Gorakhpur/Man abusing wife on phone, old man shot: गोरखपुर के सहजनवां कस्बे की एक दुकान पर शराब पी रहा युवक फोन पर पत्नी को गाली दे रहा था. सामने खड़े बुजुर्ग को गलतफहमी हुई कि युवक उन्हें गाली दे रहा है. उसने तुरंत लाइसेंसी असलहा निकाला और युवक को गोली मार दी. पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया. जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. युवक की पहचान उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह (40) के रूप में हुई. उधर, सीसी कैमरे से पहचान करते हुए सहजनवां पुलिस ने कस्बे के ही आरोपी बुजुर्ग वंशभूषण त्रिपाठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उनके पास से लाइसेंसी असलहा भी बरामद किया.
उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह किसी काम से सहजनवां आया था. दोपहर डेढ़ बजे के करीब काम समाप्त होने के बाद वह कस्बे में स्थित देसी की दुकान से शराब खरीदी और पीने लगा. इसी बीच शिवानंद के मोबाइल पर उसकी पत्नी का फोन आ गया. जिसे उठाने के कुछ देर बाद शिवानंद जोर-जोर से गाली देने लगा. आसपास खड़े लोगों ने ऐसा करने से मना किया, लेकिन शिवानंद नहीं माना. इसी बीच पास में खड़े होकर शराब पी रहे बुजुर्ग को लगा कि शिवानंद उसे गाली दे रहा है. बुजुर्ग के मना करने पर युवक ने पत्नी से विवाद होने की जानकारी दी, लेकिन बुजुर्ग को तब भी लगा कि वह उसे ही गाली दे रहा है. इससे नाराज होकर बुजुर्ग ने घर से लाइसेंसी असलहा लाकर शिवानंद पर गोली चला दी. गोली युवक के दाएं तरफ कमर में लगी और वह वहीं गिर गया. सीओ गीडा प्रशाली गंगवार ने मीडिया को बताया कि युवक को छर्रा लगा है. उसकी हालत खतरे से बाहर है.
-
जब मेजबान की चादर-खटिया उठाकर चल देते थे मुनिरका बाबा…
-
उपवास न रखने वाले जान लें..अल्जाइमर से बचना है तो फास्टिंग है ज़रूरी
-
एनईआर के इन 15 स्टेशनों को मिला कोड, छोटी दूरी के लिए भी करा सकेंगे रिज़र्वेशन
-
अब शहरवासी रिंग रोड से देख सकेंगे रामगढ़ झील के खूबसूरत नजारे
-
अधिमास में कौन सी तीन चीज़ों का दान करने से आती है समृद्धि
-
NATIONAL | इस साल जून 87 हजार लोगों ने छोड़ी भारतीय नागरिकता
-
Seema Haider | भारत में घुसने के लिए क्यों चुना 40 किमी ज्यादा लंबा रास्ता
-
कालेज के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने लगाए पौधे
-
किशमिश का पानी पीकर इन पांच समस्याओं से हमेशा रहें दूर
-
शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह को दिया गया गार्ड आफ आनर
-
रविवार को 78 करोड़ रुपये के नए विकास कार्यों की सौगात देंगे सीएम
-
मछुआ समाज को कुछ लोग भ्रमित करना चाह रहे: ई. सरवन निषाद
One response to “फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली”
मैं आप के शहर गोरखपुर से हूं, आज के इस परिवेश में आप का समाचार प्रासंगिक है।आप का चैनल पारदर्शी बना रहे यही अपेक्षा है।