लोकल न्यूज

…क्योंकि प्रेम है भक्ति की पहली सीढ़ी

बतकही-गो गोरखपुर

दुबे जी मित्र समागम में देर से पहुंचे. देर का कारण पूछने पर उन्होंने बताया कि वे मंदिर गए थे. खास दिनों में वे मंदिर जाना नहीं भूलते, और आज बजरंगबली का दिन था, इसलिए उनकी उपासना करने गए थे. वहां उन्होंने एक महिला को भी बजरंगबली की पूजा करते देखा, लेकिन उसके हाथ में नारियल और तांबूल देखकर वे असमंजस में पड़ गए.

बाबू साहब ने उनकी इस उलझन का कारण पूछा. दुबे जी ने सनातन धर्म की मान्यताओं का हवाला देते हुए बताया कि बजरंगबली बाल ब्रह्मचारी हैं, और ब्रह्मचारी की पूजा स्त्री द्वारा नहीं की जानी चाहिए. इसके अलावा, पूजन सामग्री में तांबूल और नारियल का होना भी उन्हें विरोधाभासी लगा, क्योंकि नारियल को नरमुंड का प्रतीक माना जाता है.

ठाकुर साहब ने उन्हें समझाते हुए कहा, “दुबे जी, पूजा और मान्यताओं में अब बहुत बदलाव आ गया है. किसी परंपरा या पद्धति के प्रति इतना आग्रही होना अब कहाँ संभव है? हमारे ज़माने में तो नहीं ही.”

प्रोफेसर साहब, जो चुपचाप उनकी बातें सुन रहे थे, ने अपनी राय रखी. उन्होंने हजारी प्रसाद द्विवेदी के उपन्यास ‘पुनर्नवा’ का उल्लेख करते हुए कहा, “देवता न छोटा होता है, न बड़ा, वह होता भी है और नहीं भी होता है. श्रद्धालु अपनी आकांक्षा, श्रद्धा और मनःस्थिति के अनुसार उसे गढ़ लेता है.” उन्होंने आगे बताया कि ‘पुनर्नवा’ चौथी सदी के आसपास के भारत की सामाजिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि पर आधारित एक ऐतिहासिक उपन्यास है, जिसमें उठाए गए प्रश्न आज भी प्रासंगिक हैं. द्विवेदी जी ने इन प्रश्नों के समाधान में एक वैज्ञानिक और प्रगतिशील दृष्टिकोण अपनाया है.

अंत में, प्रोफेसर साहब ने यह भी कहा कि भक्ति और प्रेम में निष्काम भाव सर्वोत्तम होता है. जब ईष्ट से कुछ भी पाने की इच्छा नहीं होती, तब भक्ति अपने चरम पर होती है. इसीलिए भक्ति में प्रेम को पहली सीढ़ी माना गया है.

इस धर्म-तत्व-व्याख्या से सभी गदगद.



  • अस्सी साल की नकदेई हों या पंद्रह साल का राकेश…इंतज़ार में बिछी हैं घरवालों की आंखें

    अस्सी साल की नकदेई हों या पंद्रह साल का राकेश…इंतज़ार में बिछी हैं घरवालों की आंखें

  • देवरिया

    पुलिस टीम पर बोला हमला, खनन माफिया को छुड़ा ले गए

  • गो गोरखपुर न्यूज़

    कैंपियरगंज तहसीलदार का पेशकार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

  • महिला सर्वोदय मंडल गोरखपुर

    देश और समाज को नारी शक्ति की विशेष आवश्यकता: डॉ. प्रतिभा गुप्ता

  • महात्मा गांधी इंटर कॉलेज

    एमजी के शिक्षक संजय श्रीवास्तव का एनसीईआरटी पाठ्यक्रम समिति में चयन

  • हिंदी विभाग ने 'प्रसाद' की जयंती पर प​हली बार आयोजित की संगोष्ठी

    हिंदी विभाग ने ‘प्रसाद’ की जयंती पर प​हली बार आयोजित की संगोष्ठी

  • डीडीयू

    उपलब्धि: देश के टॉप 100 उच्च शिक्षण संस्थानों में शामिल हुआ डीडीयूजीयू

  • कुष्ठ रोग संक्रामक नहीं, उपचार से हो जाता है ठीक

    कुष्ठ रोग संक्रामक नहीं, उपचार से हो जाता है ठीक

  • गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण

    17 गांवों की परती पड़ी जमीन अब सोना उगलने के लिए है तैयार

  • गो गोरखपुर न्यूज़

    गुम हुई पांच किलो वजनी फाइल, 16 गांवों में लटकी रजिस्ट्री

  • gda gorakhpur office gate

    जीडीए यहां देगा 28 लाख में मिनी एमआईजी फ्लैट

  • गोरखपुर में यहां बन रहा नया इं​डस्ट्रियल कॉरिडोर, अडानी की फैक्ट्री भी है 'वेटिंग' में

    गोरखपुर में यहां बन रहा नया इं​डस्ट्रियल कॉरिडोर, अडानी की फैक्ट्री भी है ‘वेटिंग’ में

  • एनईआर न्यूज़

    नया कीर्तिमान: पूर्वोत्तर रेलवे के ये छह खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी में दिखाएंगे दम

  • गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में कविता पाठ करते कवि जितेंद्र श्रीवास्तव.

    मैं दिल्ली में रहता हूं, लेकिन दिल्ली वाला नही हूं: जितेंद्र

  • थाना गुलरिहा

    कनेक्शन काटने पर महिला ने लाइनमैन को चप्पलों से पीटा

Jagdish Lal

Jagdish Lal

About Author

हिंदी पत्रकारिता से करीब चार दशकों तक सक्रिय जुड़ाव. संप्रति: लेखन, पठन-पाठन.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक