गोरखपुर: महान समाजवादी चिंतक, विचारक और स्वतंत्रता सेनानी डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि समाजवादी पार्टी (सपा) के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर मनाई गई। जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शिरकत की और समाजवादी पुरोधा डॉ. लोहिया को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी और जिला महासचिव रामनाथ यादव ने संयुक्त रूप से किया। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ. लोहिया के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने डॉ. राम मनोहर लोहिया को याद करते हुए कहा कि वे महान स्वतंत्रता सेनानी, विद्वान, मौलिक चिंतक और लोकप्रिय समाजवादी पुरोधा थे। उन्होंने कहा कि डॉ. लोहिया सामाजिक न्याय, समानता और सशक्त लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी थे।
जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने आगे कहा कि डॉ. लोहिया ने ताउम्र गरीबों, किसानों, मजदूरों और वंचितों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उनका विचार और उनकी क्रांतिकारी सोच आज भी हमें अन्याय और शोषण के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया ने ही हम लोगों को ‘सप्त क्रांति’ का आंदोलन, समाजवादी रास्ता और अन्याय के खिलाफ लड़ने का आंदोलन दिया। जिलाध्यक्ष ने संकल्प लिया कि वे डॉ. लोहिया को याद करते हैं और उन्हीं के बताए रास्ते पर चलते रहेंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम, महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी, जिला महासचिव रामनाथ यादव के अलावा प्रमुख रूप से जगदीश यादव, अवधेश यादव, पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, विश्वनाथ विश्वकर्मा, मिर्जा कदीर बेग, राजेश भारती, रामजतन यादव, रामदरश विद्यार्थी, इंद्रदेव पासवान, अखिलेश यादव, राजेंद्र यादव, नावेद मलिक, बृजनाथ मौर्य, मैना भाई, राघवेन्द्र तिवारी ‘राजू’, गवीश दुबे, महेंद्र निषाद, विद्यासागर, छोटू, धन्नजय सिंह सैथवार, अर्जून यादव, इमरान खान, सच्चिदानंद यादव, जितेंद्र श्रीवास्तव, पप्पू यादव, राहुल यादव आदि मौजूद रहे।