लोकल न्यूज

…क्योंकि प्रेम है भक्ति की पहली सीढ़ी

बतकही-गो गोरखपुर

दुबे जी मित्र समागम में देर से पहुंचे. देर का कारण पूछने पर उन्होंने बताया कि वे मंदिर गए थे. खास दिनों में वे मंदिर जाना नहीं भूलते, और आज बजरंगबली का दिन था, इसलिए उनकी उपासना करने गए थे. वहां उन्होंने एक महिला को भी बजरंगबली की पूजा करते देखा, लेकिन उसके हाथ में नारियल और तांबूल देखकर वे असमंजस में पड़ गए.

बाबू साहब ने उनकी इस उलझन का कारण पूछा. दुबे जी ने सनातन धर्म की मान्यताओं का हवाला देते हुए बताया कि बजरंगबली बाल ब्रह्मचारी हैं, और ब्रह्मचारी की पूजा स्त्री द्वारा नहीं की जानी चाहिए. इसके अलावा, पूजन सामग्री में तांबूल और नारियल का होना भी उन्हें विरोधाभासी लगा, क्योंकि नारियल को नरमुंड का प्रतीक माना जाता है.

ठाकुर साहब ने उन्हें समझाते हुए कहा, “दुबे जी, पूजा और मान्यताओं में अब बहुत बदलाव आ गया है. किसी परंपरा या पद्धति के प्रति इतना आग्रही होना अब कहाँ संभव है? हमारे ज़माने में तो नहीं ही.”

प्रोफेसर साहब, जो चुपचाप उनकी बातें सुन रहे थे, ने अपनी राय रखी. उन्होंने हजारी प्रसाद द्विवेदी के उपन्यास ‘पुनर्नवा’ का उल्लेख करते हुए कहा, “देवता न छोटा होता है, न बड़ा, वह होता भी है और नहीं भी होता है. श्रद्धालु अपनी आकांक्षा, श्रद्धा और मनःस्थिति के अनुसार उसे गढ़ लेता है.” उन्होंने आगे बताया कि ‘पुनर्नवा’ चौथी सदी के आसपास के भारत की सामाजिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि पर आधारित एक ऐतिहासिक उपन्यास है, जिसमें उठाए गए प्रश्न आज भी प्रासंगिक हैं. द्विवेदी जी ने इन प्रश्नों के समाधान में एक वैज्ञानिक और प्रगतिशील दृष्टिकोण अपनाया है.

अंत में, प्रोफेसर साहब ने यह भी कहा कि भक्ति और प्रेम में निष्काम भाव सर्वोत्तम होता है. जब ईष्ट से कुछ भी पाने की इच्छा नहीं होती, तब भक्ति अपने चरम पर होती है. इसीलिए भक्ति में प्रेम को पहली सीढ़ी माना गया है.

इस धर्म-तत्व-व्याख्या से सभी गदगद.



  • नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे मुख्यालय, गोरखपुर

    भारतीय रेलवे का तोहफा, छोटे व्यापारियों के लिए पार्सल बिज़नेस के नियम आसान, एग्रीगेटर फीस 50% कम

  • DDU गोरखपुर के शोध ने रचा इतिहास, मीथेन उत्पादन की दक्षता बढ़ाने वाली खोज को मिली अंतर्राष्ट्रीय पहचान

    DDU गोरखपुर के शोध ने रचा इतिहास, मीथेन उत्पादन की दक्षता बढ़ाने वाली खोज को मिली अंतर्राष्ट्रीय पहचान

  • गोरखपुर नगर निगम न्यूज़ | Nagar Nigam Gorakhpur News | Municipal Corporation Gorakhpur News

    मकर संक्रांति मेला 2026: श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क मिलेगा प्रसाद और खिचड़ी के लिए जूट बैग

  • Gorakhpur Christmas: कैंट इलाके में दो सौ साल पहले पड़ी थी गोरखपुर शहर के पहले चर्च की नींव

    Gorakhpur Christmas: कैंट इलाके में दो सौ साल पहले पड़ी थी गोरखपुर शहर के पहले चर्च की नींव

  • गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

    गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

  • गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

    गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

  • गोरखपुर समाचार | गोरखपुर सिटी न्यूज़

    गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

  • नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे मुख्यालय, गोरखपुर

    दरभंगा आनंद विहार स्पेशल: यात्रियों की भारी मांग पर दिल्ली के लिए चली विशेष गाड़ी, नोट करें टाइमिंग

  • पूर्वोत्तर रेलवे महिला बास्केटबॉल टीम ने यूपी पुलिस को हराकर जीती चैम्पियनशिप

    पूर्वोत्तर रेलवे महिला बास्केटबॉल टीम ने यूपी पुलिस को हराकर जीती चैम्पियनशिप

  • गोरखपुर समाचार | गोरखपुर सिटी न्यूज़

    गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

  • 800 यूरो सैलरी, परमिट और रातोंरात शोहरत, एक वायरल फोटो ने भारतीय युवक की ज़िंदगी बदल दी

    800 यूरो सैलरी, परमिट और रातोंरात शोहरत, एक वायरल फोटो ने भारतीय युवक की ज़िंदगी बदल दी

  • गोरखपुर समाचार | गोरखपुर सिटी न्यूज़

    गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

  • बहराइच जरवल रोड रेल लाइन: 70 किमी की नई लाइन का डीपीआर तैयार, यूपी में रेल को मिलेगी नई रफ्तार

    बहराइच जरवल रोड रेल लाइन: 70 किमी की नई लाइन का डीपीआर तैयार, यूपी में रेल को मिलेगी नई रफ्तार

  • आरसी में मोबाइल नंबर अपडेट कराने से जुड़ी पूरी जानकारी, जानिये आरटीओ की गाइडलाइन

    आरसी में मोबाइल नंबर अपडेट कराने से जुड़ी पूरी जानकारी, जानिये आरटीओ की गाइडलाइन

  • गोरखपुर नगर निगम न्यूज़ | Nagar Nigam Gorakhpur News | Municipal Corporation Gorakhpur News

    निगम की पहल: खरैया और भरवलिया पोखरा बनेंगे अत्याधुनिक मनोरंजन केंद्र, ₹8 करोड़ का DPR तैयार

Jagdish Lal

Jagdish Lal

About Author

हिंदी पत्रकारिता से करीब चार दशकों तक सक्रिय जुड़ाव. संप्रति: लेखन, पठन-पाठन.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक