लोकल न्यूज

शराब आत्मा और शरीर दोनों को मारती है!

गो गोरखपुर बतकही

चौराहे पर खबर तारी थी। लोग चर्चा कर रहे थे। नशे की हालत में था। यहीं बैठा था। कब लुढ़क गया, कब सांसें थम गईं। किसी को पता नहीं। पुलिस को सूचना गई।

पुलिस आई। उसने देखा। युवक के प्राणपखेरू उड़ चुके थे।

कहां का था, कौन था, कुछ पता नहीं। चर्चा थी नशे की हालत में था। धूप में देर तक पड़ा रहा। शायद जान जाने की वजह यही रही।

लोगों का अनुमान सही हो सकता है। विज्ञान भी यही कहता है। बाह्य संवेदनाओं को सबसे पहले त्वचा ग्रहण करती है। मांसपेशियां और उनसे गुजरती तांत्रिकाएं ग्रहण किए संदेश मस्तिष्क को पहुंचाना बंद कर देते हैं। कड़ाके की ठंड के दिनों में प्रायः इसके दुष्परिणाम ज्यादा दिखते हैं। मस्तिष्क और अंगों के बीच का संवाद भंग हो जाता है।

लड़खड़ाते कदम, संभलना, गिरना सधी जुबान न बोल पाना आदि। मस्तिष्क के संदेशों की वाहक तंत्रिकाओं का अंगों के साथ तालमेल का अभाव इसके सबूत हैं।

अफसोस! किसी परिवार का दीपक बुझ गया। “शराब आत्मा और शरीर दोनों को मारती है”। उन्होंने कहा था। वे फकीर थे। इसकी भयावहता समझते थे। आखिर वो राष्ट्रपिता जो थे।

मदिरा के पक्ष और विपक्ष दोनों है। हैरत है एक सात्विक ने पक्ष में एक यथार्थ का चित्रण किया। एक नामचीन साहित्यकार की जीवन शैली सुनाई। साहित्यकार विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे। विश्वविद्यालयीय पठन-पाठन, प्रशासनिक कार्य संपादित कर घर लौटते।

देर शाम दस्तरखान सजाते। खरीद कर लाते। अकेले जाम छलकाते। कभी किसी से साझा न करते। कोई साथ का हुआ तो आग्रह करने से बचते। महफिलों में गए तो खुद की साथ ले जाते। किसी की भावनाएं आहत न हों, इसका भरपूर ख्याल रखते। कभी किसी से उम्मीद नहीं की। न छिपाते, न बताते, न लड़खड़ाते, न असहज होते।

पूरी उम्र जी। जब तक जी शान से पी।



  • पंडित उदयभान मिश्र, गोरखपुर

    आपका दैनिक राशिफल: जानें क्या कहते हैं सितारे आज आपके लिए!

  • गो गोरखपुर यूपी न्यूज़

    यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग: प्रवक्ता (PGT) भर्ती परीक्षा तीसरी बार स्थगित

  • एनईआर न्यूज़

    पूर्वोत्तर रेलवे: इंजीनियरिंग कार्य के चलते इन ट्रेनों का मार्ग बदला

  • एमएमएमयूटी: 5 विद्यार्थियों का एआईसीटीई डॉक्टोरल फेलोशिप के लिए चयन

    एमएमएमयूटी: 5 विद्यार्थियों का एआईसीटीई डॉक्टोरल फेलोशिप के लिए चयन

  • DDUGU news

    डीडीयूजीयू में प्लेसमेंट ड्राइव, 41 स्टूडेंट्स का सेलेक्शन

  • गो गोरखपुर न्यूज़

    अनोखी शादी: 3 फुट के दूल्हे ने 2.5 फुट की दुल्हन के साथ लिए सात फेरे

  • देवरिया

    देवरिया: पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन का मुफ्त वितरण, 20 जून तक करें आवेदन

  • शेयर मार्केट की कहानी

    पिता के भूले हुए ₹1 लाख के शेयर बेटे को ₹80 करोड़ का मालिक बना गए!

  • महराजगंज न्यूज़

    इंस्टाग्राम पर दिल्लगी: किशोरियों को ले जा रहे थे नेपाल, बॉर्डर पर दबोचे गए तीन युवक

  • एम्स गोरखपुर: 5 वर्षीय बच्चे की सांस की नली से मूंगफली निकाल बचाई जान

    एम्स गोरखपुर: 5 वर्षीय बच्चे की सांस की नली से मूंगफली निकाल बचाई जान

Jagdish Lal

Jagdish Lal

About Author

हिंदी पत्रकारिता से करीब चार दशकों तक सक्रिय जुड़ाव. संप्रति: लेखन, पठन-पाठन.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक