खजनी थाना क्राइम

घर में शादी, चोर ले उड़े 16 लाख के गहने

Go Gorakhpur News
Go Gorakhpur News

Gorakhpur: खजनी इलाके के आशापार गांव निवासी राम प्रसाद निषाद (रामा) के घर में शनिवार-रविवार की रात घुसे चोरों ने 30 हजार रुपए कैश सहित 16 लाख रुपये से अधिक की ज्वैलरी उड़ा दी. पीड़ित के घर में किराये पर रह रहे दो व्यक्ति से पुलिस ने पूछताछ की है. आशंका जतायी जा रही है चोर किसी तीन या चार पहिया वाहन से थे और वे अपने साथ गैस कटर भी लाए थे.

आशापार गांव निवासी राम प्रसाद उर्फ रामा के मकान के पीछे लगे चैनल लगा है. शनिवार-इतवार की रात चोरों ने चैनल का ताला काट दिया. घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखी आलमारी, अटैची, बॉक्स के ताले तोड़ डाले और कीमती जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया.

पीड़ित राम प्रसाद उर्फ रामा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि चोरों के हाथ 30 हजार रुपए नकद, सोने के चार हार, कान सेट 04 पीस, सोने का टीका तीन पीस, सोने का झुमका छह पीस, सोने का ब्रेसलेट हाथ का दो पीस, नथिया तीन पीस, सोने का लाकेट छह, मंगल सूत्र दो, कान की बाली एक, पाजेब चार, फुल चांदी का करधनी तीन, चांदी कि एक हाफ करधन, 16 चांदी का छड़ा, सात सोने की अंगूठी, बच्चों की पायल, करधन, कंगन, सोने की चेन एक सेट आदि ज्वैलरी चुरा ली. पीड़ित ने बताया कि चोरी गयी ज्वैलरी की कीमती 16 लाख के आसपास है.

पीड़ित के अनुसार चार माह बाद वह बेटी की शादी करने वाले हैं. सभी तैयारियां लगभग पूरी हो गई थीं. राम प्रसाद ने बताया कि चोर वाहन लेकर आये थे. बताया जा रहा है कि वाहन को घर से 200-250 मीटर दूर खड़ा किया था. राम प्रसाद दो भाई हैं. छोटे भाई व उनका परिवार मुम्बई में रहता है. उनके परिवार की भी ज्वैलरी घर में थी.



  • गो यूपी न्यूज़

    यूपी के इस जिले में सरयू नदी की धारा मोड़ी जाएगी

  • लाल डिग्गी इलाके में पकड़ी गई मिलावटी मिठाई की फैक्ट्री.

    होली पर ‘मीठे ज़हर’ का कारोबार, पुरानी मिठाई को नया बनाने का खेल पकड़ा

  • कुशीनगर में टूरिज्म की सुविधाएं बढ़ेंगी.

    कुशीनगर, श्रावस्ती में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार की तैयारी, होंगे ये काम

  • गो गोरखपुर न्यूज़

    माह-ए-रमजान का आगाज: पहला रोजा आज

  • शाहपुर थाना, गोरखपुर।

    कोचिंग से घर लौट रही छात्रा से शोहदे ने की छेड़खानी, गिरफ्तार

  • सोसाइटी को शर्मसार करने वाली घटना घटित हुई.

    खोराबार में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म में तीन गिरफ्तार

  • गोरखपुर विवि में "लिगेसियम - एलुमनी मीट 2025" का भव्य आयोजन

    डीडीयू के पूर्व छात्र अतिथि बनकर पहुंचे, पुरानी यादें ताजा कर हुए भावुक

  • प्रतिबद्धता, समर्पण, लगन और निरंतरता मिलकर लिखते हैं सफलता की इबारत: शिव प्रताप शुक्ल

    प्रतिबद्धता, समर्पण, लगन और निरंतरता मिलकर लिखते हैं सफलता की इबारत: शिव प्रताप शुक्ल

  • नाथपंथ और बौद्ध परंपरा की प्रासंगिकता पर गोविवि में राष्ट्रीय संगोष्ठी

    बुद्ध का संदेश चिंतन प्रधान, गोरखनाथ का दर्शन आचार और गुरु प्रधान: प्रो. संतोष

  • संगीत से जीवन का सरगम बनता है, यह थेरेपेटिक है: प्रो. हर्ष सिन्हा

    संगीत से जीवन का सरगम बनता है, यह थेरेपेटिक है: प्रो. हर्ष सिन्हा

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक