क्राइम

फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Man abusing wife on phone, old man shot: गोरखपुर के सहजनवां कस्बे की एक दुकान पर शराब पी रहा युवक फोन पर पत्नी को गाली दे रहा था. सामने खड़े बुजुर्ग को गलतफहमी हुई कि युवक उन्हें गाली दे रहा है. उसने तुरंत लाइसेंसी असलहा निकाला और युवक को गोली मार दी. पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया. जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. युवक की पहचान उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह (40) के रूप में हुई. उधर, सीसी कैमरे से पहचान करते हुए सहजनवां पुलिस ने कस्बे के ही आरोपी बुजुर्ग वंशभूषण त्रिपाठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उनके पास से लाइसेंसी असलहा भी बरामद किया. 

उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह किसी काम से सहजनवां आया था. दोपहर डेढ़ बजे के करीब काम समाप्त होने के बाद वह कस्बे में स्थित देसी की दुकान से शराब खरीदी और पीने लगा. इसी बीच शिवानंद के मोबाइल पर उसकी पत्नी का फोन आ गया. जिसे उठाने के कुछ देर बाद शिवानंद जोर-जोर से गाली देने लगा. आसपास खड़े लोगों ने ऐसा करने से मना किया, लेकिन शिवानंद नहीं माना. इसी बीच पास में खड़े होकर शराब पी रहे बुजुर्ग को लगा कि शिवानंद उसे गाली दे रहा है. बुजुर्ग के मना करने पर युवक ने पत्नी से विवाद होने की जानकारी दी, लेकिन बुजुर्ग को तब भी लगा कि वह उसे ही गाली दे रहा है. इससे नाराज होकर बुजुर्ग ने घर से लाइसेंसी असलहा लाकर शिवानंद पर गोली चला दी. गोली युवक के दाएं तरफ कमर में लगी और वह वहीं गिर गया. सीओ गीडा प्रशाली गंगवार ने मीडिया को बताया कि युवक को छर्रा लगा है. उसकी हालत खतरे से बाहर है.


“फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली” को एक उत्तर

  1. Avatar
    Diwakar Mishra

    मैं आप के शहर गोरखपुर से हूं, आज के इस परिवेश में आप का समाचार प्रासंगिक है।आप का चैनल पारदर्शी बना रहे यही अपेक्षा है।


  • 111 लोगों को उनके खोये हुए मोबाइल मिले तो चेहरे पर आई मुस्कान

  • क्या है गोरखपुर में एनसीसी ट्रेनिंग सेंटर की योजना

  • दशकों का इंतज़ार खत्म, कम्हरिया घाट पुल जनता को समर्पित

  • ऐसे दिखेंगे शहर के छह प्रवेश मार्गों पर बनने वाले भव्य द्वार

  • स्वच्छता की अलख जगाने वाले झाड़ू बाबा को मिला सम्मान

  • विभाजन में पिता को खोया, मां को फ़र्श पर ही परोसना पड़ा खाना, पर ईमानदारी से नहीं डिगे

    विभाजन में पिता को खोया, मां को फ़र्श पर ही परोसना पड़ा खाना, पर ईमानदारी से नहीं डिगे

  • जीडीए ने रामगढ़ झील किनारे लिखा इतिहास, 1 लाख लोगों ने गाया राष्ट्रगान

  • क्विज 2: गोरखपुर में यह कौनसी जगह है, पहचानते हैं आप?

  • 1 घंटे की दूरी पर है बखिरा बर्ड सेंक्चुरी रामसर साइट, नहीं देखा तो क्या देखा

  • गोरखपुर ज़ू घूमने जा रहे हैं तो बुक कर लें आनलाइन टिकट

  • 35 साल पहले हुआ था ‘गीडा’ का जन्म, जानिए कैसे गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने बदल दी पूर्वी यूपी की तस्वीर

    35 साल पहले हुआ था ‘गीडा’ का जन्म, जानिए कैसे गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने बदल दी पूर्वी यूपी की तस्वीर

  • क्विज 1: गोरखपुर में यह कौनसी जगह है, पहचानते हैं आप?

    क्विज 1: गोरखपुर में यह कौनसी जगह है, पहचानते हैं आप?

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक