लोकल न्यूज

शराब आत्मा और शरीर दोनों को मारती है!

गो गोरखपुर बतकही

चौराहे पर खबर तारी थी। लोग चर्चा कर रहे थे। नशे की हालत में था। यहीं बैठा था। कब लुढ़क गया, कब सांसें थम गईं। किसी को पता नहीं। पुलिस को सूचना गई।

पुलिस आई। उसने देखा। युवक के प्राणपखेरू उड़ चुके थे।

कहां का था, कौन था, कुछ पता नहीं। चर्चा थी नशे की हालत में था। धूप में देर तक पड़ा रहा। शायद जान जाने की वजह यही रही।

लोगों का अनुमान सही हो सकता है। विज्ञान भी यही कहता है। बाह्य संवेदनाओं को सबसे पहले त्वचा ग्रहण करती है। मांसपेशियां और उनसे गुजरती तांत्रिकाएं ग्रहण किए संदेश मस्तिष्क को पहुंचाना बंद कर देते हैं। कड़ाके की ठंड के दिनों में प्रायः इसके दुष्परिणाम ज्यादा दिखते हैं। मस्तिष्क और अंगों के बीच का संवाद भंग हो जाता है।

लड़खड़ाते कदम, संभलना, गिरना सधी जुबान न बोल पाना आदि। मस्तिष्क के संदेशों की वाहक तंत्रिकाओं का अंगों के साथ तालमेल का अभाव इसके सबूत हैं।

अफसोस! किसी परिवार का दीपक बुझ गया। “शराब आत्मा और शरीर दोनों को मारती है”। उन्होंने कहा था। वे फकीर थे। इसकी भयावहता समझते थे। आखिर वो राष्ट्रपिता जो थे।

मदिरा के पक्ष और विपक्ष दोनों है। हैरत है एक सात्विक ने पक्ष में एक यथार्थ का चित्रण किया। एक नामचीन साहित्यकार की जीवन शैली सुनाई। साहित्यकार विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे। विश्वविद्यालयीय पठन-पाठन, प्रशासनिक कार्य संपादित कर घर लौटते।

देर शाम दस्तरखान सजाते। खरीद कर लाते। अकेले जाम छलकाते। कभी किसी से साझा न करते। कोई साथ का हुआ तो आग्रह करने से बचते। महफिलों में गए तो खुद की साथ ले जाते। किसी की भावनाएं आहत न हों, इसका भरपूर ख्याल रखते। कभी किसी से उम्मीद नहीं की। न छिपाते, न बताते, न लड़खड़ाते, न असहज होते।

पूरी उम्र जी। जब तक जी शान से पी।



  • गो गोरखपुर यूपी न्यूज़

    गाजियाबाद में कोरोना के दो नए मामले: 4 माह का शिशु भी संक्रमित, जिले में 14 सक्रिय मरीज

  • Gorakhpur Crime News

    राप्ती नदी में डूबीं चार किशोरियां, तीन लापता; एक की जान बची

  • गोरखपुर चिड़ियाघर

    गोरखपुर चिड़ियाघर 3 जून तक बंद, संक्रमित वन्यजीवों का उपचार जारी

  • संतकबीर नगर समाचार

    संतकबीरनगर: रोडवेज बस-ऑटो की भीषण टक्कर, मासूम समेत 5 की दर्दनाक मौत

  • बढ़ रहे कोरोना के मामले

    देश में बढ़ रहे कोरोना के मामले: 1000 का आंकड़ा हुआ पार, केरल और महाराष्ट्र सबसे प्रभावित

  • गोरखपुर में 1200 जोड़ों का सामूहिक विवाह, सीएम योगी ने नवयुगल को दिया आशीर्वाद

    गोरखपुर में 1200 जोड़ों का सामूहिक विवाह, सीएम योगी ने नवयुगल को दिया आशीर्वाद

  • कन्नौज के दिव्यांग पुजारी की सीएम योगी से मुलाकात

    कन्नौज के दिव्यांग पुजारी गोपालदास ने सुनाई सीएम योगी को व्यथा, मिला आश्वासन

  • मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर प्रांगण में अपने आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम में समस्याएं सुनते सीएम योगी आदित्यनाथ. फोटो: सीएम मीडिया टीम

    संवेदनशीलता और शीघ्रता से करें जन समस्याओं का निस्तारण: सीएम योगी

  • आज की सुर्खियां

    आज की बड़ी खबरें: पीएम मोदी का शहरी विकास कार्यक्रम, आतंकवाद पर भारत का कड़ा रुख और एवरेस्ट फतह

  • लालू परिवार में भूचाल

    लालू परिवार में भूचाल: क्या ऐश्वर्या के तीखे आरोपों से खिसक जाएगी आरजेडी की सियासी जमीन?

Jagdish Lal

Jagdish Lal

About Author

हिंदी पत्रकारिता से करीब चार दशकों तक सक्रिय जुड़ाव. संप्रति: लेखन, पठन-पाठन.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक