Gorakhpur/Man abusing wife on phone, old man shot: गोरखपुर के सहजनवां कस्बे की एक दुकान पर शराब पी रहा युवक फोन पर पत्नी को गाली दे रहा था. सामने खड़े बुजुर्ग को गलतफहमी हुई कि युवक उन्हें गाली दे रहा है. उसने तुरंत लाइसेंसी असलहा निकाला और युवक को गोली मार दी. पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया. जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. युवक की पहचान उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह (40) के रूप में हुई. उधर, सीसी कैमरे से पहचान करते हुए सहजनवां पुलिस ने कस्बे के ही आरोपी बुजुर्ग वंशभूषण त्रिपाठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उनके पास से लाइसेंसी असलहा भी बरामद किया.
उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह किसी काम से सहजनवां आया था. दोपहर डेढ़ बजे के करीब काम समाप्त होने के बाद वह कस्बे में स्थित देसी की दुकान से शराब खरीदी और पीने लगा. इसी बीच शिवानंद के मोबाइल पर उसकी पत्नी का फोन आ गया. जिसे उठाने के कुछ देर बाद शिवानंद जोर-जोर से गाली देने लगा. आसपास खड़े लोगों ने ऐसा करने से मना किया, लेकिन शिवानंद नहीं माना. इसी बीच पास में खड़े होकर शराब पी रहे बुजुर्ग को लगा कि शिवानंद उसे गाली दे रहा है. बुजुर्ग के मना करने पर युवक ने पत्नी से विवाद होने की जानकारी दी, लेकिन बुजुर्ग को तब भी लगा कि वह उसे ही गाली दे रहा है. इससे नाराज होकर बुजुर्ग ने घर से लाइसेंसी असलहा लाकर शिवानंद पर गोली चला दी. गोली युवक के दाएं तरफ कमर में लगी और वह वहीं गिर गया. सीओ गीडा प्रशाली गंगवार ने मीडिया को बताया कि युवक को छर्रा लगा है. उसकी हालत खतरे से बाहर है.
-
अगर आप क्रिएटिव हैं तो ग्राफिक्स में करियर आपका इंतज़ार कर रहा
-
डीडीयूजीयू: प्रवेश और पंजीकरण की तिथि 26 सितंबर तक बढ़ी
-
रामगढ़ झील की तर्ज पर विकसित होंगे राप्ती के घाट
-
शातिर सॉल्वर : परीक्षा केंद्र में एंट्री के लिए फेविकोल से बनाता था ‘नकली अंगूठा’
-
गोरखपुर में इस जगह पर 160 साल से हो रही है रामलीला
-
अल्फ़ाबेट के आखिरी अक्षर का ‘हीरो’ जेब्रा गोरखपुर आएगा
-
यूपी रोडवेज के इस नंबर पर करें कॉल, मिलेगी बसों की जानकारी
-
35 करोड़ से चमकेंगे शहर के 11 इलाके, देखें आपका मोहल्ला इनमें है या नहीं
-
गोरखपुर से कोलकाता के लिए 180 सीटर एयर बस सेवा जल्द
-
जानकर हैरान होंगे आप, गोरखपुर में मिल चुके हैं इतने फर्जी शिक्षक
-
टू बीएचके के 256 फ्लैटों की योजना ला रहा जीडीए, बुकिंग 15 सितंबर से
-
गोरखपुर में खेल सुविधाओं के विकास को लगेंगे पंख
“फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली” को एक उत्तर
मैं आप के शहर गोरखपुर से हूं, आज के इस परिवेश में आप का समाचार प्रासंगिक है।आप का चैनल पारदर्शी बना रहे यही अपेक्षा है।