यूपी उत्तम प्रदेश

योगी सरकार बनाने जा रही 22 जिलों को कनेक्ट करने वाला नया एक्सप्रेस-वे, गोरखपुर से हरियाणा तक जाएगा

Go Gorakhpur News

New Expressway Uttar Pradesh: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने गोरखपुर से पानीपत तक नए एक्सप्रेस-वे की संभावनाएं तलाशनी शुरू कर दी हैं. यूपी को इसकी सौगात जल्द मिल सकती है. करीब 750 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेस-वे गोरखपुर से शामली होते हुए हरियाणा के पानीपत तक जाएगा और 22 जिलों को जोड़ेगा. 

एनएचएआई ने गोरखपुर से पहले शामली तक एक्सप्रेस-वे की संभावना को तलाशना शुरू किया, लेकिन अब इसे बढ़ाकर पानीपत तक करने पर मंथन शुरू हो गया है. इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण से उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली के बीच निर्वाध कनेक्टिविटी हो जाएगी. यह एक्सप्रेस- वे उत्तर प्रदेश के 22 जिलों से होकर करीब 750 किमी लंबाई में बनेगा. यह यूपी का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे होगा. वर्तमान में यूपी का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे है. इस एक्सप्रेस वे के निर्माण में जो लागत आएगी, प्रदेश और केंद्र सरकार मिलकर भुगतान करेंगी.

एनएचएआई के अधिकारी अब रूट का सर्वे करने में लगे हैं. इसे लिंक एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के साथ अन्य विकल्पों की भी तलाश की जा रही है. पहले शामली एक्सप्रेस-वे बनने पर इसके कैंपियरगंज और पीपीगंज के पास से प्रारंभ करने पर योजना बनाई गई थी. अब इसे गोरखपुर शहर के दक्षिण दिशा में बनाने की तैयारी है, ताकि इसे सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे से भी जोड़ा जा सके.

गोरखपुर से पानीपत एक्सप्रेस-वे जिले में तीसरा एक्सप्रेस वे होगा. पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य करीब पूरा हो गया है. दूसरे गोरखपुर से सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे पर एनएचएआई का काम चल रहा है. इसके बाद अब तीसरा एक्सप्रेस-वे गोरखपुर से पानीपत के बीच हो सकता है. 

एनएचएआई के परियोजना निदेशक ललित प्रताप पाल ने स्थानीय मीडिया को बताया कि गोरखपुर से पानीपत तक एक्सप्रेस-वे की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं. पहले गोरखपुर से शामली तक की डीपीआर बनाई गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर पानीपत तक कर दिया गया है. इसका रूट चार्ट तैयार कराया जा रहा है. 

यह होगा रूट: गोरखपुर, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, बहराइच, लखनऊ, सीतापुर, शाहजहांपुर, हरदोई, बदायूं, रामपुर, मुरादाबाद, बरेली, संभल, बिजनौर, अमरोहा, मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, पानीपत.



  • Gorakhpur Sports: खिलाड़ियों ने वॉलीबॉल, कुश्ती और खो खो में दिखाया दम

  • एनपीएस की रकम एलआईसी, एसबीआई शेयर में डुबो रहे: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद

  • Jobs in Gorakhpur | एपीएम एकेडमी पिपरा लाला में टीचिंग/नॉन टीचिंग की वैकेंसी

  • BRD medical college: दिव्यांग तीमारदार की पिटाई के मामले में पांच जूनियर डाक्टरों पर केस दर्ज

  • Good News Gorakhpur: रामगढ़ झील किनारे बनेगा इंटरनेशनल लेवल का कन्वेंशन सेंटर

  • सावधान! जिले में 01 अप्रैल से 1.31 लाख वाहन हो जाएंगे कबाड़

  • सावधान! नगर निगम हुआ सख्त, गंदगी फैलाई तो लगेगा अब अर्थदंड

  • Jobs in Gorakhpur | किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हाटा में प्राध्यापक के 4 पद

  • Jobs in Gorakhpur | वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कसया में लिपिक

  • Jobs in Gorakhpur | बीएड विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के 05 पद

  • गोरखपुर—फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन:भाजपा के देवेंद्रप्रताप सिंह की जीत,कायम किया रिकार्ड

  • MLC Election 2023: भाजपा के देवेंद्र सिंह सातवें राउंड तक सपा प्रत्याशी से आगे, परिणाम आज

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक