Gorakhpur: खजनी इलाके के आशापार गांव निवासी राम प्रसाद निषाद (रामा) के घर में शनिवार-रविवार की रात घुसे चोरों ने 30 हजार रुपए कैश सहित 16 लाख रुपये से अधिक की ज्वैलरी उड़ा दी. पीड़ित के घर में किराये पर रह रहे दो व्यक्ति से पुलिस ने पूछताछ की है. आशंका जतायी जा रही है चोर किसी तीन या चार पहिया वाहन से थे और वे अपने साथ गैस कटर भी लाए थे.
आशापार गांव निवासी राम प्रसाद उर्फ रामा के मकान के पीछे लगे चैनल लगा है. शनिवार-इतवार की रात चोरों ने चैनल का ताला काट दिया. घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखी आलमारी, अटैची, बॉक्स के ताले तोड़ डाले और कीमती जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया.
पीड़ित राम प्रसाद उर्फ रामा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि चोरों के हाथ 30 हजार रुपए नकद, सोने के चार हार, कान सेट 04 पीस, सोने का टीका तीन पीस, सोने का झुमका छह पीस, सोने का ब्रेसलेट हाथ का दो पीस, नथिया तीन पीस, सोने का लाकेट छह, मंगल सूत्र दो, कान की बाली एक, पाजेब चार, फुल चांदी का करधनी तीन, चांदी कि एक हाफ करधन, 16 चांदी का छड़ा, सात सोने की अंगूठी, बच्चों की पायल, करधन, कंगन, सोने की चेन एक सेट आदि ज्वैलरी चुरा ली. पीड़ित ने बताया कि चोरी गयी ज्वैलरी की कीमती 16 लाख के आसपास है.
पीड़ित के अनुसार चार माह बाद वह बेटी की शादी करने वाले हैं. सभी तैयारियां लगभग पूरी हो गई थीं. राम प्रसाद ने बताया कि चोर वाहन लेकर आये थे. बताया जा रहा है कि वाहन को घर से 200-250 मीटर दूर खड़ा किया था. राम प्रसाद दो भाई हैं. छोटे भाई व उनका परिवार मुम्बई में रहता है. उनके परिवार की भी ज्वैलरी घर में थी.
-
29 सितंबर से लगेगा पितृपक्ष, 14 अक्टूबर तक रहेगा
-
प्रियंका बनीं यूपी की पहली महिला थानाध्यक्ष
-
इस हफ्ते क्या कहती हैं राशियां
-
एम्स में बंपर वैकेंसी आने वाली है, नौकरी लगवा दूंगा — यह कहकर नौ युवकों से दस लाख रुपये की ठगी
-
मानस विहार में रहने वाले भाजपा नेता के भतीजे को मनबढ़ों ने पीटा
-
पादरी बाजार इलाके की कॉलोनियों में आज सुबह दस से शाम चार बजे तक होगी कटौती
-
देवरिया में पति ने पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कराई, घर से किया विदा
-
दो जिलों की पुलिस, दो घंटे तक चली नाकाबंदी, पांच खनन माफिया दबोचे गए
-
काम की खबर: अगर पेंशन रुकी है तो आधार सीडिंग करें
-
स्कूल में मिला डेंगू का लार्वा, नोटिस जारी