New Expressway Uttar Pradesh: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने गोरखपुर से पानीपत तक नए एक्सप्रेस-वे की संभावनाएं तलाशनी शुरू कर दी हैं. यूपी को इसकी सौगात जल्द मिल सकती है. करीब 750 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेस-वे गोरखपुर से शामली होते हुए हरियाणा के पानीपत तक जाएगा और 22 जिलों को जोड़ेगा.
एनएचएआई ने गोरखपुर से पहले शामली तक एक्सप्रेस-वे की संभावना को तलाशना शुरू किया, लेकिन अब इसे बढ़ाकर पानीपत तक करने पर मंथन शुरू हो गया है. इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण से उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली के बीच निर्वाध कनेक्टिविटी हो जाएगी. यह एक्सप्रेस- वे उत्तर प्रदेश के 22 जिलों से होकर करीब 750 किमी लंबाई में बनेगा. यह यूपी का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे होगा. वर्तमान में यूपी का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे है. इस एक्सप्रेस वे के निर्माण में जो लागत आएगी, प्रदेश और केंद्र सरकार मिलकर भुगतान करेंगी.
एनएचएआई के अधिकारी अब रूट का सर्वे करने में लगे हैं. इसे लिंक एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के साथ अन्य विकल्पों की भी तलाश की जा रही है. पहले शामली एक्सप्रेस-वे बनने पर इसके कैंपियरगंज और पीपीगंज के पास से प्रारंभ करने पर योजना बनाई गई थी. अब इसे गोरखपुर शहर के दक्षिण दिशा में बनाने की तैयारी है, ताकि इसे सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे से भी जोड़ा जा सके.
गोरखपुर से पानीपत एक्सप्रेस-वे जिले में तीसरा एक्सप्रेस वे होगा. पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य करीब पूरा हो गया है. दूसरे गोरखपुर से सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे पर एनएचएआई का काम चल रहा है. इसके बाद अब तीसरा एक्सप्रेस-वे गोरखपुर से पानीपत के बीच हो सकता है.
एनएचएआई के परियोजना निदेशक ललित प्रताप पाल ने स्थानीय मीडिया को बताया कि गोरखपुर से पानीपत तक एक्सप्रेस-वे की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं. पहले गोरखपुर से शामली तक की डीपीआर बनाई गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर पानीपत तक कर दिया गया है. इसका रूट चार्ट तैयार कराया जा रहा है.
यह होगा रूट: गोरखपुर, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, बहराइच, लखनऊ, सीतापुर, शाहजहांपुर, हरदोई, बदायूं, रामपुर, मुरादाबाद, बरेली, संभल, बिजनौर, अमरोहा, मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, पानीपत.
-
त्रिवेणी से लौट रही श्रद्धालुओं की बस पलटी,45 घायल
-
डीडीयू के बीबीए स्टूडेंट आयुष विश्वकर्मा को मिला सात लाख छत्तीस हजार का पैकेज
-
मुआवज़े के मरहम से निकलेगी एक नहर के जीवित होने की राह
-
रामगढ़ झील में तीन सौ खिलाड़ियों के बीच होगी ‘जंग’, जानिए कब होगी भव्य जल क्रीड़ा
-
जुबिली इंटर कॉलेज में दाखिले का फॉर्म मिलना शुरू
-
देवरिया में ट्राला की चपेट में आकर तीन ने जान गंवाई, महराजगंज में ट्राली पलटी, किसान की मौत, पांच घायल
-
मार्च में गोरखपुर शहर को मिलेगी सबसे धांसू आवासीय योजना
-
गोरखपुर में ज्वेलरी शॉप से हार उड़ाने वाली महिला अहमदाबाद में पकड़ी गई, 15 साल से है इस ‘धंधे’ में
-
भटका हिरण जंगल से पहुंचा गांव, जानिए फिर क्या हुआ
-
गोरखपुर में राप्ती नदी से निकला मगरमच्छ, जानिए कैसे पकड़ा गया
-
डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि, नैक मूल्यांकन में मिला ए++ ग्रेड
-
बुधवार से शुरू हो रहा खजांची फ्लाईओवर का काम, देखें किन रास्तों से गुजरेगा ट्रैफिक