100 साल की उम्र में भी ‘युवा’ दिखेगी सूबे की यह उम्रदराज लाइब्रेरी

नगर निगम
Gorakhpur Nagar Nigam old building

One of the oldest library of Uttar Pradesh: गोरखपुर नगर निगम का पुराना भवन अपने साथ कई इतिहास समेटे हुए है. देसी रियासतों की इस धरोहर ने विदेसी शासकों के ठाट-बाट भी देखें हैं. इस इमारत के एक कोने में आज भी जीवित है ‘होम्स क्लेन लाइब्रेरी’. साल 1925 में ब्रिटिश हुकूमत के दौरान स्थापित की गई इस लाइब्रेरी में 15 हजार से अधिक पुस्तकें हैं. इनमें सैकड़ों पुस्तकें ऐसी हैं जो अब प्रिंट से बाहर हैं. अकादमिक दुनिया में इस लाइब्रेरी की अहमियत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है.

बीसवीं सदी के दूसरे दशक में, गोरखपुर में भी गोरे कलक्टर और दूसरे साहबान के दफ्तर हुआ करते थे. नगर निगम परिसर में स्थित पुरानी इमारत के आसपास के इलाके में गोरे अधिकारियों के आवास, कार्यालय स्थित थे. नगर निगम परिसर की पुरानी इमारत भी गोरे साहबों के दफ्तर में तब्दील हो चुकी थी. तब शहर में ‘अमन-ओ-अमन’ सभा होती थी, जिसकी कार्यकारिणी नागरिक हितों पर गोरे साहबों को अपने सुझाव देती थी. इसी कार्यकारिणी की पहल पर शहर के बुद्धिजीवियों के लिए लाइब्रेरी बनाने की पहल की गई थी. उस लाइब्रेरी का नाम रखा गया – होम्स क्लेन अमन ओ अमन पुस्तकालय. इस पुस्तकालय में आज भी सैकड़ों पुस्तकें ऐसी हैं जो अब प्रिंट से बाहर हैं. आजादी के बाद इस पुस्तकालय का नाम राहुल सांकृत्यायन के नाम पर किया गया, लेकिन ‘होम्स क्लेन’ लाइब्रेरी अपनी ब्रिटिश धरोहरों के साथ धीरे-धीरे उम्रदराज होती गई.

1925 में स्थापित होम्स क्लेन लाइब्रेरी अगले वर्ष अपनी स्थापना के 100 साल पूरे करने जा रही है. प्रदेश की सबसे उम्रदराज लाइब्रेरी में से एक होम्स क्लेन लाइब्रेरी अपनी जन्मशती पर फिर से ‘युवा’ होने के लिए तैयार है. योगी सरकार ने इस धरोहर की सुध ली है. स्थानीय प्रशासन करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से इस लाइब्रेरी को ई लाइब्रेरी में बदल रहा है. स्मार्ट स्टेट स्मार्ट सिटी योजना के तहत इस लाइब्रेरी की धरोहर वाली पहचान को कायम रखते हुए आधुनिक बनाया जा रहा है.

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में इस लाइब्रेरी के पुनर्निर्माण के संबंध में रिपोर्ट्स आई हैं कि 2410 वर्ग फीट एरिया वाली इस लाइब्रेरी में 2 ग्रुप स्टडी एरिया, 10 हजार किताबों की क्षमता वाले बुक शेल्फ, कैफेटेरिया, आडियो विजुअल सिस्टम लगे होंगे. यहां चार कंप्यूटर भी होंगे. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले हों या साहित्य प्रेमी, यह लाइब्रेरी अगले साल से दोगुने उत्साह के साथ लोगों का स्वागत करने के लिए तैयार​ मिलेगी. यहां निर्माण कार्य इस वर्ष दिसंबर तक पूरा किए जाने का लक्ष्य है.



  • Oppo अगले हफ्ते भारत में अपनी F31 सीरीज लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज में 7000mAh बैटरी, पावरफुल प्रोसेसर और IP66 रेटिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे। जानें क्या होंगे इसके संभावित फीचर्स, कीमत और किस फोन से होगी टक्कर।

    आ रहा है Oppo का दमदार फोन, 7000mAh बैटरी और पानी में भी करेगा काम, जानें कीमत और फीचर्स

  • असली या फर्जी SMS? अब एक कोड से होगी पहचान, फ्रॉड से बचना हुआ आसान!

