शराब आत्मा और शरीर दोनों को मारती है!

चौराहे पर खबर तारी थी। लोग चर्चा कर रहे थे। नशे की हालत में था। यहीं बैठा था। कब लुढ़क गया, कब सांसें थम गईं। किसी को पता नहीं। पुलिस को सूचना गई।
पुलिस आई। उसने देखा। युवक के प्राणपखेरू उड़ चुके थे।
कहां का था, कौन था, कुछ पता नहीं। चर्चा थी नशे की हालत में था। धूप में देर तक पड़ा रहा। शायद जान जाने की वजह यही रही।
लोगों का अनुमान सही हो सकता है। विज्ञान भी यही कहता है। बाह्य संवेदनाओं को सबसे पहले त्वचा ग्रहण करती है। मांसपेशियां और उनसे गुजरती तांत्रिकाएं ग्रहण किए संदेश मस्तिष्क को पहुंचाना बंद कर देते हैं। कड़ाके की ठंड के दिनों में प्रायः इसके दुष्परिणाम ज्यादा दिखते हैं। मस्तिष्क और अंगों के बीच का संवाद भंग हो जाता है।
लड़खड़ाते कदम, संभलना, गिरना सधी जुबान न बोल पाना आदि। मस्तिष्क के संदेशों की वाहक तंत्रिकाओं का अंगों के साथ तालमेल का अभाव इसके सबूत हैं।
अफसोस! किसी परिवार का दीपक बुझ गया। “शराब आत्मा और शरीर दोनों को मारती है”। उन्होंने कहा था। वे फकीर थे। इसकी भयावहता समझते थे। आखिर वो राष्ट्रपिता जो थे।
मदिरा के पक्ष और विपक्ष दोनों है। हैरत है एक सात्विक ने पक्ष में एक यथार्थ का चित्रण किया। एक नामचीन साहित्यकार की जीवन शैली सुनाई। साहित्यकार विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे। विश्वविद्यालयीय पठन-पाठन, प्रशासनिक कार्य संपादित कर घर लौटते।
देर शाम दस्तरखान सजाते। खरीद कर लाते। अकेले जाम छलकाते। कभी किसी से साझा न करते। कोई साथ का हुआ तो आग्रह करने से बचते। महफिलों में गए तो खुद की साथ ले जाते। किसी की भावनाएं आहत न हों, इसका भरपूर ख्याल रखते। कभी किसी से उम्मीद नहीं की। न छिपाते, न बताते, न लड़खड़ाते, न असहज होते।
पूरी उम्र जी। जब तक जी शान से पी।
-
Gorakhpur News:आपदा में प्रत्येक विभाग की भूमिका महत्वपूर्णः डीएम
-
Gorakhpur News:ओपीएस बुढ़ापे की लाठी,मुख्यमंत्री इसे बहाल करें
-
WORLD | दुनिया में ‘रोड ऑफ बोन्स’ यानी हड्डियों की सड़क कहां है
-
यमुना में बाढ़ से ताज़महल के महताब बाग में भरा पानी
-
Good News | यूपी में ई वाहन खरीदना दोगुना फायदे का सौदा
-
टमाटर ने महाराष्ट्र के इस किसान को बना दिया करोड़पति
-
Good News | गोरखपुर शहर को मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की सौगात जल्द
-
हैवानियत: स्ट्रीट डॉग के खिलाफ यह व्यक्ति इतना क्रूर है… आप सोच नहीं सकते
-
Gorakhpur News:कमाल हो गया, मेडिकल कालेज गेट का जाम साफ हो गया
-
Gorakhpur News:महानगर के सभी बिजली बिलिंग सेंटर पर ‘‘हेल्प डेस्क‘‘