लोकल न्यूज

…क्योंकि प्रेम है भक्ति की पहली सीढ़ी

बतकही-गो गोरखपुर

दुबे जी मित्र समागम में देर से पहुंचे. देर का कारण पूछने पर उन्होंने बताया कि वे मंदिर गए थे. खास दिनों में वे मंदिर जाना नहीं भूलते, और आज बजरंगबली का दिन था, इसलिए उनकी उपासना करने गए थे. वहां उन्होंने एक महिला को भी बजरंगबली की पूजा करते देखा, लेकिन उसके हाथ में नारियल और तांबूल देखकर वे असमंजस में पड़ गए.

बाबू साहब ने उनकी इस उलझन का कारण पूछा. दुबे जी ने सनातन धर्म की मान्यताओं का हवाला देते हुए बताया कि बजरंगबली बाल ब्रह्मचारी हैं, और ब्रह्मचारी की पूजा स्त्री द्वारा नहीं की जानी चाहिए. इसके अलावा, पूजन सामग्री में तांबूल और नारियल का होना भी उन्हें विरोधाभासी लगा, क्योंकि नारियल को नरमुंड का प्रतीक माना जाता है.

ठाकुर साहब ने उन्हें समझाते हुए कहा, “दुबे जी, पूजा और मान्यताओं में अब बहुत बदलाव आ गया है. किसी परंपरा या पद्धति के प्रति इतना आग्रही होना अब कहाँ संभव है? हमारे ज़माने में तो नहीं ही.”

प्रोफेसर साहब, जो चुपचाप उनकी बातें सुन रहे थे, ने अपनी राय रखी. उन्होंने हजारी प्रसाद द्विवेदी के उपन्यास ‘पुनर्नवा’ का उल्लेख करते हुए कहा, “देवता न छोटा होता है, न बड़ा, वह होता भी है और नहीं भी होता है. श्रद्धालु अपनी आकांक्षा, श्रद्धा और मनःस्थिति के अनुसार उसे गढ़ लेता है.” उन्होंने आगे बताया कि ‘पुनर्नवा’ चौथी सदी के आसपास के भारत की सामाजिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि पर आधारित एक ऐतिहासिक उपन्यास है, जिसमें उठाए गए प्रश्न आज भी प्रासंगिक हैं. द्विवेदी जी ने इन प्रश्नों के समाधान में एक वैज्ञानिक और प्रगतिशील दृष्टिकोण अपनाया है.

अंत में, प्रोफेसर साहब ने यह भी कहा कि भक्ति और प्रेम में निष्काम भाव सर्वोत्तम होता है. जब ईष्ट से कुछ भी पाने की इच्छा नहीं होती, तब भक्ति अपने चरम पर होती है. इसीलिए भक्ति में प्रेम को पहली सीढ़ी माना गया है.

इस धर्म-तत्व-व्याख्या से सभी गदगद.



  • गोरखपुर समाचार | गोरखपुर सिटी न्यूज़

    गोरखपुर में 1 नवंबर से शुरू होगी धान की खरीद, 114 केंद्र तैयार; ₹2369 प्रति क्विंटल हुआ मूल्य निर्धारित

  • गोरखपुर समाचार | गोरखपुर सिटी न्यूज़

    गोरखपुर: ग्राम पंचायतों को अब हर भुगतान पर काटनी होगी जीएसटी, लापरवाही पर शासन हुआ सख्त

  • गोरखपुर एम्स में विशेषज्ञ डॉक्टरों को सीधे दिखाने की सुविधा होगी खत्म, पहले जनरल ओपीडी में दिखाना होगा

    गोरखपुर एम्स में विशेषज्ञ डॉक्टरों को सीधे दिखाने की सुविधा होगी खत्म, पहले जनरल ओपीडी में दिखाना होगा

  • सहजनवां थाना गोरखपुर

    अल्ट्रासाउंड कराकर लौट रही महिला को ठगों ने बनाया शिकार, जेवर दूना करने के बहाने मंगलसूत्र और बाली लूटी

  • गोरखपुर समाचार | गोरखपुर सिटी न्यूज़

    सीबीएसई 10वीं-12वीं: नाम, जन्मतिथि, विषय सुधारने का आज अंतिम मौका, बोर्ड ने दिया सख्त निर्देश

  • छठ पूजा की तैयारियों को 26 अक्टूबर दोपहर तक अंतिम रूप देने का निर्देश, मेयर ने किया घाटों का निरीक्षण

    छठ पूजा की तैयारियों को 26 अक्टूबर दोपहर तक अंतिम रूप देने का निर्देश, मेयर ने किया घाटों का निरीक्षण

  • गोरखपुर समाचार | गोरखपुर सिटी न्यूज़

    गोरखपुर में छठ पूजा की छुट्टी में बदलाव, अब 29 की बजाय 28 अक्टूबर को रहेगा स्थानीय अवकाश

  • डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय

    DDUGU: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ‘सैमसंग इनोवेशन कैंपस’ के 1600 छात्रों को करेंगे प्रमाण पत्र वितरित

  • डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय

    15 राज्यों से कुल 169 छात्र-छात्रा उच्च अध्ययन के लिए पहुंचे DDU, राष्ट्रीय फलक पर बन रही नई पहचान

  • गोरखपुर जेल में कैदियों और मुलाकातियों के लिए आधार नंबर हुआ जरूरी, डिजिटल होगी पूरी व्यवस्था

    गोरखपुर जेल में कैदियों और मुलाकातियों के लिए आधार नंबर हुआ जरूरी, डिजिटल होगी पूरी व्यवस्था

  • अपराध समाचार

    गोरखपुर: डिलीवरी कंपनी के गोदाम में लाखों की चोरी, चोरों ने दीवार पर लिखा ‘किंग’; पुलिस जांच में जुटी

  • गोरखपुर समाचार | गोरखपुर सिटी न्यूज़

    गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

  • DDU Gorakhpur University, Annual Athletic Meet, Sports, Students, Performance

    डीडीयू एथलेटिक्स मीट: 500 से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम, 6 नवंबर तक नामांकन

  • डीडीयू न्यूज़ | गोरखपुर विश्वविद्यालय | डीडीयू समाचार | DDU News | Deen Dayal Upadhyay University

    राष्ट्रीय पुस्तक महोत्सव के दौरान होंगी कला प्रतियोगिताएं, छात्रों को रचनात्मकता दिखाने का मिलेगा मौका

  • गोरखपुर समाचार | गोरखपुर सिटी न्यूज़

    गोरखपुर में 1 नवंबर को भव्य देव दीपावली और माँ राप्ती की आरती का आयोजन, जलेंगे 5001 दीप

Jagdish Lal

Jagdish Lal

About Author

हिंदी पत्रकारिता से करीब चार दशकों तक सक्रिय जुड़ाव. संप्रति: लेखन, पठन-पाठन.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक