खजनी थाना क्राइम

घर में शादी, चोर ले उड़े 16 लाख के गहने

Go Gorakhpur News
Go Gorakhpur News

Gorakhpur: खजनी इलाके के आशापार गांव निवासी राम प्रसाद निषाद (रामा) के घर में शनिवार-रविवार की रात घुसे चोरों ने 30 हजार रुपए कैश सहित 16 लाख रुपये से अधिक की ज्वैलरी उड़ा दी. पीड़ित के घर में किराये पर रह रहे दो व्यक्ति से पुलिस ने पूछताछ की है. आशंका जतायी जा रही है चोर किसी तीन या चार पहिया वाहन से थे और वे अपने साथ गैस कटर भी लाए थे.

आशापार गांव निवासी राम प्रसाद उर्फ रामा के मकान के पीछे लगे चैनल लगा है. शनिवार-इतवार की रात चोरों ने चैनल का ताला काट दिया. घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखी आलमारी, अटैची, बॉक्स के ताले तोड़ डाले और कीमती जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया.

पीड़ित राम प्रसाद उर्फ रामा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि चोरों के हाथ 30 हजार रुपए नकद, सोने के चार हार, कान सेट 04 पीस, सोने का टीका तीन पीस, सोने का झुमका छह पीस, सोने का ब्रेसलेट हाथ का दो पीस, नथिया तीन पीस, सोने का लाकेट छह, मंगल सूत्र दो, कान की बाली एक, पाजेब चार, फुल चांदी का करधनी तीन, चांदी कि एक हाफ करधन, 16 चांदी का छड़ा, सात सोने की अंगूठी, बच्चों की पायल, करधन, कंगन, सोने की चेन एक सेट आदि ज्वैलरी चुरा ली. पीड़ित ने बताया कि चोरी गयी ज्वैलरी की कीमती 16 लाख के आसपास है.

पीड़ित के अनुसार चार माह बाद वह बेटी की शादी करने वाले हैं. सभी तैयारियां लगभग पूरी हो गई थीं. राम प्रसाद ने बताया कि चोर वाहन लेकर आये थे. बताया जा रहा है कि वाहन को घर से 200-250 मीटर दूर खड़ा किया था. राम प्रसाद दो भाई हैं. छोटे भाई व उनका परिवार मुम्बई में रहता है. उनके परिवार की भी ज्वैलरी घर में थी.



  • जमीन बेचने के नाम पर ठगी

    गोरखपुर: जमीन दिलाने के नाम पर 17 लाख की ठगी, तीन प्रॉपर्टी डीलरों पर केस दर्ज

  • डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय

    DDU के हजारों छात्रों को बड़ी राहत, सर्वर डाउन होने की वजह से मिला ‘दूसरा मौका’, अब 15 तक करें आवेदन

  • महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय

    गोरखपुर: आयुष यूनिवर्सिटी में हाईटेक हुई पैथोलॉजी, एक साथ होगी 100 मरीजों की जांच, 15 मिनट में रिपोर्ट

  • गोरखपुर: 5 जनवरी को होगा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का ऐतिहासिक स्वागत, बनी 'रिकॉर्ड' तोड़ने की रणनीति

    गोरखपुर: 5 जनवरी को होगा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का ऐतिहासिक स्वागत, बनी ‘रिकॉर्ड’ तोड़ने की रणनीति

  • गोरखपुर: नकली सांप-छिपकली का डर दिखाकर लूट, 30 महिलाओं का गिरोह यूं देता था वारदात को अंजाम

    गोरखपुर: नकली सांप-छिपकली का डर दिखाकर लूट, 30 महिलाओं का गिरोह यूं देता था वारदात को अंजाम

  • गोरखपुर: 'डबल इंजन सरकार ने नौकरियों पर लगाया ताला', सपा जिलाध्यक्ष का बड़ा हमला

    गोरखपुर: ‘डबल इंजन सरकार ने नौकरियों पर लगाया ताला’, सपा जिलाध्यक्ष का बड़ा हमला

  • गोरखपुर समाचार

    गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

  • Gorakhpur News: गीडा में 10 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 99 हजार कैश भी बरामद

    Gorakhpur News: गीडा में 10 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 99 हजार कैश भी बरामद

  • Gorakhpur News: एसएसपी राज करन नय्यर बने डीआईजी, एडीजी मुथा अशोक जैन ने लगाए पदोन्नति के स्टार

    Gorakhpur News: एसएसपी राज करन नय्यर बने डीआईजी, एडीजी मुथा अशोक जैन ने लगाए पदोन्नति के स्टार

  • Gorakhpur News: गीता प्रेस के पास नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, लोडर से पकड़ी पॉलीथिन की बड़ी खेप

    Gorakhpur News: गीता प्रेस के पास नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, लोडर से पकड़ी पॉलीथिन की बड़ी खेप

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक