खजनी थाना क्राइम

घर में शादी, चोर ले उड़े 16 लाख के गहने

Go Gorakhpur News
Go Gorakhpur News

Gorakhpur: खजनी इलाके के आशापार गांव निवासी राम प्रसाद निषाद (रामा) के घर में शनिवार-रविवार की रात घुसे चोरों ने 30 हजार रुपए कैश सहित 16 लाख रुपये से अधिक की ज्वैलरी उड़ा दी. पीड़ित के घर में किराये पर रह रहे दो व्यक्ति से पुलिस ने पूछताछ की है. आशंका जतायी जा रही है चोर किसी तीन या चार पहिया वाहन से थे और वे अपने साथ गैस कटर भी लाए थे.

आशापार गांव निवासी राम प्रसाद उर्फ रामा के मकान के पीछे लगे चैनल लगा है. शनिवार-इतवार की रात चोरों ने चैनल का ताला काट दिया. घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखी आलमारी, अटैची, बॉक्स के ताले तोड़ डाले और कीमती जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया.

पीड़ित राम प्रसाद उर्फ रामा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि चोरों के हाथ 30 हजार रुपए नकद, सोने के चार हार, कान सेट 04 पीस, सोने का टीका तीन पीस, सोने का झुमका छह पीस, सोने का ब्रेसलेट हाथ का दो पीस, नथिया तीन पीस, सोने का लाकेट छह, मंगल सूत्र दो, कान की बाली एक, पाजेब चार, फुल चांदी का करधनी तीन, चांदी कि एक हाफ करधन, 16 चांदी का छड़ा, सात सोने की अंगूठी, बच्चों की पायल, करधन, कंगन, सोने की चेन एक सेट आदि ज्वैलरी चुरा ली. पीड़ित ने बताया कि चोरी गयी ज्वैलरी की कीमती 16 लाख के आसपास है.

पीड़ित के अनुसार चार माह बाद वह बेटी की शादी करने वाले हैं. सभी तैयारियां लगभग पूरी हो गई थीं. राम प्रसाद ने बताया कि चोर वाहन लेकर आये थे. बताया जा रहा है कि वाहन को घर से 200-250 मीटर दूर खड़ा किया था. राम प्रसाद दो भाई हैं. छोटे भाई व उनका परिवार मुम्बई में रहता है. उनके परिवार की भी ज्वैलरी घर में थी.



  • फातिमा अस्पताल में मना विश्व क्षयरोग दिवस, जागरूकता और उपचार पर जोर

    फातिमा अस्पताल में मना विश्व क्षयरोग दिवस, जागरूकता और उपचार पर जोर

  • गो गोरखपुर न्यूज़

    गोरखपुर में तीन दिवसीय विकास उत्सव का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री योगी

  • गीडा गोरखपुर में स्थापित नई फैक्ट्री

    आठ वर्षों में गोरखपुर बना उद्योगों का हब, 11,618 करोड़ रुपये का निवेश

  • शोभा यादव ने किक बॉक्सिंग में जीता विश्वविद्यालय के लिए कांस्य पदक

    शोभा यादव ने किक बॉक्सिंग में जीता विश्वविद्यालय के लिए कांस्य पदक

  • महिला सशक्तीकरण और सामाजिक जागरूकता के लिए निकली साइकिल यात्रा

    महिला सशक्तीकरण और सामाजिक जागरूकता के लिए निकली साइकिल यात्रा

  • पेंशनर्स एसोसिएशन ने मनाया महिला दिवस, शारदा सिन्हा को समर्पित सांस्कृतिक कार्यक्रम

    पेंशनर्स एसोसिएशन ने मनाया महिला दिवस, शारदा सिन्हा को समर्पित सांस्कृतिक कार्यक्रम

  • समाजवादी पार्टी ने मनाई महान स्वतंत्रता सेनानी डॉ. लोहिया की जयंती

    समाजवादी पार्टी ने मनाई महान स्वतंत्रता सेनानी डॉ. लोहिया की जयंती

  • गोरखपुर में बनेगा साहित्य पार्क

    गोरखपुर में बनने जा रहा है उत्तर प्रदेश का पहला साहित्य पार्क, जानें विस्तार से

  • कुशीनगर न्यूज़

    Kushinagar News: बेटी की शादी तोड़ने पर लगा था युवक, पिता ने शिकायत की तो मार डाला

  • MMM-Madan Mohan Malaviya University of Technology

    Higher Education Rankings 2025: एमएमएमयूटी को प्रदेश में पहला स्थान

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक