लोकल न्यूज

…क्योंकि प्रेम है भक्ति की पहली सीढ़ी

बतकही-गो गोरखपुर

दुबे जी मित्र समागम में देर से पहुंचे. देर का कारण पूछने पर उन्होंने बताया कि वे मंदिर गए थे. खास दिनों में वे मंदिर जाना नहीं भूलते, और आज बजरंगबली का दिन था, इसलिए उनकी उपासना करने गए थे. वहां उन्होंने एक महिला को भी बजरंगबली की पूजा करते देखा, लेकिन उसके हाथ में नारियल और तांबूल देखकर वे असमंजस में पड़ गए.

बाबू साहब ने उनकी इस उलझन का कारण पूछा. दुबे जी ने सनातन धर्म की मान्यताओं का हवाला देते हुए बताया कि बजरंगबली बाल ब्रह्मचारी हैं, और ब्रह्मचारी की पूजा स्त्री द्वारा नहीं की जानी चाहिए. इसके अलावा, पूजन सामग्री में तांबूल और नारियल का होना भी उन्हें विरोधाभासी लगा, क्योंकि नारियल को नरमुंड का प्रतीक माना जाता है.

ठाकुर साहब ने उन्हें समझाते हुए कहा, “दुबे जी, पूजा और मान्यताओं में अब बहुत बदलाव आ गया है. किसी परंपरा या पद्धति के प्रति इतना आग्रही होना अब कहाँ संभव है? हमारे ज़माने में तो नहीं ही.”

प्रोफेसर साहब, जो चुपचाप उनकी बातें सुन रहे थे, ने अपनी राय रखी. उन्होंने हजारी प्रसाद द्विवेदी के उपन्यास ‘पुनर्नवा’ का उल्लेख करते हुए कहा, “देवता न छोटा होता है, न बड़ा, वह होता भी है और नहीं भी होता है. श्रद्धालु अपनी आकांक्षा, श्रद्धा और मनःस्थिति के अनुसार उसे गढ़ लेता है.” उन्होंने आगे बताया कि ‘पुनर्नवा’ चौथी सदी के आसपास के भारत की सामाजिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि पर आधारित एक ऐतिहासिक उपन्यास है, जिसमें उठाए गए प्रश्न आज भी प्रासंगिक हैं. द्विवेदी जी ने इन प्रश्नों के समाधान में एक वैज्ञानिक और प्रगतिशील दृष्टिकोण अपनाया है.

अंत में, प्रोफेसर साहब ने यह भी कहा कि भक्ति और प्रेम में निष्काम भाव सर्वोत्तम होता है. जब ईष्ट से कुछ भी पाने की इच्छा नहीं होती, तब भक्ति अपने चरम पर होती है. इसीलिए भक्ति में प्रेम को पहली सीढ़ी माना गया है.

इस धर्म-तत्व-व्याख्या से सभी गदगद.



  • गोरखपुर में युवती पर लगा रेप का आरोप, ब्लैकमेलिंग और पैसों की उगाही का भी केस

    गोरखपुर में युवती पर लगा रेप का आरोप, ब्लैकमेलिंग और पैसों की उगाही का भी केस

  • अपराध समाचार

    बुलंदशहर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस की 5 टीमें

  • अपराध समाचार

    फिल्म डायरेक्टर को गाजियाबाद पुलिस ने दिया ‘उत्तर’, खाकी को देखकर पैंट हुई ‘गीली’

  • अपराध समाचार

    जौनपुर में शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

  • रेलवे भर्ती में खेल: बिना परीक्षा दिए नौकरी, करोड़ों का वारा न्यारा, RRB गोरखपुर में 'सेटिंग' की पूरी कहानी

    रेलवे भर्ती में खेल: बिना परीक्षा दिए नौकरी, करोड़ों का वारा न्यारा, RRB गोरखपुर में ‘सेटिंग’ की पूरी कहानी

  • नेपाल ‘जेन जेड’ की क्रांति से धधक रहा था और हम सब सकुशल भारत की धरती पर थे

    नेपाल ‘जेन जेड’ की क्रांति से धधक रहा था और हम सब पशुपतिनाथ के दर्शन कर सकुशल भारत की धरती पर थे

  • नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे मुख्यालय, गोरखपुर

    गोरखपुर में आचार्य रामचंद्र शुक्ल को किया गया याद, रेलवे कर्मचारियों ने ली हिंदी के प्रति निष्ठा की शपथ

  • नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे मुख्यालय, गोरखपुर

    Gorakhpur Mumbai Puja Special Train: दशहरा-दिवाली पर 66 फेरे, जानें रूट और समय

  • कृतज्ञता का भाव प्रकट करना सनातन धर्म का पहला संस्कार है: सीएम योगी

    कृतज्ञता का भाव प्रकट करना सनातन धर्म का पहला संस्कार है: सीएम योगी

  • राहुल गांधी का बीजेपी पर 'हाइड्रोजन बम' वाला हमला, रायबरेली में बोले- 'वोट चोरी' के और सबूत देंगे

    राहुल गांधी का बीजेपी पर ‘हाइड्रोजन बम’ वाला हमला, रायबरेली में बोले- ‘वोट चोरी’ के और सबूत देंगे

  • मेरठ: संपत्ति के लालच में फंसाने की धमकी से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या, 3 वीडियो में बयां किया दर्द

    मेरठ: संपत्ति के लालच में फंसाने की धमकी से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या, 3 वीडियो में बयां किया दर्द

  • मैट्रिमोनियल साइट पर जज बनकर मिला, शादी का झांसा देकर 59.50 लाख की ठगी, लखनऊ की नर्सिंग ऑफिसर ने दर्ज कराई FIR

    मैट्रिमोनियल साइट पर जज बनकर मिला, शादी का झांसा देकर 59.50 लाख की ठगी, लखनऊ की नर्सिंग ऑफिसर ने दर्ज कराई FIR

  • अपराध समाचार

    पत्नी से विवाद में आजमगढ़ के जिला समाज कल्याण अधिकारी ने की आत्महत्या, मायके में रह रही थी पत्नी

  • गोरखपुर विश्वविद्यालय में 'विकसित उत्तर प्रदेश @ 2047' पर संवाद, छात्रों ने दिए रचनात्मक सुझाव

    गोरखपुर विश्वविद्यालय में ‘विकसित उत्तर प्रदेश @ 2047’ पर संवाद, छात्रों ने दिए रचनात्मक सुझाव

  • एम्स गोरखपुर

    पूर्वी यूपी को मिली बड़ी सौगात, एम्स गोरखपुर में न्यूरोसर्जरी और सीटीवीएस समेत 13 नए विशेषज्ञ

Jagdish Lal

Jagdish Lal

About Author

हिंदी पत्रकारिता से करीब चार दशकों तक सक्रिय जुड़ाव. संप्रति: लेखन, पठन-पाठन.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक