खजनी थाना क्राइम

घर में शादी, चोर ले उड़े 16 लाख के गहने

Go Gorakhpur News
Go Gorakhpur News

Gorakhpur: खजनी इलाके के आशापार गांव निवासी राम प्रसाद निषाद (रामा) के घर में शनिवार-रविवार की रात घुसे चोरों ने 30 हजार रुपए कैश सहित 16 लाख रुपये से अधिक की ज्वैलरी उड़ा दी. पीड़ित के घर में किराये पर रह रहे दो व्यक्ति से पुलिस ने पूछताछ की है. आशंका जतायी जा रही है चोर किसी तीन या चार पहिया वाहन से थे और वे अपने साथ गैस कटर भी लाए थे.

आशापार गांव निवासी राम प्रसाद उर्फ रामा के मकान के पीछे लगे चैनल लगा है. शनिवार-इतवार की रात चोरों ने चैनल का ताला काट दिया. घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखी आलमारी, अटैची, बॉक्स के ताले तोड़ डाले और कीमती जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया.

पीड़ित राम प्रसाद उर्फ रामा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि चोरों के हाथ 30 हजार रुपए नकद, सोने के चार हार, कान सेट 04 पीस, सोने का टीका तीन पीस, सोने का झुमका छह पीस, सोने का ब्रेसलेट हाथ का दो पीस, नथिया तीन पीस, सोने का लाकेट छह, मंगल सूत्र दो, कान की बाली एक, पाजेब चार, फुल चांदी का करधनी तीन, चांदी कि एक हाफ करधन, 16 चांदी का छड़ा, सात सोने की अंगूठी, बच्चों की पायल, करधन, कंगन, सोने की चेन एक सेट आदि ज्वैलरी चुरा ली. पीड़ित ने बताया कि चोरी गयी ज्वैलरी की कीमती 16 लाख के आसपास है.

पीड़ित के अनुसार चार माह बाद वह बेटी की शादी करने वाले हैं. सभी तैयारियां लगभग पूरी हो गई थीं. राम प्रसाद ने बताया कि चोर वाहन लेकर आये थे. बताया जा रहा है कि वाहन को घर से 200-250 मीटर दूर खड़ा किया था. राम प्रसाद दो भाई हैं. छोटे भाई व उनका परिवार मुम्बई में रहता है. उनके परिवार की भी ज्वैलरी घर में थी.



  • नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे मुख्यालय, गोरखपुर

    PET परीक्षार्थियों के लिए विशेष इंतजाम, रेलवे ने चलाईं विशेष ट्रेनें, बनाए होल्डिंग एरिया

  • देवरिया में सड़क हादसा: रील्स बनाने के चक्कर में तीन की मौत, एक गंभीर

    देवरिया में सड़क हादसा: रील्स बनाने के चक्कर में तीन की मौत, एक गंभीर

  • गोरखपुर में 2251 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण, सीएम योगी ने दिया विकास को पंख

    गोरखपुर में 2251 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण, सीएम योगी ने दिया विकास को पंख

  • अपराध समाचार

    रिश्तों का खूनी अंत : गोरखपुर में पति ने की पत्नी की हत्या, जानें क्या है पूरा मामला

  • गोरखपुर समाचार | गोरखपुर सिटी न्यूज़

    गोरखपुर जल्द बनेगा प्लास्टिक हब, 640 करोड़ की परियोजनाओं का आज शिलान्यास करेंगे सीएम

  • गोरखपुर समाचार | गोरखपुर सिटी न्यूज़

    गोरखपुर: पद्मश्री प्रो. विश्वनाथ तिवारी की पत्नी दुर्गावती देवी का निधन, राजघाट पर हुआ अंतिम संस्कार

  • रैगिंग और ऑनलाइन ठगी पर IPS की 'क्लास', छात्रों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर

    रैगिंग और ऑनलाइन ठगी पर IPS की ‘क्लास’, छात्रों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर

  • गोरखनाथ थाना

    युवती ने पूर्व विधायक के नाती और उसके परिवार पर लगाया गंभीर आरोप, बोली- ससुर करते थे छेड़खानी, जानें मामला

  • खोराबार इलाके में कुत्ते को डांटने पर मालिक ने युवक को पीटा, सिर फोड़ा

    इंसानियत शर्मसार: गोरखपुर में पालतू कुत्ते के लिए युवक पर जानलेवा हमला, गर्भवती पत्नी पर भी बरसाए लात-घूंसे

  • गोरखनाथ थाना

    फर्जीवाड़ा: गोरखनाथ में मर्चेंट नेवी इंजीनियर से 1 लाख 18 हजार रुपये ठगे, जानें कैसे जालसाज के जाल में फंसा पीड़ित

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक