लोकल न्यूज

शराब आत्मा और शरीर दोनों को मारती है!

गो गोरखपुर बतकही

चौराहे पर खबर तारी थी। लोग चर्चा कर रहे थे। नशे की हालत में था। यहीं बैठा था। कब लुढ़क गया, कब सांसें थम गईं। किसी को पता नहीं। पुलिस को सूचना गई।

पुलिस आई। उसने देखा। युवक के प्राणपखेरू उड़ चुके थे।

कहां का था, कौन था, कुछ पता नहीं। चर्चा थी नशे की हालत में था। धूप में देर तक पड़ा रहा। शायद जान जाने की वजह यही रही।

लोगों का अनुमान सही हो सकता है। विज्ञान भी यही कहता है। बाह्य संवेदनाओं को सबसे पहले त्वचा ग्रहण करती है। मांसपेशियां और उनसे गुजरती तांत्रिकाएं ग्रहण किए संदेश मस्तिष्क को पहुंचाना बंद कर देते हैं। कड़ाके की ठंड के दिनों में प्रायः इसके दुष्परिणाम ज्यादा दिखते हैं। मस्तिष्क और अंगों के बीच का संवाद भंग हो जाता है।

लड़खड़ाते कदम, संभलना, गिरना सधी जुबान न बोल पाना आदि। मस्तिष्क के संदेशों की वाहक तंत्रिकाओं का अंगों के साथ तालमेल का अभाव इसके सबूत हैं।

अफसोस! किसी परिवार का दीपक बुझ गया। “शराब आत्मा और शरीर दोनों को मारती है”। उन्होंने कहा था। वे फकीर थे। इसकी भयावहता समझते थे। आखिर वो राष्ट्रपिता जो थे।

मदिरा के पक्ष और विपक्ष दोनों है। हैरत है एक सात्विक ने पक्ष में एक यथार्थ का चित्रण किया। एक नामचीन साहित्यकार की जीवन शैली सुनाई। साहित्यकार विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे। विश्वविद्यालयीय पठन-पाठन, प्रशासनिक कार्य संपादित कर घर लौटते।

देर शाम दस्तरखान सजाते। खरीद कर लाते। अकेले जाम छलकाते। कभी किसी से साझा न करते। कोई साथ का हुआ तो आग्रह करने से बचते। महफिलों में गए तो खुद की साथ ले जाते। किसी की भावनाएं आहत न हों, इसका भरपूर ख्याल रखते। कभी किसी से उम्मीद नहीं की। न छिपाते, न बताते, न लड़खड़ाते, न असहज होते।

पूरी उम्र जी। जब तक जी शान से पी।



  • नकहा फ्लाईओवर पर बीआरडी वाला रास्ता आमजन के लिए खुला

    नकहा फ्लाईओवर पर बीआरडी वाला रास्ता आमजन के लिए खुला

  • आईआरसीटीसी की भारत गौरव ट्रेन से करें दक्षिण भारत के दर्शन, 29 अगस्त से यात्रा शुरू, EMI की भी सुविधा

    आईआरसीटीसी की भारत गौरव ट्रेन से करें दक्षिण भारत के दर्शन, 29 अगस्त से यात्रा शुरू, EMI की भी सुविधा

  • गोरखपुर में इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस से मिलेगी राहत

    गोरखपुर में इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस से मिलेगी राहत

  • एम्स गोरखपुर

    एम्स गोरखपुर में अब सिर्फ ₹30 में मिलेगा रैन बसेरा, मरीजों और तीमारदारों का बोझ होगा कम

  • पंडित उदयभान मिश्र, गोरखपुर

    दैनिक राशिफल: इन 5 राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के द्वार, जानें अपनी राशि का हाल

  • गोरखनाथ मंदिर पर फरवरी 2022 में हुए हमले में आतंकी मुर्तजा की वायरल हुई वीडियो से लिए गए ग्रैब्स.

    गोरखनाथ मंदिर हमला: आतंकी को विदेशों से मिला था 67 लाख का फंड, PayPal से हुआ था बड़ा लेनदेन

  • आवारा कुत्तें के झुंड का आतंक

    कसया में कुत्तों के झुंड ने 5 साल के मासूम को सड़क पर घसीटा, महिला ने CCTV देखकर बचाई जान

  • मुजफ्फरपुर से दिल्ली तक 'पैदल यात्रा': पीएम मोदी से मिलने निकले तीन युवा, 11वें दिन गोरखपुर पहुंचे

    मुजफ्फरपुर से दिल्ली तक ‘पैदल यात्रा’: पीएम मोदी से मिलने निकले तीन युवा, 11वें दिन गोरखपुर पहुंचे

  • जवाहर नवोदय विद्यालय

    गोरखपुर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए प्रवेश शुरू, 29 जुलाई तक करें आवेदन

  • अपराध समाचार

    पादरी बाजार में बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर लूटा मोबाइल, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Jagdish Lal

Jagdish Lal

About Author

हिंदी पत्रकारिता से करीब चार दशकों तक सक्रिय जुड़ाव. संप्रति: लेखन, पठन-पाठन.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक