Gorakhpur/Man abusing wife on phone, old man shot: गोरखपुर के सहजनवां कस्बे की एक दुकान पर शराब पी रहा युवक फोन पर पत्नी को गाली दे रहा था. सामने खड़े बुजुर्ग को गलतफहमी हुई कि युवक उन्हें गाली दे रहा है. उसने तुरंत लाइसेंसी असलहा निकाला और युवक को गोली मार दी. पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया. जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. युवक की पहचान उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह (40) के रूप में हुई. उधर, सीसी कैमरे से पहचान करते हुए सहजनवां पुलिस ने कस्बे के ही आरोपी बुजुर्ग वंशभूषण त्रिपाठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उनके पास से लाइसेंसी असलहा भी बरामद किया.
उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह किसी काम से सहजनवां आया था. दोपहर डेढ़ बजे के करीब काम समाप्त होने के बाद वह कस्बे में स्थित देसी की दुकान से शराब खरीदी और पीने लगा. इसी बीच शिवानंद के मोबाइल पर उसकी पत्नी का फोन आ गया. जिसे उठाने के कुछ देर बाद शिवानंद जोर-जोर से गाली देने लगा. आसपास खड़े लोगों ने ऐसा करने से मना किया, लेकिन शिवानंद नहीं माना. इसी बीच पास में खड़े होकर शराब पी रहे बुजुर्ग को लगा कि शिवानंद उसे गाली दे रहा है. बुजुर्ग के मना करने पर युवक ने पत्नी से विवाद होने की जानकारी दी, लेकिन बुजुर्ग को तब भी लगा कि वह उसे ही गाली दे रहा है. इससे नाराज होकर बुजुर्ग ने घर से लाइसेंसी असलहा लाकर शिवानंद पर गोली चला दी. गोली युवक के दाएं तरफ कमर में लगी और वह वहीं गिर गया. सीओ गीडा प्रशाली गंगवार ने मीडिया को बताया कि युवक को छर्रा लगा है. उसकी हालत खतरे से बाहर है.
-
Gorakhpur News | नरपिशाच के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस
-
ये दस प्रोजेक्ट पूरे होंगे तो शहर की फ़िज़ा होगी निराली
-
नया गोरखपुर: भर गई जीडीए की झोली, भूमि अधिग्रहण की तैयारी तेज
-
125 एकड़ में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, पचास हजार लोग बैठ सकेंगे
-
आंटी-भाभी कहकर बातों में फंसाता, पलक झपकते करता था लूट
-
जन औषधि केंद्र कौन खोल सकता है, कैसे करते हैं अप्लाई-जानिए यहां
-
Gorakhpur News | आज रात भारी बारिश की चेतावनी, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
-
गोरखपुर महानगर में अब इस चौराहे पर बनेगा फोरलेन फ्लाईओवर
-
महाडायवर्जन | कल शहर में नहीं आएंगे बड़े वाहन, रिक्शा तक प्रतिबंधित
-
Good News | एम्स गोरखपुर में सोमवार से देखे जाएंगे न्यूरो के मरीज
-
गोरखपुर में यहां बनेगा सूबे का पहला कल्याण मंडपम
-
गोरखपुर मेडिकल कालेज के मेडिसिन वार्ड में लगी आग, एक मरीज की मौत
“फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली” को एक उत्तर
मैं आप के शहर गोरखपुर से हूं, आज के इस परिवेश में आप का समाचार प्रासंगिक है।आप का चैनल पारदर्शी बना रहे यही अपेक्षा है।