Gorakhpur: खजनी इलाके के आशापार गांव निवासी राम प्रसाद निषाद (रामा) के घर में शनिवार-रविवार की रात घुसे चोरों ने 30 हजार रुपए कैश सहित 16 लाख रुपये से अधिक की ज्वैलरी उड़ा दी. पीड़ित के घर में किराये पर रह रहे दो व्यक्ति से पुलिस ने पूछताछ की है. आशंका जतायी जा रही है चोर किसी तीन या चार पहिया वाहन से थे और वे अपने साथ गैस कटर भी लाए थे.
आशापार गांव निवासी राम प्रसाद उर्फ रामा के मकान के पीछे लगे चैनल लगा है. शनिवार-इतवार की रात चोरों ने चैनल का ताला काट दिया. घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखी आलमारी, अटैची, बॉक्स के ताले तोड़ डाले और कीमती जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया.
पीड़ित राम प्रसाद उर्फ रामा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि चोरों के हाथ 30 हजार रुपए नकद, सोने के चार हार, कान सेट 04 पीस, सोने का टीका तीन पीस, सोने का झुमका छह पीस, सोने का ब्रेसलेट हाथ का दो पीस, नथिया तीन पीस, सोने का लाकेट छह, मंगल सूत्र दो, कान की बाली एक, पाजेब चार, फुल चांदी का करधनी तीन, चांदी कि एक हाफ करधन, 16 चांदी का छड़ा, सात सोने की अंगूठी, बच्चों की पायल, करधन, कंगन, सोने की चेन एक सेट आदि ज्वैलरी चुरा ली. पीड़ित ने बताया कि चोरी गयी ज्वैलरी की कीमती 16 लाख के आसपास है.
पीड़ित के अनुसार चार माह बाद वह बेटी की शादी करने वाले हैं. सभी तैयारियां लगभग पूरी हो गई थीं. राम प्रसाद ने बताया कि चोर वाहन लेकर आये थे. बताया जा रहा है कि वाहन को घर से 200-250 मीटर दूर खड़ा किया था. राम प्रसाद दो भाई हैं. छोटे भाई व उनका परिवार मुम्बई में रहता है. उनके परिवार की भी ज्वैलरी घर में थी.
-
देवरिया: ‘आई लव यू’ लिखकर ट्रेन से कटकर दी जान, सुसाइड नोट में पत्नी और पुलिस पर लगाए ये आरोप
-
शहर को मिलेगा नया ‘स्काईवॉक’ पुल, GDA ₹14 करोड़ से बनाएगा दो-लेन का ब्रिज, जानें कब से होगा काम शुरू
-
डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय में अब घर बैठे करें पढ़ाई, UGC ने 5 बड़े ऑनलाइन/डिस्टेंस कोर्स को दी मंजूरी
-
गोरखपुर में औद्योगिक विकास: धुरियापार में 5500 एकड़ की टाउनशिप, अडानी, केयान, श्री सीमेंट ने मांगी जमीन
-
गलत बिलों के सुधार के लिए ‘विद्युत सेवा महा अभियान’ शुरू, शिकायत करें-एक हफ्ते में होगा समाधान
-
बिजली कर्मचारियों का बड़ा ऐलान: 233 दिनों से जारी विरोध, 22 जुलाई को होगा व्यापक प्रदर्शन
-
स्वच्छता की कसौटी पर कीर्तिमान, सीएम से मिले महापौर और नगर आयुक्त
-
ऑनलाइन नक्शा पास कराने वालों के लिए बड़ी खबर, 30 सितंबर तक होगी मैन्युअल जांच, जानें क्या है वजह?
-
खुशखबरी: गोरखपुर में GDA के 120 नए फ्लैटों का पंजीकरण सोमवार से, जानिए पूरी प्रक्रिया और कीमतें
-
गोरखपुर शहर में ट्रैफिक जाम से अब यूं मिलेगी मुक्ति, कमिश्नर ने दिए सख्त निर्देश, जानें क्या बदलेगा