लोकल न्यूज

…क्योंकि प्रेम है भक्ति की पहली सीढ़ी

बतकही-गो गोरखपुर

दुबे जी मित्र समागम में देर से पहुंचे. देर का कारण पूछने पर उन्होंने बताया कि वे मंदिर गए थे. खास दिनों में वे मंदिर जाना नहीं भूलते, और आज बजरंगबली का दिन था, इसलिए उनकी उपासना करने गए थे. वहां उन्होंने एक महिला को भी बजरंगबली की पूजा करते देखा, लेकिन उसके हाथ में नारियल और तांबूल देखकर वे असमंजस में पड़ गए.

बाबू साहब ने उनकी इस उलझन का कारण पूछा. दुबे जी ने सनातन धर्म की मान्यताओं का हवाला देते हुए बताया कि बजरंगबली बाल ब्रह्मचारी हैं, और ब्रह्मचारी की पूजा स्त्री द्वारा नहीं की जानी चाहिए. इसके अलावा, पूजन सामग्री में तांबूल और नारियल का होना भी उन्हें विरोधाभासी लगा, क्योंकि नारियल को नरमुंड का प्रतीक माना जाता है.

ठाकुर साहब ने उन्हें समझाते हुए कहा, “दुबे जी, पूजा और मान्यताओं में अब बहुत बदलाव आ गया है. किसी परंपरा या पद्धति के प्रति इतना आग्रही होना अब कहाँ संभव है? हमारे ज़माने में तो नहीं ही.”

प्रोफेसर साहब, जो चुपचाप उनकी बातें सुन रहे थे, ने अपनी राय रखी. उन्होंने हजारी प्रसाद द्विवेदी के उपन्यास ‘पुनर्नवा’ का उल्लेख करते हुए कहा, “देवता न छोटा होता है, न बड़ा, वह होता भी है और नहीं भी होता है. श्रद्धालु अपनी आकांक्षा, श्रद्धा और मनःस्थिति के अनुसार उसे गढ़ लेता है.” उन्होंने आगे बताया कि ‘पुनर्नवा’ चौथी सदी के आसपास के भारत की सामाजिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि पर आधारित एक ऐतिहासिक उपन्यास है, जिसमें उठाए गए प्रश्न आज भी प्रासंगिक हैं. द्विवेदी जी ने इन प्रश्नों के समाधान में एक वैज्ञानिक और प्रगतिशील दृष्टिकोण अपनाया है.

अंत में, प्रोफेसर साहब ने यह भी कहा कि भक्ति और प्रेम में निष्काम भाव सर्वोत्तम होता है. जब ईष्ट से कुछ भी पाने की इच्छा नहीं होती, तब भक्ति अपने चरम पर होती है. इसीलिए भक्ति में प्रेम को पहली सीढ़ी माना गया है.

इस धर्म-तत्व-व्याख्या से सभी गदगद.



  • राजकीय बौद्ध संग्रहालय गोरखपुर का 39वां स्थापना दिवस: बुद्ध के पदचिन्ह प्रदर्शनी का उद्घाटन

    राजकीय बौद्ध संग्रहालय गोरखपुर का 39वां स्थापना दिवस: बुद्ध के पदचिन्ह प्रदर्शनी का उद्घाटन

  • जिला अस्पताल गोरखपुर

    जिला अस्पताल में जल्द शुरू होगी टीएमटी जांच, हृदय रोगियों को बड़ी राहत

  • Electric bus depot

    श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी! परिवहन निगम चलाएगा चार धाम दर्शन स्पेशल बसें

  • कल्याण मंडपम जुलाई से होगा शुरू, यहां जानें किराया

    कल्याण मंडपम जुलाई से होगा शुरू, यहां जानें किराया

  • यूपी में यहां बनने जा रहा दुनिया का चौथा वानिकी विश्वविद्यालय

    गोरखपुर में पांचवें विश्वविद्यालय की स्थापना प्रक्रिया हुई और तेज, यहां जानें ताज़ा अपडेट

  • डीडीयू

    सीएसआईआर यूजीसी नेट-जेआरएफ परीक्षा में डीडीयू छात्रों ने किया धमाल

  • जाति जनगणना समय की मांग, भारत में जातियां एक बड़ा सच

    जाति जनगणना समय की मांग, भारत में जातियां एक बड़ा सच

  • Legends of 1965 Indo-Pak war.

    भारत-पाक युद्ध: यह देश है वीर जवानों का…अलबेलों का-मस्तानों का

  • लखनऊ नगर निगम

    लखनऊ नगर निगम: अधिकारियों के संपर्क नंबर और ज़ोन-वार जानकारी

  • दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर प्रशासनिक भवन

    डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए इस बार DDURN पंजीकरण अनिवार्य

  • विश्वविद्यालय की प्रवेश समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को आयोजित हुई।

    डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 5214 सीटों पर होंगे दाखिले

  • फातिमा अस्पताल में शुक्रवार को पोप फ्रांसिस के सम्मान में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया

    फातिमा अस्पताल में पोप फ्रांसिस को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित

  • टाउनहॉल स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करते पेंशनर संगठनों के लोग.

    पेंशनर्स संघों ने निर्दोष पर्यटकों की हत्या की घटना पर आयोजित की शोक सभा, कड़ी कार्रवाई की मांग

  • फोरलेन पर पकड़े गए प्रेमी जोड़े की मंदिर में हुई शादी, वीडियो हुआ वायरल

    फोरलेन पर पकड़े गए प्रेमी जोड़े की मंदिर में हुई शादी, वीडियो हुआ वायरल

  • गो गोरखपुर न्यूज़

    राजकीय बौद्ध संग्रहालय में 39वें स्थापना दिवस पर आयोजित होगी टेराकोटा कला कार्यशाला एवं प्रदर्शनी

Jagdish Lal

Jagdish Lal

About Author

हिंदी पत्रकारिता से करीब चार दशकों तक सक्रिय जुड़ाव. संप्रति: लेखन, पठन-पाठन.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक