Gorakhpur/Man abusing wife on phone, old man shot: गोरखपुर के सहजनवां कस्बे की एक दुकान पर शराब पी रहा युवक फोन पर पत्नी को गाली दे रहा था. सामने खड़े बुजुर्ग को गलतफहमी हुई कि युवक उन्हें गाली दे रहा है. उसने तुरंत लाइसेंसी असलहा निकाला और युवक को गोली मार दी. पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया. जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. युवक की पहचान उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह (40) के रूप में हुई. उधर, सीसी कैमरे से पहचान करते हुए सहजनवां पुलिस ने कस्बे के ही आरोपी बुजुर्ग वंशभूषण त्रिपाठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उनके पास से लाइसेंसी असलहा भी बरामद किया.
उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह किसी काम से सहजनवां आया था. दोपहर डेढ़ बजे के करीब काम समाप्त होने के बाद वह कस्बे में स्थित देसी की दुकान से शराब खरीदी और पीने लगा. इसी बीच शिवानंद के मोबाइल पर उसकी पत्नी का फोन आ गया. जिसे उठाने के कुछ देर बाद शिवानंद जोर-जोर से गाली देने लगा. आसपास खड़े लोगों ने ऐसा करने से मना किया, लेकिन शिवानंद नहीं माना. इसी बीच पास में खड़े होकर शराब पी रहे बुजुर्ग को लगा कि शिवानंद उसे गाली दे रहा है. बुजुर्ग के मना करने पर युवक ने पत्नी से विवाद होने की जानकारी दी, लेकिन बुजुर्ग को तब भी लगा कि वह उसे ही गाली दे रहा है. इससे नाराज होकर बुजुर्ग ने घर से लाइसेंसी असलहा लाकर शिवानंद पर गोली चला दी. गोली युवक के दाएं तरफ कमर में लगी और वह वहीं गिर गया. सीओ गीडा प्रशाली गंगवार ने मीडिया को बताया कि युवक को छर्रा लगा है. उसकी हालत खतरे से बाहर है.
-
यूपी में आईएएस अधिकारियों के तबादले: जीडीए वीसी महेंद्र सिंह तँवर बने संतकबीर नगर के डीएम
-
सात खिलाड़ियों और एक कोच का चयन भारतीय रेलवे हैंडबॉल टीम में
-
रक्षाबंधन पर घर आए बीटेक के छात्र ने किया सुसाइड
-
गोरखपुर शहर की पांच खुश-खबरें जो देंगी सुकून
-
क्या बरस कर विदा होगा सावन, पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ी संभावना
-
नगर निगम का सफाई कर्मी निकला खूनचुसवा गैंग का सरगना, दो गिरफ्तार
-
भाइयों की कलाई पर नेह की डोर बांधने के लिए इस बार बेहद खास है मुहूर्त
-
Neeraj Chopra: हफ्तेभर के अंदर देश के लिए दूसरी बड़ी उपलब्धि, नीरज ने ओलंपिक में छुआ चांद
-
जमीन में गड़ा सोना बेचने के नाम पर ज्वेलर से 12 लाख ठगे, चार गिरफ्तार
-
गोरखपुर में खूनचुसवा गैंग ने दी दस्तक, मजदूर को बनाया निशाना
-
ISRO Spaceflight: कूल नहीं, अपना चांद तो बहुत ‘हॉट’ है
-
Amarmani tripathi: अपहरण का 22 साल पुराना केस एमपी-एमएलए कोर्ट में लंबित

One response to “फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली”
मैं आप के शहर गोरखपुर से हूं, आज के इस परिवेश में आप का समाचार प्रासंगिक है।आप का चैनल पारदर्शी बना रहे यही अपेक्षा है।