    असली या फर्जी SMS? अब एक कोड से होगी पहचान, फ्रॉड से बचना हुआ आसान!

  • Apple का सबसे बड़ा लॉन्च इवेंट: iPhone 17 के साथ एक और सरप्राइज, बदल जाएंगे ये 2 प्रोडक्ट्स

    Apple का सबसे बड़ा लॉन्च इवेंट: iPhone 17 के साथ एक और सरप्राइज, बदल जाएंगे ये 2 प्रोडक्ट्स

  • कानपुर की इस वारदात ने तो इंसानियत और रिश्तों को इतना तार-तार किया कि हैवान भी कांप जाए

    कानपुर की इस वारदात ने तो इंसानियत और रिश्तों को इतना तार-तार किया कि हैवान भी कांप जाए

  • गोरखपुर में प्राइवेट मैकेनिकों का विरोध, रेलकर्मियों ने दो ट्रेनों को रोककर किया हंगामा

    गोरखपुर में प्राइवेट मैकेनिकों का विरोध, रेलकर्मियों ने दो ट्रेनों को रोककर किया हंगामा

  • साइकिल से सेहत की उड़ान, रेलवे स्टेडियम में 'फिट इंडिया' के तहत आयोजित हुआ साइक्लोथॉन

    साइकिल से सेहत की उड़ान, रेलवे स्टेडियम में ‘फिट इंडिया’ के तहत आयोजित हुआ साइक्लोथॉन

  • शहर की पांच सड़कों का साल भर में होगा कायाकल्प, सबसे पहले इस सड़क पर शुरू होने जा रहा है काम

    गोरखपुर शहर की इन पांच सड़कों का होगा साल भर में कायाकल्प, सबसे पहले यहां शुरू हो रहा काम

  • एनआईआरएफ रैंकिंग 2025: डीडीयू को दो श्रेणियों में शानदार प्रदर्शन के लिए मिलीं बधाइयां

    एनआईआरएफ रैंकिंग 2025: डीडीयू को दो श्रेणियों में शानदार प्रदर्शन के लिए मिलीं बधाइयां

  • नगर निगम गोरखपुर

    गोरखपुर में आवारा कुत्तों का आतंक खत्म होगा, नगर निगम बना रहा ‘फीडिंग प्वाइंट’, जानें क्या है योजना

  • सेकेंड एसी कोच से बुजुर्ग दंपति का ट्रॉली और हैंडबैग चोरी, 139 और जीआरपी की ये 'मदद' हैरान कर देगी

    सेकेंड एसी कोच से बुजुर्ग दंपति का ट्रॉली और हैंडबैग चोरी, 139 और जीआरपी की ये ‘मदद’ हैरान कर देगी

  • नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे मुख्यालय, गोरखपुर

    PET परीक्षार्थियों के लिए विशेष इंतजाम, रेलवे ने चलाईं विशेष ट्रेनें, बनाए होल्डिंग एरिया

  • देवरिया में सड़क हादसा: रील्स बनाने के चक्कर में तीन की मौत, एक गंभीर

    देवरिया में सड़क हादसा: रील्स बनाने के चक्कर में तीन की मौत, एक गंभीर

  • गोरखपुर में 2251 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण, सीएम योगी ने दिया विकास को पंख

    गोरखपुर में 2251 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण, सीएम योगी ने दिया विकास को पंख

  • अपराध समाचार

    रिश्तों का खूनी अंत : गोरखपुर में पति ने की पत्नी की हत्या, जानें क्या है पूरा मामला

  • गोरखपुर समाचार | गोरखपुर सिटी न्यूज़

    गोरखपुर जल्द बनेगा प्लास्टिक हब, 640 करोड़ की परियोजनाओं का आज शिलान्यास करेंगे सीएम

Priya Srivastava

Priya Srivastava

About Author

Priya Srivastava दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस में परास्नातक हैं. गोगोरखपुर.कॉम के लिए इवेंट, एजुकेशन, कल्चर, रिलीजन जैसे टॉपिक कवर करती हैं. 'लिव ऐंड लेट अदर्स लिव' की फिलॉसफी में गहरा यकीन.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक