहता समझते थे। आखिर वो राष्ट्रपिता जो थे।

मदिरा के पक्ष और विपक्ष दोनों है। हैरत है एक सात्विक ने पक्ष में एक यथार्थ का चित्रण किया। एक नामचीन साहित्यकार की जीवन शैली सुनाई। साहित्यकार विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे। विश्वविद्यालयीय पठन-पाठन, प्रशासनिक कार्य संपादित कर घर लौटते।

देर शाम दस्तरखान सजाते। खरीद कर लाते। अकेले जाम छलकाते। कभी किसी से साझा न करते। कोई साथ का हुआ तो आग्रह करने से बचते। महफिलों में गए तो खुद की साथ ले जाते। किसी की भावनाएं आहत न हों, इसका भरपूर ख्याल रखते। कभी किसी से उम्मीद नहीं की। न छिपाते, न बताते, न लड़खड़ाते, न असहज होते।

पूरी उम्र जी। जब तक जी शान से पी।



  • सरकारी नौकरियों की जानकारी का कॉलम

    केन्द्रीय विद्यालय कुशीनगर में शिक्षकों की भर्ती के लिए साक्षात्कार

  • aiims-gorakhpur-first-successful-plasma-exchange

    एम्स गोरखपुर ने रचा इतिहास, शहर का पहला प्लाज्मा एक्सचेंज सफल

  • गोरखपुर बौद्ध संग्रहालय में राष्ट्रीय व्याख्यान श्रृंखला का समापन, 89 प्रतिभागी सम्मानित

    गोरखपुर बौद्ध संग्रहालय में राष्ट्रीय व्याख्यान श्रृंखला का समापन, 89 प्रतिभागी सम्मानित

  • एमएमएमयूटी में 'हरिहर प्रसाद दुबे इनोवेशन अवार्ड' की शुरुआत

    एमएमएमयूटी में ‘हरिहर प्रसाद दुबे इनोवेशन अवार्ड’ की शुरुआत

  • रूस से ली डॉक्टरी की डिग्री, धंधा-मरीजों से धोखाधड़ी और मनमानी वसूली, गिरफ्तार

    रूस से पढ़ी डॉक्टरी, गोरखपुर में अस्पताल खोल मरीजों को लगा लूटने, पहुंचा हवालात

  • गो यूपी न्यूज़

    सीएम ने युवा उद्यमियों से किया संवाद, महाकुंभ 2025 की सफलता पर चर्चा

  • डीडीयू

    गोरखपुर विश्वविद्यालय में पीएचडी में प्रवेश के लिए आवेदन 15 फरवरी से शुरू

  • बौद्ध संग्रहालय में ज्ञान का संगम: बौद्ध धर्म, पर्यावरण और प्रबंधन पर व्याख्यान

    किसी भी देश को शांत, समृद्ध बना सकता है बुद्ध का मॉडल

  • पहली बार क्रिकेट मैदान पर उतरीं छात्राएं, चौकों-छक्कों की हुई बारिश

    पहली बार क्रिकेट मैदान पर उतरीं छात्राएं, चौकों-छक्कों की हुई बारिश

  • जुगानी भाई: भोजपुरी साहित्य और रेडियो की दुनिया के अनमोल सितारे का निधन

    जुगानी भाई: भोजपुरी साहित्य और रेडियो की दुनिया का एक सितारा अस्त

Jagdish Lal

Jagdish Lal

About Author

हिंदी पत्रकारिता से करीब चार दशकों तक सक्रिय जुड़ाव. संप्रति: लेखन, पठन-पाठन.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक