लोकल न्यूज

शराब आत्मा और शरीर दोनों को मारती है!

गो गोरखपुर बतकही

चौराहे पर खबर तारी थी। लोग चर्चा कर रहे थे। नशे की हालत में था। यहीं बैठा था। कब लुढ़क गया, कब सांसें थम गईं। किसी को पता नहीं। पुलिस को सूचना गई।

पुलिस आई। उसने देखा। युवक के प्राणपखेरू उड़ चुके थे।

कहां का था, कौन था, कुछ पता नहीं। चर्चा थी नशे की हालत में था। धूप में देर तक पड़ा रहा। शायद जान जाने की वजह यही रही।

लोगों का अनुमान सही हो सकता है। विज्ञान भी यही कहता है। बाह्य संवेदनाओं को सबसे पहले त्वचा ग्रहण करती है। मांसपेशियां और उनसे गुजरती तांत्रिकाएं ग्रहण किए संदेश मस्तिष्क को पहुंचाना बंद कर देते हैं। कड़ाके की ठंड के दिनों में प्रायः इसके दुष्परिणाम ज्यादा दिखते हैं। मस्तिष्क और अंगों के बीच का संवाद भंग हो जाता है।

लड़खड़ाते कदम, संभलना, गिरना सधी जुबान न बोल पाना आदि। मस्तिष्क के संदेशों की वाहक तंत्रिकाओं का अंगों के साथ तालमेल का अभाव इसके सबूत हैं।

अफसोस! किसी परिवार का दीपक बुझ गया। “शराब आत्मा और शरीर दोनों को मारती है”। उन्होंने कहा था। वे फकीर थे। इसकी भयावहता समझते थे। आखिर वो राष्ट्रपिता जो थे।

मदिरा के पक्ष और विपक्ष दोनों है। हैरत है एक सात्विक ने पक्ष में एक यथार्थ का चित्रण किया। एक नामचीन साहित्यकार की जीवन शैली सुनाई। साहित्यकार विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे। विश्वविद्यालयीय पठन-पाठन, प्रशासनिक कार्य संपादित कर घर लौटते।

देर शाम दस्तरखान सजाते। खरीद कर लाते। अकेले जाम छलकाते। कभी किसी से साझा न करते। कोई साथ का हुआ तो आग्रह करने से बचते। महफिलों में गए तो खुद की साथ ले जाते। किसी की भावनाएं आहत न हों, इसका भरपूर ख्याल रखते। कभी किसी से उम्मीद नहीं की। न छिपाते, न बताते, न लड़खड़ाते, न असहज होते।

पूरी उम्र जी। जब तक जी शान से पी।



  • गो गोरखपुर सिटी न्यूज़

    करोड़ों की ठगी! फर्जी ट्रेडिंग कंपनी मालिक 50 लोगों का पैसा लेकर भागा, पुलिस जांच जारी

  • गोरखपुर के जंगल सालिग्राम इलाके में स्थित प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय.

    स्कूलों में अब ऑनलाइन हाजिरी लगेगी, जुलाई से लागू होगी नई व्यवस्था

  • Gorakhpur Development Authority (GDA)

    गोरखपुर में मकान बनवाने वालों के लिए ज़रूरी खबर, जीडीए ने बढ़ाईं नक्शा पास कराने की दरें

  • जिंदगी से यूं क्या रूठना...?

    दुखद: किडनी की पथरी के इलाज की नहीं थी आस, किशोरी ने खत्म कर ली ज़िंदगी

  • महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 जुलाई को करेंगी आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण, दौरा कार्यक्रम में बदलाव

  • गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत एक्सप्रेस

    गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत एक्सप्रेस: टिकट बुकिंग शुरू, जानें समय सारिणी और किराया

  • मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MMMUT)

    एमएमएमयूटी प्रवेश: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, पीएचडी फेलोशिप भी अब ₹18,000

  • गोरखपुर पुलिस

    विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले गैंग पर लगा गैंगस्टर एक्ट, सरगना सहित तीन गिरफ्तार

  • नगर निगम गोरखपुर

    गोरखपुर संपत्ति कर: 30 जून तक पाएं बंपर छूट, चूक गए तो होगा नुकसान

  • यूपी अब बीमारू नहीं, एक्सप्रेसवे प्रदेश है: योगी

    यूपी अब बीमारू नहीं, एक्सप्रेसवे प्रदेश है: योगी

Jagdish Lal

Jagdish Lal

About Author

हिंदी पत्रकारिता से करीब चार दशकों तक सक्रिय जुड़ाव. संप्रति: लेखन, पठन-पाठन.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक