लोकल न्यूज

शराब आत्मा और शरीर दोनों को मारती है!

गो गोरखपुर बतकही

चौराहे पर खबर तारी थी। लोग चर्चा कर रहे थे। नशे की हालत में था। यहीं बैठा था। कब लुढ़क गया, कब सांसें थम गईं। किसी को पता नहीं। पुलिस को सूचना गई।

पुलिस आई। उसने देखा। युवक के प्राणपखेरू उड़ चुके थे।

कहां का था, कौन था, कुछ पता नहीं। चर्चा थी नशे की हालत में था। धूप में देर तक पड़ा रहा। शायद जान जाने की वजह यही रही।

लोगों का अनुमान सही हो सकता है। विज्ञान भी यही कहता है। बाह्य संवेदनाओं को सबसे पहले त्वचा ग्रहण करती है। मांसपेशियां और उनसे गुजरती तांत्रिकाएं ग्रहण किए संदेश मस्तिष्क को पहुंचाना बंद कर देते हैं। कड़ाके की ठंड के दिनों में प्रायः इसके दुष्परिणाम ज्यादा दिखते हैं। मस्तिष्क और अंगों के बीच का संवाद भंग हो जाता है।

लड़खड़ाते कदम, संभलना, गिरना सधी जुबान न बोल पाना आदि। मस्तिष्क के संदेशों की वाहक तंत्रिकाओं का अंगों के साथ तालमेल का अभाव इसके सबूत हैं।

अफसोस! किसी परिवार का दीपक बुझ गया। “शराब आत्मा और शरीर दोनों को मारती है”। उन्होंने कहा था। वे फकीर थे। इसकी भयावहता समझते थे। आखिर वो राष्ट्रपिता जो थे।

मदिरा के पक्ष और विपक्ष दोनों है। हैरत है एक सात्विक ने पक्ष में एक यथार्थ का चित्रण किया। एक नामचीन साहित्यकार की जीवन शैली सुनाई। साहित्यकार विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे। विश्वविद्यालयीय पठन-पाठन, प्रशासनिक कार्य संपादित कर घर लौटते।

देर शाम दस्तरखान सजाते। खरीद कर लाते। अकेले जाम छलकाते। कभी किसी से साझा न करते। कोई साथ का हुआ तो आग्रह करने से बचते। महफिलों में गए तो खुद की साथ ले जाते। किसी की भावनाएं आहत न हों, इसका भरपूर ख्याल रखते। कभी किसी से उम्मीद नहीं की। न छिपाते, न बताते, न लड़खड़ाते, न असहज होते।

पूरी उम्र जी। जब तक जी शान से पी।



  • फर्जीवाड़ा: एक पासपोर्ट कौन कहे, इन पांच लोगों ने बनवा लिए दो-दो पासपोर्ट

    फर्जीवाड़ा: एक पासपोर्ट कौन कहे, इन पांच लोगों ने बनवा लिए दो-दो पासपोर्ट

  • गाजियाबाद के पार्षदों के नाम, नंबर की लिस्ट यहां देखें

    गाजियाबाद के पार्षदों के नाम, नंबर की लिस्ट यहां देखें

  • बाबा राघव दास

    पुणे में पैदा हुए ‘राघवेंद्र’ कैसे बन गए पूर्वांचल के गांधी

  • रूस से ली डॉक्टरी की डिग्री, धंधा-मरीजों से धोखाधड़ी और मनमानी वसूली, गिरफ्तार

    Gorakhpur News: अर्पित हॉस्पिटल सील, फर्जीवाड़े पर कड़ी कार्रवाई

  • गोरखपुर विश्वविद्यालय में एलुमनाई मीट 2025 का भव्य आयोजन

    Gorakhpur News: एलुमनी मीट ने मजबूत की संबंधों की डोर

  • गोरखपुर विश्वविद्यालय: हीरक जयंती पर 'वॉक फॉर लिगेसी' का आयोजन

    गोरखपुर विश्वविद्यालय: हीरक जयंती पर ‘वॉक फॉर लिगेसी’ का आयोजन

  • नयनसर टोल प्लाजा

    नयनसर टोल प्लाजा: 2025 में किस गाड़ी का कितना टोल, यहां जानें

  • Gorakhpur Development Authority (GDA)

    Gorakhpur News: जीडीए देगा बढ़ा मुआवजा, 200 काश्तकारों को मिलेगा लाभ

  • स्पोर्ट्स कॉलेज से खाद कारखाना तक सड़क चौड़ी करने का प्रस्ताव भेजा गया

    Gorakhpur News: शहर में एक और सड़क बनेगी फोरलेन

  • गोरखपुर एयरपोर्ट

    गोरखपुर एयरपोर्ट पर विमानों की लेटलतीफी से यात्री हुए बेहाल

Jagdish Lal

Jagdish Lal

About Author

हिंदी पत्रकारिता से करीब चार दशकों तक सक्रिय जुड़ाव. संप्रति: लेखन, पठन-पाठन.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक