Gorakhpur: खजनी इलाके के आशापार गांव निवासी राम प्रसाद निषाद (रामा) के घर में शनिवार-रविवार की रात घुसे चोरों ने 30 हजार रुपए कैश सहित 16 लाख रुपये से अधिक की ज्वैलरी उड़ा दी. पीड़ित के घर में किराये पर रह रहे दो व्यक्ति से पुलिस ने पूछताछ की है. आशंका जतायी जा रही है चोर किसी तीन या चार पहिया वाहन से थे और वे अपने साथ गैस कटर भी लाए थे.
आशापार गांव निवासी राम प्रसाद उर्फ रामा के मकान के पीछे लगे चैनल लगा है. शनिवार-इतवार की रात चोरों ने चैनल का ताला काट दिया. घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखी आलमारी, अटैची, बॉक्स के ताले तोड़ डाले और कीमती जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया.
पीड़ित राम प्रसाद उर्फ रामा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि चोरों के हाथ 30 हजार रुपए नकद, सोने के चार हार, कान सेट 04 पीस, सोने का टीका तीन पीस, सोने का झुमका छह पीस, सोने का ब्रेसलेट हाथ का दो पीस, नथिया तीन पीस, सोने का लाकेट छह, मंगल सूत्र दो, कान की बाली एक, पाजेब चार, फुल चांदी का करधनी तीन, चांदी कि एक हाफ करधन, 16 चांदी का छड़ा, सात सोने की अंगूठी, बच्चों की पायल, करधन, कंगन, सोने की चेन एक सेट आदि ज्वैलरी चुरा ली. पीड़ित ने बताया कि चोरी गयी ज्वैलरी की कीमती 16 लाख के आसपास है.
पीड़ित के अनुसार चार माह बाद वह बेटी की शादी करने वाले हैं. सभी तैयारियां लगभग पूरी हो गई थीं. राम प्रसाद ने बताया कि चोर वाहन लेकर आये थे. बताया जा रहा है कि वाहन को घर से 200-250 मीटर दूर खड़ा किया था. राम प्रसाद दो भाई हैं. छोटे भाई व उनका परिवार मुम्बई में रहता है. उनके परिवार की भी ज्वैलरी घर में थी.
-
सेक्स रैकेट: होटल फ्लाई इन और हुक्काबार वाली पूरी बिल्डिंग सील
-
ईंट-भट्ठे की चिमनी में फंसे दो मजदूरों की दम घुटने से मौत
-
9-14 की उम्र में लड़कियों को लगवाना चाहिए सर्वाइकल कैंसर का टीका
-
कुत्तों के हमले में घायल बच्ची को डॉक्टरों ने दिया नया जीवन
-
पांच नये होटल और 70 युवतियों की फोटो…अनिरुद्ध की कहानी अभी बाकी है
-
उरुवा पुलिस ने दो लुटेरों को दबोचा
-
शहर के इन वार्डों में बनेंगे सात नए पार्क, ये सुविधाएं मिलेंगी
-
महाकुंभ: 31 करोड़ ने लगाई डुबकी, अमेरिका की आबादी से भी ज़्यादा पहुंचेगा आंकड़ा
-
अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़, डायवर्जन की अवधि पांच फरवरी तक बढ़ी
-
पुतवो मीठ, भतरो मीठ…