खजनी थाना क्राइम

घर में शादी, चोर ले उड़े 16 लाख के गहने

Go Gorakhpur News
Go Gorakhpur News

Gorakhpur: खजनी इलाके के आशापार गांव निवासी राम प्रसाद निषाद (रामा) के घर में शनिवार-रविवार की रात घुसे चोरों ने 30 हजार रुपए कैश सहित 16 लाख रुपये से अधिक की ज्वैलरी उड़ा दी. पीड़ित के घर में किराये पर रह रहे दो व्यक्ति से पुलिस ने पूछताछ की है. आशंका जतायी जा रही है चोर किसी तीन या चार पहिया वाहन से थे और वे अपने साथ गैस कटर भी लाए थे.

आशापार गांव निवासी राम प्रसाद उर्फ रामा के मकान के पीछे लगे चैनल लगा है. शनिवार-इतवार की रात चोरों ने चैनल का ताला काट दिया. घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखी आलमारी, अटैची, बॉक्स के ताले तोड़ डाले और कीमती जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया.

पीड़ित राम प्रसाद उर्फ रामा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि चोरों के हाथ 30 हजार रुपए नकद, सोने के चार हार, कान सेट 04 पीस, सोने का टीका तीन पीस, सोने का झुमका छह पीस, सोने का ब्रेसलेट हाथ का दो पीस, नथिया तीन पीस, सोने का लाकेट छह, मंगल सूत्र दो, कान की बाली एक, पाजेब चार, फुल चांदी का करधनी तीन, चांदी कि एक हाफ करधन, 16 चांदी का छड़ा, सात सोने की अंगूठी, बच्चों की पायल, करधन, कंगन, सोने की चेन एक सेट आदि ज्वैलरी चुरा ली. पीड़ित ने बताया कि चोरी गयी ज्वैलरी की कीमती 16 लाख के आसपास है.

पीड़ित के अनुसार चार माह बाद वह बेटी की शादी करने वाले हैं. सभी तैयारियां लगभग पूरी हो गई थीं. राम प्रसाद ने बताया कि चोर वाहन लेकर आये थे. बताया जा रहा है कि वाहन को घर से 200-250 मीटर दूर खड़ा किया था. राम प्रसाद दो भाई हैं. छोटे भाई व उनका परिवार मुम्बई में रहता है. उनके परिवार की भी ज्वैलरी घर में थी.



  • नाटे गैंग के खोटे कामों का घड़ा भरा, गैंगस्टर की कार्रवाई

  • गोरखपुर जिले की पहली महिला थानेदार बनीं सुनीता सिंह, तिवारीपुर थाने की मिली कमान

  • World heart day: दिल की देखभाल में गोरखपुरिये भी हैं पीछे, लगातार बढ़ रहे मरीज

  • Go Gorakhpur News

    गोरखपुर कलक्ट्रेट में बनेंगे ट्विन टॉवर, एक जगह मिलेंगे सभी अधिकारी

  • भू-माफिया कमलेश के खिलाफ जालसाजी का 25वां केस दर्ज

  • हाई वोल्टेज करंट से ट्रक में लगी आग, दो झुलसे

  • Go Gorakhpur News

    पुलिसकर्मी के बेटे ने पूर्व डीजीपी के फर्जी हस्ताक्षर वाला लेटर देकर की पांच लाख की ठगी

  • शहर में सुविधाएं मिल रही हैं, तो हमें सफाई का ​दायित्व भी याद रखना है: सीएम

  • Sidhu moose wala case : एनआईए टीम पहुंची गोरखपुर, लॉरेंस विश्नोई के शूटर शशांक के दो दोस्तों से की पूछताछ

  • पादरी बाजार फ्लाईओवर को मिला ग्रीन सिग्नल, साल भर में फर्राटा भरेंगे वाहन

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक