नया गोरखपुर अपडेट
* बालापार के किसानों ने बीते मंगलवार को कराईं 20 रजिस्ट्रियां
* जीडीए अब तक किसानों को कर चुका है 29+ करोड़ का भुगतान
GDA has acquired 19.39 acres of land in Balapar: 6000 एकड़ में बसाए जाने वाले नया गोरखपुर के लिए बालापार के किसानों ने मंगलवार को 20 रजिस्ट्रियां कराई. बालापार के 94 किसान 93 रजिस्ट्रियों के जरिए अब तक 19.39 एकड़ जमीन जीडीए को दे चुके हैं. जीडीए इन किसानों को अब तक 29 करोड़ से अधिक का भुगतान भी कर चुका है.
नया गोरखपुर परियोजना की प्रस्तावित लागत 3000 करोड़ रुपये है. इसके लिए कुल 25 गांवों में समझौते के आधार पर जमीनें खरीदी जा रही हैं. इन 25 गांवों में बालापार टिकरिया रोड पर 12 गांव और गोरखपुर कुशीनगर रोड पर 13 गांव शामिल हैं. बालापार गांव में कुल 62.175 हेक्टेयर जमीन सर्कल रेट के चार गुना मूल्य पर खरीदी जानी है. इस गांव में सर्कल रेट 85 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर है.
प्रथम चरण में पिपराइच रोड के 04 गांव मानीराम, रहमत नगर, सोनबरसा और बालापार की 158.377 हेक्टेयर और कुशीनगर रोड के 03 गांव माड़ापार, कोनी, तकिया मेदनीपुर की 251.819 हेक्टेयर जमीन के लिए अधिकारियों की टीमें गठित हैं. जीडीए वीसी आनंद वर्धन ने स्थानीय मीडिया को बताया कि सहमति पत्र देने वाले किसानों की रजिस्ट्रियां कराई जा रही हैं.
यह भी पढ़ें…
-
गोरखपुर न्यूज़: अंतर-विश्वविद्यालय बास्केटबॉल टूर्नामेंट में डीडीयू की धाक, महिला टीम ने दर्ज की लगातार दो जीत
-
उन नन्हीं आंखों के लिए परिकथा जैसा था गोरखपुर, 70 साल पहले के शहर का एक रोचक संस्मरण
-
गोरखपुर में ‘बंटी-बबली’ गिरफ्तार! होटल से मोबाइल और कैश उड़ाने वाले प्रेमी जोड़े को रामगढ़ताल पुलिस ने दबोचा
-
डिंपल यादव के जन्मदिन पर गोरखपुर में सपा ने कुष्ठ आश्रम में कंबल और बच्चों को बांटी स्टेशनरी
-
गोरखपुर न्यूज़: ब्रह्मपुर में बनेगी विश्व की पहली ‘श्री यदुधाम पीठ’, महाराज यदु की लगेगी भव्य प्रतिमा
-
गोरखपुर न्यूज़: गोरक्षपीठ में आस्था का सैलाब, मकर संक्रांति पर 25 लाख श्रद्धालुओं ने टेका मत्था
-
राष्ट्रीय युवा महोत्सव में यूपी की धूम, गोरखपुर के फरुवाही नृत्य ने जीता देश में तीसरा स्थान
-
गोरखपुर समाचार: 15 जनवरी 2026 की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
-
गोरखपुर समाचार: 14 जनवरी, 2026 की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
-
गोरखपुर महोत्सव 2026 का भव्य समापन, सीएम योगी ने 6 विभूतियों को ‘गोरखपुर गौरव’ से नवाजा