खजनी थाना क्राइम

घर में शादी, चोर ले उड़े 16 लाख के गहने

Go Gorakhpur News
Go Gorakhpur News

Gorakhpur: खजनी इलाके के आशापार गांव निवासी राम प्रसाद निषाद (रामा) के घर में शनिवार-रविवार की रात घुसे चोरों ने 30 हजार रुपए कैश सहित 16 लाख रुपये से अधिक की ज्वैलरी उड़ा दी. पीड़ित के घर में किराये पर रह रहे दो व्यक्ति से पुलिस ने पूछताछ की है. आशंका जतायी जा रही है चोर किसी तीन या चार पहिया वाहन से थे और वे अपने साथ गैस कटर भी लाए थे.

आशापार गांव निवासी राम प्रसाद उर्फ रामा के मकान के पीछे लगे चैनल लगा है. शनिवार-इतवार की रात चोरों ने चैनल का ताला काट दिया. घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखी आलमारी, अटैची, बॉक्स के ताले तोड़ डाले और कीमती जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया.

पीड़ित राम प्रसाद उर्फ रामा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि चोरों के हाथ 30 हजार रुपए नकद, सोने के चार हार, कान सेट 04 पीस, सोने का टीका तीन पीस, सोने का झुमका छह पीस, सोने का ब्रेसलेट हाथ का दो पीस, नथिया तीन पीस, सोने का लाकेट छह, मंगल सूत्र दो, कान की बाली एक, पाजेब चार, फुल चांदी का करधनी तीन, चांदी कि एक हाफ करधन, 16 चांदी का छड़ा, सात सोने की अंगूठी, बच्चों की पायल, करधन, कंगन, सोने की चेन एक सेट आदि ज्वैलरी चुरा ली. पीड़ित ने बताया कि चोरी गयी ज्वैलरी की कीमती 16 लाख के आसपास है.

पीड़ित के अनुसार चार माह बाद वह बेटी की शादी करने वाले हैं. सभी तैयारियां लगभग पूरी हो गई थीं. राम प्रसाद ने बताया कि चोर वाहन लेकर आये थे. बताया जा रहा है कि वाहन को घर से 200-250 मीटर दूर खड़ा किया था. राम प्रसाद दो भाई हैं. छोटे भाई व उनका परिवार मुम्बई में रहता है. उनके परिवार की भी ज्वैलरी घर में थी.



  • RPF का डबल एक्शन: गोरखपुर में मिली 3 साल की लावारिस बच्ची, साथ ही 2 टिकट दलाल भी धरे

    RPF का डबल एक्शन: गोरखपुर में मिली 3 साल की लावारिस बच्ची, साथ ही 2 टिकट दलाल भी धरे

  • एनईआर न्यूज़

    एनईआर: बेल्लमपल्ली स्टेशन पर नहीं रुकेंगी ये ट्रेनें, जानें कहां मिलेगा नया स्टॉपेज!

  • एनईआर न्यूज़

    बहराइच रूट पर 16 से 21 जून तक ट्रेनों में बड़ा बदलाव, यहां देखें पूरी लिस्ट!

  • MMM-Madan Mohan Malaviya University of Technology

    MMMUT गोरखपुर में बंपर भर्ती: 86 अतिथि शिक्षकों के लिए आवेदन शुरू, जानिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई!

  • MMM-Madan Mohan Malaviya University of Technology

    MMMUT से करें PhD! मिलेगी ₹18,000 मासिक फेलोशिप, अंतिम तिथि 24 जून – पूरी जानकारी यहाँ!

  • रामगढ़ ताल इलाके में स्थित जेएसआर गार्डन में लगी आग. मौके पर पहुंचे सदर सांसद रवि किशन.

    रामगढ़ ताल में हाहाकार! जेएसआर गार्डन के 5 नामी रेस्टोरेंट आग में स्वाहा

  • महराजगंज न्यूज़

    महराजगंज: हाईवोल्टेज बिजली ने ली 16 साल के किशोर की जान, मां भी जिंदगी-मौत से जूझ रही

  • वंदे भारत ट्रेन

    खुशखबरी! गोरखपुर-पटना वंदे भारत की तारीख तय, जानें कब से दौड़ेगी यह ट्रेन?

  • गो गोरखपुर न्यूज़

    नकली फूड इंस्पेक्टर गिरफ्तार: फैक्ट्री मालिक से वसूली करते पकड़ा गया, देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान!

  • www.gogorakhpur.com

    गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का 17 जून को होगा सीएम के हाथों लोकार्पण, लखनऊ पहुंचें अब सिर्फ 3.30 घंटे में

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक