Gorakhpur: खजनी इलाके के आशापार गांव निवासी राम प्रसाद निषाद (रामा) के घर में शनिवार-रविवार की रात घुसे चोरों ने 30 हजार रुपए कैश सहित 16 लाख रुपये से अधिक की ज्वैलरी उड़ा दी. पीड़ित के घर में किराये पर रह रहे दो व्यक्ति से पुलिस ने पूछताछ की है. आशंका जतायी जा रही है चोर किसी तीन या चार पहिया वाहन से थे और वे अपने साथ गैस कटर भी लाए थे.
आशापार गांव निवासी राम प्रसाद उर्फ रामा के मकान के पीछे लगे चैनल लगा है. शनिवार-इतवार की रात चोरों ने चैनल का ताला काट दिया. घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखी आलमारी, अटैची, बॉक्स के ताले तोड़ डाले और कीमती जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया.
पीड़ित राम प्रसाद उर्फ रामा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि चोरों के हाथ 30 हजार रुपए नकद, सोने के चार हार, कान सेट 04 पीस, सोने का टीका तीन पीस, सोने का झुमका छह पीस, सोने का ब्रेसलेट हाथ का दो पीस, नथिया तीन पीस, सोने का लाकेट छह, मंगल सूत्र दो, कान की बाली एक, पाजेब चार, फुल चांदी का करधनी तीन, चांदी कि एक हाफ करधन, 16 चांदी का छड़ा, सात सोने की अंगूठी, बच्चों की पायल, करधन, कंगन, सोने की चेन एक सेट आदि ज्वैलरी चुरा ली. पीड़ित ने बताया कि चोरी गयी ज्वैलरी की कीमती 16 लाख के आसपास है.
पीड़ित के अनुसार चार माह बाद वह बेटी की शादी करने वाले हैं. सभी तैयारियां लगभग पूरी हो गई थीं. राम प्रसाद ने बताया कि चोर वाहन लेकर आये थे. बताया जा रहा है कि वाहन को घर से 200-250 मीटर दूर खड़ा किया था. राम प्रसाद दो भाई हैं. छोटे भाई व उनका परिवार मुम्बई में रहता है. उनके परिवार की भी ज्वैलरी घर में थी.
-
डीडीयू गोरखपुर में शैक्षणिक पदों के लिए आवेदन तिथि बढ़ाई गई
-
विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है डीडीयू: प्रो. पूनम टंडन
-
पेट्रोल पंप के पास रहने वाले लोग हो सकते हैं डीएनए क्षति का शिकार: डॉ. धवन
-
एसबीआई ने 27 युवा उद्यमियों को मौके पर ही दिया लोन
-
भारतीय भाषा पुस्तक योजना के तहत गोरखपुर विश्वविद्यालय 31 पुस्तकें प्रकाशित करेगा
-
नंदनी ने खोले राज़ तो शहर के पॉश इलाके में रहने वाले ‘ग्राहकों’ की नींद उड़ी
-
सीएम योगी ने कहा- बदमाशों को सिखाया जाएगा कानूनी सबक
-
Gorakhpur News: बेटे की हत्या का केस लड़ रही महिला से वसूली, केस दर्ज
-
Gorakhpur News: नौकायन रिंग रोड पर मुठभेड़, तोता गिरोह के 7 लुटेरे गिरफ्तार
-
NER news: 122 ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदले मार्ग से चलेंगी 28 गाड़ियां