खजनी थाना क्राइम

घर में शादी, चोर ले उड़े 16 लाख के गहने

Go Gorakhpur News
Go Gorakhpur News

Gorakhpur: खजनी इलाके के आशापार गांव निवासी राम प्रसाद निषाद (रामा) के घर में शनिवार-रविवार की रात घुसे चोरों ने 30 हजार रुपए कैश सहित 16 लाख रुपये से अधिक की ज्वैलरी उड़ा दी. पीड़ित के घर में किराये पर रह रहे दो व्यक्ति से पुलिस ने पूछताछ की है. आशंका जतायी जा रही है चोर किसी तीन या चार पहिया वाहन से थे और वे अपने साथ गैस कटर भी लाए थे.

आशापार गांव निवासी राम प्रसाद उर्फ रामा के मकान के पीछे लगे चैनल लगा है. शनिवार-इतवार की रात चोरों ने चैनल का ताला काट दिया. घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखी आलमारी, अटैची, बॉक्स के ताले तोड़ डाले और कीमती जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया.

पीड़ित राम प्रसाद उर्फ रामा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि चोरों के हाथ 30 हजार रुपए नकद, सोने के चार हार, कान सेट 04 पीस, सोने का टीका तीन पीस, सोने का झुमका छह पीस, सोने का ब्रेसलेट हाथ का दो पीस, नथिया तीन पीस, सोने का लाकेट छह, मंगल सूत्र दो, कान की बाली एक, पाजेब चार, फुल चांदी का करधनी तीन, चांदी कि एक हाफ करधन, 16 चांदी का छड़ा, सात सोने की अंगूठी, बच्चों की पायल, करधन, कंगन, सोने की चेन एक सेट आदि ज्वैलरी चुरा ली. पीड़ित ने बताया कि चोरी गयी ज्वैलरी की कीमती 16 लाख के आसपास है.

पीड़ित के अनुसार चार माह बाद वह बेटी की शादी करने वाले हैं. सभी तैयारियां लगभग पूरी हो गई थीं. राम प्रसाद ने बताया कि चोर वाहन लेकर आये थे. बताया जा रहा है कि वाहन को घर से 200-250 मीटर दूर खड़ा किया था. राम प्रसाद दो भाई हैं. छोटे भाई व उनका परिवार मुम्बई में रहता है. उनके परिवार की भी ज्वैलरी घर में थी.



  • रेलवे का बड़ा फैसला: अब 10 करोड़ टर्नओवर की शर्त खत्म, पार्सल बिजनेस करना हुआ आसान

    रेलवे का बड़ा फैसला: अब 10 करोड़ टर्नओवर की शर्त खत्म, पार्सल बिजनेस करना हुआ आसान

  • एम्स गोरखपुर: 25 से 65 साल की महिलाओं के लिए बड़ा अपडेट, हर 3 साल में करानी होगी यह जांच

    एम्स गोरखपुर: 25 से 65 साल की महिलाओं के लिए बड़ा अपडेट, हर 3 साल में करानी होगी यह जांच

  • सपा कार्यकर्ताओं को 6 जनवरी तक 'अलर्ट मोड' पर रहने का मिला सख्त निर्देश

    सपा कार्यकर्ताओं को 6 जनवरी तक ‘अलर्ट मोड’ पर रहने का मिला सख्त निर्देश

  • प्यार की सनक: बीआरडी में डॉक्टर के लिए युवती ने काटी कलाई की नस, खाईं नींद की गोलियां

    प्यार की सनक: बीआरडी में डॉक्टर के लिए युवती ने काटी कलाई की नस, खाईं नींद की गोलियां

  • गोरखपुर समाचार

    गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

  • एम्स का बड़ा कदम: अब 7 आरोग्य मंदिरों में होगा 'मेध्यावृद्धि' का विस्तार, सुधरेगी दिमागी सेहत

    एम्स का बड़ा कदम: अब 7 आरोग्य मंदिरों में होगा ‘मेध्यावृद्धि’ का विस्तार, सुधरेगी दिमागी सेहत

  • दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बहू का शव छोड़कर फरार हुए ससुराली

    दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बहू का शव छोड़कर फरार हुए ससुराली

  • कैंट थाना गोरखपुर

    गोरखपुर समाचार: हवाला कारोबार पर पुलिस की बड़ी स्ट्राइक, 50 लाख नकदी के साथ दुकानदार को दबोचा

  • मौसम

    मौसम का मिजाज: गोरखपुर में कड़ाके की ठंड से राहत, अब घने कोहरे के ‘येलो अलर्ट’ ने बढ़ाई चिंता

  • अपराध समाचार

    सहजनवां में खूनी संघर्ष: मछली विवाद में घर में घुसकर मां-बेटे पर जानलेवा हमला, इलाके में भारी तनाव

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक