Gorakhpur: खजनी इलाके के आशापार गांव निवासी राम प्रसाद निषाद (रामा) के घर में शनिवार-रविवार की रात घुसे चोरों ने 30 हजार रुपए कैश सहित 16 लाख रुपये से अधिक की ज्वैलरी उड़ा दी. पीड़ित के घर में किराये पर रह रहे दो व्यक्ति से पुलिस ने पूछताछ की है. आशंका जतायी जा रही है चोर किसी तीन या चार पहिया वाहन से थे और वे अपने साथ गैस कटर भी लाए थे.
आशापार गांव निवासी राम प्रसाद उर्फ रामा के मकान के पीछे लगे चैनल लगा है. शनिवार-इतवार की रात चोरों ने चैनल का ताला काट दिया. घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखी आलमारी, अटैची, बॉक्स के ताले तोड़ डाले और कीमती जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया.
पीड़ित राम प्रसाद उर्फ रामा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि चोरों के हाथ 30 हजार रुपए नकद, सोने के चार हार, कान सेट 04 पीस, सोने का टीका तीन पीस, सोने का झुमका छह पीस, सोने का ब्रेसलेट हाथ का दो पीस, नथिया तीन पीस, सोने का लाकेट छह, मंगल सूत्र दो, कान की बाली एक, पाजेब चार, फुल चांदी का करधनी तीन, चांदी कि एक हाफ करधन, 16 चांदी का छड़ा, सात सोने की अंगूठी, बच्चों की पायल, करधन, कंगन, सोने की चेन एक सेट आदि ज्वैलरी चुरा ली. पीड़ित ने बताया कि चोरी गयी ज्वैलरी की कीमती 16 लाख के आसपास है.
पीड़ित के अनुसार चार माह बाद वह बेटी की शादी करने वाले हैं. सभी तैयारियां लगभग पूरी हो गई थीं. राम प्रसाद ने बताया कि चोर वाहन लेकर आये थे. बताया जा रहा है कि वाहन को घर से 200-250 मीटर दूर खड़ा किया था. राम प्रसाद दो भाई हैं. छोटे भाई व उनका परिवार मुम्बई में रहता है. उनके परिवार की भी ज्वैलरी घर में थी.
-
MMMUT दीक्षांत समारोह: 1473 छात्रों को उपाधि, 45 को स्वर्ण पदक; राज्यपाल ने दिया ‘विश्व गुरु’ बनने का मंत्र
-
गोरखपुर सैनिक स्कूल: शिक्षिका के गंभीर आरोपों के बाद शासन की टीम जांच करने पहुंची, कैमरे के सामने दर्ज हुए बयान
-
MMMUT दीक्षांत: ISRO चीफ के हाथों 21 मेधावियों को 45 स्वर्ण पदक, पावरग्रिड करेगा 14 करोड़ का निवेश
-
गोरखपुर में साइबर ठगों का नया ‘खेल’, बैंक मैनेजर बन उड़ाए 31 लाख रुपये, पढ़ें कैसे बचें
-
गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्रों का वैज्ञानिक कौशल, ‘हाइपरलूप ट्रेन’ ने जीता सबका दिल
-
गोरखपुर विश्वविद्यालय: 44वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने छात्रों को दिया राष्ट्र निर्माण का मंत्र
-
अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का लखनऊ में भव्य स्वागत, सीएम योगी से की मुलाकात, मिशन पर कही बड़ी बात
-
बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 8 श्रद्धालुओं की मौत, 43 घायल
-
FSSAI का बड़ा खुलासा, हर 10 में से 1 फ़ूड प्रोडक्ट मिलावटी! ऐसे करें शिकायत और तुरंत मिलेगा न्याय
-
दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अब बिना टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, लाखों यात्रियों पर पड़ेगा सीधा असर