गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ 20 जून को पीएम मोदी करेंगे। 22 जून से नियमित चलेगी, केसरिया रंग के 8 कोच। जानें उद्घाटन और नियमित ट्रेन का पूरा टाइमटेबल और स्टॉपेज।
गोरखपुर: पूर्वांचल और बिहार के बीच हाई-स्पीड रेल कनेक्टिविटी का इंतज़ार अब खत्म होने वाला है! गोरखपुर से पाटलिपुत्र के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ 20 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिवान में आयोजित जनसभा के दौरान वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखाकर करेंगे। यह नई ट्रेन न केवल यात्रा के समय को कम करेगी, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी गति देगी।
उद्घाटन के दिन स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल (20 जून)
उद्घाटन के दिन, वंदे भारत स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 03210) बनकर पाटलिपुत्र से पूर्वाह्न 11:50 बजे रवाना होगी और गोरखपुर रात 9:30 बजे पहुँचेगी। उद्घाटन ट्रेन के ठहराव इस प्रकार रहेंगे:
- पाटलिपुत्र: प्रस्थान – 11:50 बजे
- हाजीपुर: आगमन – 12:35 बजे
- मुजफ्फरपुर: आगमन – 1:45 बजे
- बापूधाम मोतिहारी: आगमन – 3:25 बजे
- सगौली: आगमन – 3:45 बजे
- बेतिया: आगमन – 4:25 बजे
- नरकटियागंज: आगमन – 5:15 बजे
- बगहा: आगमन – 6:15 बजे
- कप्तानगंज: आगमन – 8:15 बजे
- गोरखपुर: आगमन – 9:30 बजे (रात)
22 जून से नियमित संचालन: ‘केसरिया’ रफ्तार
उद्घाटन के बाद, 22 जून से 26502/26501 गोरखपुर-पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन (शनिवार को छोड़कर) नियमित रूप से चलेगी। इस ट्रेन में केसरिया रंग के कुल आठ कोच लगाए जाएंगे, जो आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। गोरखपुर से पाटलिपुत्र के बीच कुल आठ स्टॉपेज होंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी।
नियमित ट्रेन का विस्तृत शेड्यूल
26502 गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत एक्सप्रेस (गोरखपुर से): यह ट्रेन 22 जून से गोरखपुर से सुबह 5:40 बजे प्रस्थान करेगी और इसके ठहराव निम्नानुसार होंगे:
- गोरखपुर: प्रस्थान – 5:40 बजे (सुबह)
- कप्तानगंज: आगमन – 6:26 बजे
- बगहा: आगमन – 7:32 बजे
- नरकटियागंज: आगमन – 8:05 बजे
- बेतिया: आगमन – 8:37 बजे
- सगौली: आगमन – 8:52 बजे
- बापूधाम मोतिहारी: आगमन – 9:10 बजे
- मुजफ्फरपुर: आगमन – 10:55 बजे
- हाजीपुर: आगमन – 11:42 बजे
- पाटलिपुत्र: आगमन – 12:45 बजे (दोपहर)
26501 पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (पाटलिपुत्र से): वापसी में, यह ट्रेन 22 जून से पाटलिपुत्र से अपराह्न 3:30 बजे प्रस्थान करेगी और इसके ठहराव इस प्रकार होंगे:
- पाटलिपुत्र: प्रस्थान – 3:30 बजे (दोपहर)
- हाजीपुर: आगमन – 4:10 बजे
- मुजफ्फरपुर: आगमन – 5:05 बजे
- बापूधाम मोतिहारी: आगमन – 6:25 बजे
- सगौली: आगमन – 6:45 बजे
- बेतिया: आगमन – 7:02 बजे
- नरकटियागंज: आगमन – 7:35 बजे
- बगहा: आगमन – 8:04 बजे
- कप्तानगंज: आगमन – 9:40 बजे (रात)
- गोरखपुर: आगमन – 10:30 बजे (रात)
यह वंदे भारत एक्सप्रेस गोरखपुर और पाटलिपुत्र के बीच यात्रा को तेज़, आरामदायक और कुशल बनाएगी, जिससे व्यापार, पर्यटन और शैक्षिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
हमें फॉलो करें — वॉट्सऐप चैनल | फेसबुक | एक्स | इंस्टाग्राम | गूगल न्यूज़


