लोकल न्यूज

…क्योंकि प्रेम है भक्ति की पहली सीढ़ी

बतकही-गो गोरखपुर

दुबे जी मित्र समागम में देर से पहुंचे. देर का कारण पूछने पर उन्होंने बताया कि वे मंदिर गए थे. खास दिनों में वे मंदिर जाना नहीं भूलते, और आज बजरंगबली का दिन था, इसलिए उनकी उपासना करने गए थे. वहां उन्होंने एक महिला को भी बजरंगबली की पूजा करते देखा, लेकिन उसके हाथ में नारियल और तांबूल देखकर वे असमंजस में पड़ गए.

बाबू साहब ने उनकी इस उलझन का कारण पूछा. दुबे जी ने सनातन धर्म की मान्यताओं का हवाला देते हुए बताया कि बजरंगबली बाल ब्रह्मचारी हैं, और ब्रह्मचारी की पूजा स्त्री द्वारा नहीं की जानी चाहिए. इसके अलावा, पूजन सामग्री में तांबूल और नारियल का होना भी उन्हें विरोधाभासी लगा, क्योंकि नारियल को नरमुंड का प्रतीक माना जाता है.

ठाकुर साहब ने उन्हें समझाते हुए कहा, “दुबे जी, पूजा और मान्यताओं में अब बहुत बदलाव आ गया है. किसी परंपरा या पद्धति के प्रति इतना आग्रही होना अब कहाँ संभव है? हमारे ज़माने में तो नहीं ही.”

प्रोफेसर साहब, जो चुपचाप उनकी बातें सुन रहे थे, ने अपनी राय रखी. उन्होंने हजारी प्रसाद द्विवेदी के उपन्यास ‘पुनर्नवा’ का उल्लेख करते हुए कहा, “देवता न छोटा होता है, न बड़ा, वह होता भी है और नहीं भी होता है. श्रद्धालु अपनी आकांक्षा, श्रद्धा और मनःस्थिति के अनुसार उसे गढ़ लेता है.” उन्होंने आगे बताया कि ‘पुनर्नवा’ चौथी सदी के आसपास के भारत की सामाजिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि पर आधारित एक ऐतिहासिक उपन्यास है, जिसमें उठाए गए प्रश्न आज भी प्रासंगिक हैं. द्विवेदी जी ने इन प्रश्नों के समाधान में एक वैज्ञानिक और प्रगतिशील दृष्टिकोण अपनाया है.

अंत में, प्रोफेसर साहब ने यह भी कहा कि भक्ति और प्रेम में निष्काम भाव सर्वोत्तम होता है. जब ईष्ट से कुछ भी पाने की इच्छा नहीं होती, तब भक्ति अपने चरम पर होती है. इसीलिए भक्ति में प्रेम को पहली सीढ़ी माना गया है.

इस धर्म-तत्व-व्याख्या से सभी गदगद.



  • बहराइच में 23 आरोपितों के घर पर नोटिस चस्पा, बुलडोजर एक्शन की तैयारी

    मिल्कीपुर उपचुनाव : 10 प्रत्याशी मैदान में, किसी ने वापस नहीं लिया पर्चा

  • गो यूपी न्यूज़

    यूपी के इन छह जिलों में खुलेगा मेडिकल कॉलेज

  • गो गोरखपुर न्यूज़

    फर्जी डिग्री के धंधेबाज ईनामी ‘डॉक्टर बाबू’ ने किया सरेंडर

  • Go-Gorakhpur-News-AIIMS-gkp

    एम्स के डॉक्टरों ने दुर्लभ ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित 6 साल के बच्चे को दी नई ज़िंदगी

  • गोरखपुर एयरपोर्ट

    खराब मौसम के चलते दिल्ली से गोरखपुर की दो उड़ानें रद्द

  • गो गोरखपुर न्यूज़

    बुढ़वा मंगल पर बदला रहेगा ट्रैफिक प्लान, इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन

  • SIM

    ट्राई का तोहफा: बस 20 रुपये में 120 दिन एक्टिव रखें सिम

  • गो गोरखपुर न्यूज़

    शीतलहर के कारण मंगलवार को बंद रहेंगे प्लेवे से आठवीं तक के स्कूल

  • सीएम योगी ने चिड़ियाघर में हाथी रेस्क्यू सेंटर का किया लोकार्पण.

    सीएम योगी ने प्रदेश के पहले हाथी रेस्क्यू सेंटर का किया लोकार्पण

  • डीडीयू में स्नातक सम सेमेस्टर की कक्षाएं हुईं शुरू

    डीडीयू में स्नातक सम सेमेस्टर की कक्षाएं हुईं शुरू

  • सीढ़ियां जो 'स्वर्ग' में ले जाती हैं

    सीढ़ियां जो ‘स्वर्ग’ में ले जाती हैं

  • डीडीयू में डेंटल ओपीडी का शुभारंभ, सोमवार को एक घंटे मिलेंगे डॉक्टर

    डीडीयू में डेंटल ओपीडी का शुभारंभ, सोमवार को एक घंटे मिलेंगे डॉक्टर

  • जब रफ़ी साहब ने अंग्रेजी में दस्तखत करना सीखा…

    जब रफ़ी साहब ने अंग्रेजी में दस्तखत करना सीखा…

  • बस्ती न्यूज़

    प्यार में कभी-कभी ऐसा भी होता है…सद्दाम बना शिवशंकर

  • गो गोरखपुर न्यूज़

    असुरन-मोहद्दीपुर फोरलेन का काम शुरू, यातायात को लग जाएंगे पंख

Jagdish Lal

Jagdish Lal

About Author

हिंदी पत्रकारिता से करीब चार दशकों तक सक्रिय जुड़ाव. संप्रति: लेखन, पठन-पाठन.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक